मशहूर सिंगर ब्रूनो मार्स के पिता पीटर हर्नांडेज का 74 साल की उम्र में निधन


मशहूर सिंगर Bruno Mars के पिता Peter Hernandez का 74 साल की उम्र में निधन

Bruno Mars Father Peter Hernandez Death: हॉलीवुड के चर्चित गायक और ग्रैमी अवॉर्ड विजेता ब्रूनो मार्स पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। ‘एप्ट’ (APT.) और ‘डाय विद स्माइल’ जैसे सुपरहिट गानों से दुनियाभर में पहचान बनाने वाले ब्रूनो मार्स के पिता पीटर हर्नांडेज का निधन हो गया है। पीटर हर्नांडेज 74 वर्ष के थे। इस दुखद खबर की जानकारी खुद गायक ने अपने सोशल मीडिया हैंडल के जरिए साझा की है। अपने पिता को खोने के बाद ब्रूनो मार्स ने इंस्टाग्राम पर एक बेहद भावुक पोस्ट लिखा है। उन्होंने अपने पिता के साथ बिताए आखिरी पलों को याद करते हुए लिखा कि पिछले हफ्ते ही उन्हें अपने पिता को आखिरी बार गले लगाने का मौका मिला था। ब्रूनो ने अपने पिता को अपना सबसे बड़ा गुरु बताते हुए कहा कि उन्होंने उन्हें जीवन और संगीत से जुड़ी वे सभी महत्वपूर्ण बातें सिखाईं, जो आज उनके व्यक्तित्व का हिस्सा हैं।

पिता को याद कर भावुक हुए ब्रूनो मार्स

ब्रूनो मार्स ने अपने पोस्ट में पिता के प्रति गहरा सम्मान व्यक्त करते हुए उन्हें दुनिया का सबसे बेहतरीन पिता बताया। उन्होंने लिखा कि उनके पिता ने ही उन्हें, उनकी चार बहनों और भाई को पाला-पोसा है। गायक ने अपनी पोस्ट के अंत में लिखा, ‘आई लव यू पापा। जब तक हम दोबारा नहीं मिलते, मुझे आपकी हर दिन याद आएगी। ऊपर जाकर मेरी तरफ से मां को किस करना।’

पीटर हर्नांडेज की पत्नी और ब्रूनो मार्स की मां बर्नाडेट का निधन वर्ष 2013 में ही हो गया था। अपनी मां के जाने के बाद अब पिता का निधन गायक के लिए एक बड़ी व्यक्तिगत क्षति है। ब्रूनो मार्स अक्सर अपने साक्षात्कारों और कॉन्सर्ट्स के दौरान अपने परिवार का जिक्र करते रहे हैं। उन्होंने हमेशा इस बात को स्वीकार किया है कि उनके संगीत करियर की शुरुआत और सफलता के पीछे उनके पिता का अहम योगदान रहा है, जिन्होंने उन्हें बचपन से ही संगीत की दुनिया से परिचित कराया था।



Source link

Related posts

अब बॉलीवुड में भी वीएफएक्स का करिश्मा

अनन्या बिड़ला कौन हैं? बिज़नेस से बॉलीवुड तक जिनकी है चर्चा

हॉलीवुड अभिनेता और पूर्व बेसबॉल खिलाड़ी लांस ब्रॉडवे का 43 साल की उम्र में निधन