‘महाराजा’ एक्ट्रेस सचाना नमिदास के मुरीद हुए हॉलीवुड स्टार टॉम हैंक्स, बोले- क्या कमाल एक्टर है


एक्टर विजय सेतुपति की फिल्म ‘महाराजा’ 2024 में आई थी. फिल्म को काफी पसंद किया गया था. फिल्म की क्रिटिक्स ने तारीफ की थी और कमर्शियली सक्सेस मिली थी. फिल्म की स्टोरीलाइन को बहुत पसंद किया गया था. फिल्म में न्यूकमर सचाना नमिदास नजर आई थीं. उनकी एक्टिंग को बहुत पसंद किया गया. उन्हें इस फिल्म के रोल के लिए नेशनल अवॉर्ड भी मिला. 

अब हॉलीवुड स्टार टॉम हैंक्स ने भी सचाना नमिदास की तारीफ की. वो सचाना नमिदास की परफॉर्मेंस से इंप्रेस दिखे.

टॉम हैंक्स ने की तारीफ

‘द हॉलीवुड रिपोर्टर इंडिया’ के साथ इंटरव्यू में ‘इंटरनेशनल एकेडमी ऑफ टेलीविजन आर्ट्स एंड साइंसेज’ की बोर्ड मेंबर कविता गुप्ता ने टॉम हैंक्स के साथ हुई अपनी बातचीत का जिक्र किया. उन्होंने बताया कि टॉम हैंक्स ने ‘महाराजा’ की बहुत तारीफ की.

उन्होंने कहा, ‘साल की शुरुआत में LACMA गाला में मेरी मुलाकात टॉम हैंक्स से हुई थी. उन्होंने मुझसे पूछा कि इंडिया की कौनसी तीन फिल्में देखनी चाहिए. तो मैंने उन्हें ‘महाराजा’ देखने के लिए कहा. इसके बाद मैं 7 नवंबर को उनसे मिली. उसने मुझसे सबसे पहले ये कहा कि मैं अभी भी उस लड़की (सचाना) के बारे में सोच रहा हूं. क्या कमाल की एक्टर है. मुझे नहीं लगता कि मैं ये कर पाता. मैं तो उस आदमी को मार डालता.’

‘महाराजा’ का बनेगा हॉलीवुड रीमेक

बता दें कि सचाना ने फिल्म में ज्योति का रोल प्ले किया. वो फिल्म में विजय सेतुपति की बेटी के रोल में थीं. फिल्म का जॉनर एक्शन थ्रिलर है. फिल्म का रन टाइम 2 घंटे 21 मिनट है. फिल्म को नितिलन सामिनाथन ने डायरेक्ट किया है. फिल्म तमिल भाषा में रिलीज हुई.

बता दें कि इस फिल्म का हॉलीवुड रीमेक भी बनने वाला है. मैंने अपने प्रोड्यूसर से कहा है कि अगर ‘महाराजा’ के हॉलीवुड रीमेक में मुझे कोई रोल मिले तो मुझे बहुत खुशी होगी. अगर मुझे रोल ऑफर हुआ तो मैं खुशी से करूंगा. 



Source link

Related posts

धलसिम मैं नहीं, मेरी किस्मत लेकर आई: विद्युत जामवाल बोले- मुझे ढूंढते-ढूंढते दुनिया के 11 बेस्ट फाइटर्स में शामिल किया – Vidyut Jammwal As Dhalsim

‘द फिक्स’ में लियाम नीसन के साथ नजर आएंगी एलनाज: बोलीं- हॉलीवुड के सितारे सहज, भारत में बदल सकता है फिल्ममेकिंग का तरीका – Elnaz Norouzi on Hollywood Film The Fix & Working with Liam Neeson

सलमान खान ने की शरद कपूर की आर्थिक मदद: सोनू सूद फिल्म देंगे, हॉलीवुड फिल्म भी मिली, सेक्शुअल हैरेसमेंट के आरोप लगने के बाद डिप्रेशन में थे – Sharad Kapoor Bags Hollywood Film After Controversy