माही विज फफककर रोईं, ‘बिग बॉस 20’ के मेकर्स पर उठाए सवाल- मैं यहां अपना नाम खराब करने नहीं आई, भाड़ में जाएं सब – mahhi vij breaks down threatens to quit show after love gill mother message says you are spoiling my name


माही व‍िज ने ‘ब‍िग बॉस 20’ के मेकर्स पर सवाल उठा द‍िए हैं। लव ग‍िल की मां के मैसेज के बाद माही शो में फूट-फूटकर रोई हैं। उन्‍होंने कहा क‍ि वह अपना नाम खराब करने यहां नहीं आई हैं, वह शो छोड़ना चाहती हैं। लव की मां ने माही को उनके एक ‘कमेंट’ पर खूब खरी-खोटी सुनाई है।

माही विज फफककर रोईं, ‘बिग बॉस 20’ के मेकर्स पर उठाए सवाल- मैं यहां अपना नाम खराब करने नहीं आई, भाड़ में जाएं सब
‘बिग बॉस 20’ में शुरू हुआ ‘संदेशे आते हैं टास्‍क’ जहां बाकी कंटेस्‍टेंट्स के लिए अपने परिवार के लोगों की आवाज सुन भावुक होने का पल बना है, वहीं एक्‍ट्रेस माही विज बुरी तरह टूट गई हैं। लव गिल की मां के ऑडियो मैसेज के बाद माही फूट-फूटकर रोई हैं। शो के नए प्रोमो में इसकी झलक दिखाई गई है, जहां माही रोते हुए यह कह रही हैं कि वह यह शो छोड़ना चाहती हैं। यही नहीं, उन्‍होंने ‘बिग बॉस’ के मेकर्स को भी चेतावनी दे डाली है कि शो में उनका नाम जान-बूझकर खराब किया जा रहा है और वह यह सब बर्दाश्‍त नहीं कर सकतीं। उन्‍होंने दो टूक कहा- मुझे नहीं चाहिए पैसे, भाड़ में जाए सब।

सलमान खान के इस रियलिटी शो में मंगलवार के एपिसोड में ‘संदेशे आते हैं टास्‍क’ शुरू हुआ। इसका अगला हिस्‍सा बुधवार को टेलीकास्‍ट होना है। इस टास्‍क में कंटेस्‍टेंट्स को उनके परिवार के सदस्यों के ऑडियो मैसेज और तस्वीरें मिल रही हैं। कंटेस्टेंट्स को एक डिस्क जैसे स्टेज पर आकर डांस करना है। इसके बाद उनके सामने एक विकल्प रखा जाता है कि या तो वे किसी दूसरे कंटेस्टेंट का मैसेज और फोटो नष्ट करके अपना ‘एक्‍स्‍ट्रा जीवनदान’ वापस पा लें, या फिर इसका त्याग करके उस कंटेस्टेंट को उसका ऑडियो मैसेज और फोटो मिल जाने दें।

लव गिल की मां ने माही विज को सुनाई खरी-खोटी

अब तक हमने देखा है कि मनीष गोयल ने काजी तौकीर के लिए अपनी लाइफलाइन छोड़ दी। गुल्लू ने कनिका मान के लिए अपना एक मौका गवां दिया। दोनों परिवार वालों के मैसेज सुनकर इमोशनल हो गए। अब बुधवार के एपिसोड में यह टास्‍क माही विज पर भारी पड़ने वाला है। दरअसल, लव गिल को उनकी मां का ऑडियो मैसेज मिलता है, जो पंबाजी में है। लव की मां मैसेज में माही को उस कमेंट के लिए खरी-खोटी सुनाती हैं, जिसमें उन्‍होंने लव के बारे में ‘नंगा कर दूंगी’ जैसी बात कही थी।

लव ने पूछा तो माही ने किया इनकार, फिर फूट-फूटकर रोने लगीं

सामने आए प्रोमो में हम देखते हैं कि लव अपनी मां का ऑडियो मैसेज सुनने के बाद माही को इसी कमेंट को लेकर पूछती हैं। लव की मां ने मैसेज में पंजाबी में कहा है, ‘मैं बस माही जी से इतना कहना चाहती हूं कि आपको यह सोचना चाहिए कि आपकी भी एक बेटी है।’ लव यही बात माही के सामने दोहराती हैं। इस पर माही कहती हैं कि उन्‍होंने ऐसा कोई कमेंट नहीं किया। लेकिन इस घटना का उन पर काफी गहरा असर पड़ा। टास्क के बाद वह वॉशरूम में जाकर रोती और चेहरा धोती हुई नजर आती हैं। उनके साथ उदिति सिंह और अरिशफा भी हैं। माही वहां बुरी तरह फूटकर रो पड़ती हैं।

