महिलाओं के खिलाफ गंदी सोच… कहा ‘नीचा जेंडर’, कौन हैं मिट्ठू डॉन उर्फ नकुल धुल? Bigg Boss में होगी एंट्री! – Who is nakul dhull mitthu don called women neecha gender bigg boss wild card entry controversy tmova


रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ में वाइल्ड कार्ड एंट्री की चर्चाओं के बीच सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर नकुल धुल उर्फ मिट्ठू डॉन सुर्खियों में आ गए हैं. शो में उनकी एंट्री की खबरें सामने आते ही उनके पुराने वीडियो सोशल मीडिया पर फिर से वायरल होने लगे हैं. इन वीडियो में नकुल महिलाओं को लेकर ऐसी बातें कहते सुनाई दे रहे हैं, जिन पर लोग सवाल उठा रहे हैं. 

एक वीडियो में वह रात के समय किसी लड़की के पीछे चलकर उसे डराने की बात करते हैं, तो दूसरे में महिलाओं को ‘नीचा जेंडर’ कहते सुनाई देते हैं. इन क्लिप्स के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर उनकी एंट्री को लेकर नाराजगी देखने को मिल रही है.

हालांकि, बिग बॉस 20 में नकुल धुल की वाइल्ड कार्ड एंट्री को लेकर अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. रिपोर्ट्स में उनके नाम की चर्चा है, लेकिन मेकर्स की ओर से ऐलान का इंतजार है.

रात में लड़की के पीछे चलने की बात, वायरल हुआ पुराना वीडियो

नकुल धुल का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा बढ़ा रहा है. इसमें वह कहते सुनाई देते हैं, “किसी दिन लड़की के पीछे चल के देखो 11 बजे. तुम्हें पता लगेगा डर क्या होता है.” इसके बाद वह दोस्तों से कहते हैं कि लड़की को छेड़ना नहीं है, बस तेज चलना है, अचानक दौड़ना है और फिर उससे आगे निकल जाना है. इसके साथ उन्होंने अभद्र भाषा का भी इस्तेमाल किया और कहा कि डरना है कि तो किसी ढंग के से डरो, इन लड़कियों से मत डरा करो भाई. 

वीडियो में उनकी बातें सुनकर बैकग्राउंड में एक दोस्त हंसता भी सुनाई देता है. इस क्लिप को लेकर लोगों का कहना है कि महिलाओं की सुरक्षा से जुड़े गंभीर डर को मजाक बनाना गलत है. रात में किसी अनजान व्यक्ति का पीछा करना महिलाओं के लिए वास्तविक खतरे और डर की वजह बन सकता है. इस वीडियो को लेकर फरवरी 2026 में भी नकुल की आलोचना हुई थी.

महिलाओं को बताया ‘नीचा जेंडर’, दूसरा वीडियो भी वायरल

नकुल धुल का एक और पुराना वीडियो भी चर्चा में है. इसमें वह महिलाओं के लिए ‘नीचा जेंडर’ जैसे शब्दों का इस्तेमाल करते सुनाई देते हैं. वीडियो में वह कहते हैं, “बात ऐसी है कि नीची जेंडर के लोगों के साथ नहीं घूमते हम. ये है नीचा जेंडर. हम हैं ऊंचे जेंडर के लोग.”

इस बयान के सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने उनके नजरिए पर सवाल उठाए हैं. कई लोगों को उनका यह अंदाज महिलाओं को नीचा दिखाने वाला लगा. बिग बॉस में उनकी संभावित एंट्री की चर्चा के बीच इन पुराने क्लिप्स के दोबारा वायरल होने से विवाद और बढ़ गया है. 

कौन हैं नकुल धुल उर्फ मिट्ठू डॉन?

नकुल धुल हरियाणा के फरीदाबाद से ताल्लुक रखने वाले सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और कंटेंट क्रिएटर हैं. इंटरनेट पर वह ‘मिट्ठू डॉन’ के नाम से मशहूर हैं. वह इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर मीम्स, व्यंग्य, मजाक और अलग-अलग सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर अपनी राय रखने वाले वीडियो बनाते हैं.

उन्होंने VIT वेल्लोर से सिविल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की और बाद में कंटेंट क्रिएशन की दुनिया में अपनी पहचान बनाई. उनकी पहचान बेबाक अंदाज और तंज भरे वीडियो से बनी है. 

नकुल के कंटेंट में सरकार की आलोचना करने वाली टिप्पणियां भी देखने को मिलती हैं, जबकि महिलाओं को लेकर उनके कुछ बयान विवाद की वजह बने हैं. खासकर महिलाओं की सुरक्षा और उनके प्रति सम्मान से जुड़े मुद्दों पर वायरल हुए वीडियो के कारण उन्हें आलोचना का सामना करना पड़ा है. ऐसे में बिग बॉस जैसे बड़े रियलिटी शो में उनकी संभावित एंट्री को लेकर दर्शकों की राय बंटी हुई नजर आ रही है.

बिग बॉस में एंट्री से पहले इंस्टाग्राम से हटाईं पुरानी पोस्ट?

नकुल धुल की हो सकने वाली बिग बॉस एंट्री के बीच उनके इंस्टाग्राम अकाउंट को लेकर भी चर्चा है. उन्होंने 6 और 7 अक्टूबर की पोस्ट को छोड़कर अपनी बाकी सभी इंस्टाग्राम पोस्ट डिलीट कर दी हैं. ऐसे में उनके सोशल मीडिया अकाउंट पर अब हाल की इन्हीं तारीखों की पोस्ट नजर आने की बात कही जा रही है. हालांकि नकुल इसे लेकर कुछ नहीं कहा है लेकिन इसे उनकी बिग बॉस एंट्री से जोड़कर देखा जा रहा है.

सोशल मीडिया पर भड़के लोग, बिग बॉस में एंट्री पर उठाए सवाल

नकुल की वाइल्ड कार्ड एंट्री की खबरें सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने नाराजगी जताई है. एक यूजर ने उन्हें महिलाओं के प्रति बेहद नकारात्मक सोच रखने वाला बताया, जबकि दूसरे ने लिखा कि ऐसे कंटेस्टेंट को शो में लाने की खबर से वह बेहद नाराज हैं. 

अब सवाल यह है कि अगर नकुल धुल सच में बिग बॉस 20 के घर में एंट्री लेते हैं, तो क्या उनके पुराने बयान घर के अंदर भी विवाद की वजह बनेंगे? फिलहाल उनकी एंट्री पर मेकर्स की आधिकारिक मुहर लगने का इंतजार है.

—- समाप्त —-



Source link

Related posts

Bigg Boss 20: लव गिल, आम्रपाली, कनिका या माही, किसको सपोर्ट कर रही हैं शहनाज गिल? खुलकर बता दी वजह

Bigg Boss 20 : सलमान खान ने गुल्लू से उतरवाए घरवालों के नकाब, आम्रपाली-अरिशफा और यंग के मुंह पर फेंका पानी, Bigg-boss Hindi News

Bigg Boss 20 : सलमान खान ने गुल्लू से उतरवाए घरवालों के नकाब, आम्रपाली-अरिशफा और यंग के मुंह पर फेंका पानी, Bigg-boss Hindi News