‘मिर्जापुर: द मूवी’ का वर्ल्डवाइड थिएट्रिकल रन हुआ पूरा, बॉक्स ऑफिस पर पैसों की बारिश, कमाया 150 परसेंट प्रॉफिट


‘मिर्जापुर: द मूवी’ को फैंस ने काफी पसंद किया. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस धमाल मचाया और रिकॉर्डतोड़ कमाई की. फिल्म सुपरहिट रही. फिल्म ने 7 हफ्तों में अपना वर्ल्डवाइड थिएट्रिकल रन कंप्लीट कर लिया है. आइए जानते हैं फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के बारे में.

कोईमोई के मुताबिक, फिल्म ने इंडिया में 233.73 करोड़ का कलेक्शन किया. वहीं ग्रॉस 275.83 करोड़ की कमाई की. ओवरसीज मार्केट में फिल्म ने 61 करोड़ कमाए. दुनियाभर में फिल्म ने 336.83 करोड़ का बिजनेस किया.

फिल्म को हुआ इतना प्रॉफिट

फिल्म ने 143.73 करोड़ का रिटर्न ऑन इंवेस्ट कमाया. फिल्म को 159.7 परसेंट का प्रॉफिट हुआ. फिल्म ने 28.11 करोड़ की ओपनिंग की थी. इसके बाद फिल्म ने पीछे मुड़कर नहीं देखा. फिल्म को मिले पॉजिटिव रिव्यूज और पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ का बहुत फायदा मिला. ट्रेलर के साथ ही फिल्म को लेकर बज क्रिएट हो गया था. इस बार फिल्म में रवि किशन भी थे और रवि किशन ने अपनी अपनी से सभी को इंप्रेस किया. फिल्म की हर तरफ चर्चा हुई और स्क्रीनप्ले की भी तारीफ हुई.

फिल्म में नजर आए ये स्टार्स

फिल्म 4 सितंबर को रिलीज हुई थी. इस फिल्म में पंकज त्रिपाठी, अली फजल, दिव्येंदु शर्मा, रवि किशन, जीतेंद्र कुमार, श्वेता त्रिपाठी, रसिका दुग्गल जैसे स्टार्स दिखे. फिल्म को गुरमीत सिंह ने डायरेक्ट किया. वहीं रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर ने फिल्म को प्रोड्यूस किया. फिल्म में सुशांत सिंह, अभिषेक बनर्जी भी दिखे. फिल्म  की ओटीटी रिलीज को लेकर भी खबरें हैं. रिपोर्ट्स हैं कि फिल्म 30 अक्टूबर को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी.

ये भी पढ़ें- 2600 करोड़ से ज्यादा की कमाई, 5 सालों में कोई नहीं तोड़ पाया शाहरुख खान का रिकॉर्ड

फिल्म से पहले सीरीज आई थी. सीरीज अमेजन प्राइम पर रिलीज हुई थी. अभी तक सीरीज के 3 पार्ट्स आ चुके हैं. पहला पार्ट 2018 में आया था और इसके 9 एपिसोड थे. सीरीज ने धमाका कर दिया था. दूसरा सीजन 2020 में आया था. वहीं तीसरा सीजन 2024 में रिलीज हुआ था. तीनों पार्ट्स को सराहा गया. पंकज त्रिपाठी कालीन भैया के रोल में हैं.



Source link

Related posts

नवंबर 2026 का पूरा बॉक्स ऑफिस शेड्यूल: ‘रामायण’ से लेकर बड़े रिलीज का लेखा-जोखा

बिना बड़े स्टार्स के बॉक्स ऑफिस पर छाई ‘पहला प्यार दूसरी बार’, जेन Z को भा रही फिल्म, 6 नए एक्टर्स की कहानी

Udta Teer Box Office Day 5: पांच दिन में कमाए 25 करोड़, लेकिन बजट से कोसों दूर है आयुष्मान खुराना की मूवी | Udta Teer Box Office Day 5 Ayushmann Sara  film sees a drop in earnings here is the total collection