माही विज ने मेकर्स पर उठाए सवाल- मैं यहां अपना नाम खराब करने नहीं आई हूं

माही विज ने ‘ब‍िग बॉस 20‘ के मेकर्स पर भड़कते हुए कहती हैं, ‘मुझे ऐसा लग रहा है कि वे सिर्फ मेरे कमेंट्स ही दिखा रहे हैं। अगर यही हाल रहा तो मैं शो में आगे नहीं रहूंगी। मुझे पैसे भी नहीं चाहिए, भाड़ में जाएं सब।’ माही इसके बाद रोते हुए कहती हैं, ‘मुझे बहुत भारी महसूस हो रहा है। हर बात के लिए मुझे ही क्यों निशाना बनाया जा रहा है? बाहर मेरा परिवार भी है जो यह सब देख रहा है। यहां तो सब बातें करते हैं और कमेंट्स देते हैं। वे मुझसे कहीं ज्यादा बोलते हैं। मैं यहां अपना नाम खराब करने नहीं आई हूं। मैं इस तरह आगे नहीं बढ़ सकती।’

माही विज ने लव गिल के बारे में क्‍या कहा था?

माही ने भले ही इनकार कर दिया हो, लेकिन उन्‍होंने लव गिल के लिए यह कमेंट जरूर किया था। बल्‍क‍ि ‘वीकेंड का वार’ एपिसोड में सलमान खान ने भी खुलासा किया था कि माही बाकी कंटेस्टेंट्स के साथ मिलकर लव के बारे में गॉसिप कर रही थीं। इसके बाद माही और लव के बीच बहस हो गई थी। माही विज ने पिछले हफ्ते, लव गिल, स्काउट ओपी और काशवी वाले विवाद के दौरान अरिश्‍फा से कहा था, ‘मैं इस बात को इसलिए नहीं उठाना चाहती, क्योंकि इसमें स्काउट शामिल है। मैं नहीं चाहती कि वह इसमें आए। वरना मैं दो मिनट में उसको नंगा कर देती और कह देती कि तुममें कोई सेल्‍फ रिस्‍पेक्‍ट नहीं है। उसकी गर्लफ्रेंड ने आकर तुम्हारी बेइज्जती की और तुम अभी भी उसका ध्यान पाने के लिए मरी जा रही हो।’

सलमान खान ने माही विज को बदतमीजी पर लगाई थी डांट

बीते ‘वीकेंड का वार’ एपिसोड में ही सलमान खान ने रोहित शेट्टी के साथ बदतमीजी पर भी माही विज को खरी-खोटी सुनाई थी। सलमान ने कहा था, ‘माही, आपने शो में क्या योगदान दिया है? जब सीजन शुरू हुआ था, तब आप टॉप नामों में से एक थीं। लेकिन अब तक आप उम्मीदों के आस-पास भी नहीं पहुंच पाई हो। घरवाले आपको बता रहे हैं, लेकिन आप मानने को तैयार नहीं हो। मैं आपको बाहर की जानकारी तो नहीं दे सकता, लेकिन लोग पूछ रहे हैं कि आप शो में कर क्या रही हो? पिछले हफ्ते रोहित ने आपको आईना दिखाया था, लेकिन उस पर काम करने के बजाय आपने उनसे भी बहस कर ली।’

लेखक के बारे मेंस्वपनल सोनलस्वपनल सोनल, नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में असिस्‍टेंट एडिटर हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके पास 14 वर्षों का अनुभव है। वह एंटरटेनमेंट एडिटर के तौर पर सिनेमा और सितारों की दुनिया को कवर कर रहे हैं। उनकी विशेष रुचि मनोरंजन के बदलते स्‍वरूप यानी OTT पर वेब सीरीज, फ‍िल्‍म समीक्षा और बॉक्‍स ऑफिस के आंकड़ों में है। इसके अलावा, स्‍वपनल ने अपने करियर में राजनीति, समसामयिक घटनाओं, टेक्‍नोलॉजी और वायरल ट्रेंड्स जैसी बीट पर भी काम किया है। वह बीते 8 साल से NBT (Digital) के साथ जुड़े हुए हैं। उन्‍होंने जयपुर लिटरेचर फेस्‍टव‍िल और प्रवासी भारतीय सम्‍मेलन की ग्राउंड रिपोर्टिंग की है। वे भारतीय जनसंचार संस्‍थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्‍लोमा, और गुरु जम्भेश्वर यूनिवर्सिटी से जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं। उन्‍होंने अंग्रेजी साहित्‍य में स्‍नातक की डिग्री ली है।… और पढ़ें





Source link

Related posts

Bigg Boss 20 : ‘नंगा कर देती’, माही विज के इस बयान पर लव की मां ने लगाई क्लास; एक्ट्रेस बोलीं- शो छोड़ दूंगी, Tv Hindi News

‘बिग बॉस 20’ में फूट-फूटकर रोती दिखीं माही विज, मेकर्स के दिखाए जा रहे नरेटिव पर उठाए सवाल, बोलीं- ‘मैं शो नहीं करूंगी’

Bigg Boss 20: तुम्हारे साथ बैठने वाला बाहर हो जाता है… गुल्लू-कनिका के साथ बैठने से डर रहे घरवाले, काजी ने खोली पोल