मीनाक्षी शेषाद्री: 80-90 के दशक की वो स्टार जिसने करियर के शिखर पर बॉलीवुड को कहा अलविदा


अस्सी और नब्बे के दशक में जब बॉलीवुड में श्रीदेवी और माधुरी दीक्षित का जलवा कायम था, उस दौर में एक अभिनेत्री ने अपनी खूबसूरती और अभिनय क्षमता से दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई थी। मीनाक्षी शेषाद्री उस दौर की उन चुनिंदा अभिनेत्रियों में से थीं, जो न केवल व्यावसायिक रूप से सफल रहीं, बल्कि अपने दौर की दिग्गज अभिनेत्रियों को कड़ी टक्कर भी देती थीं। सनी देओल और अमिताभ बच्चन जैसे बड़े सितारों के साथ काम कर चुकीं मीनाक्षी का करियर ग्राफ उस समय काफी ऊंचा था, लेकिन उन्होंने अपने निजी जीवन को प्राथमिकता देते हुए फिल्मी दुनिया से संन्यास ले लिया। मीनाक्षी शेषाद्री ने अपने करियर में कई यादगार फिल्में दीं। सनी देओल के साथ उनकी जोड़ी को दर्शकों ने खूब पसंद किया, जिसमें ‘घायल’, ‘दामिनी’ और ‘घातक’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में शामिल हैं। वहीं, अमिताभ बच्चन के साथ भी उन्होंने ‘शहंशाह’, ‘गंगा जमुना सरस्वती’, ‘तूफान’ और ‘अकेला’ जैसी फिल्मों में काम किया। उनकी लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उस समय के फिल्म निर्देशक भी उनकी अदाकारी और व्यक्तित्व के कायल थे। (Zoom Hindi पर ये भी पढ़ें-अमरिंदर गिल की फिल्म ‘आश्के’ का यूट्यूब पर जलवा, पाकिस्तान में भी रही नंबर-1 ट्रेंडिंग)

निर्देशक के साथ जुड़ा था नाम और विवाद

मीनाक्षी शेषाद्री के करियर के दौरान फिल्म निर्देशक राजकुमार संतोषी के साथ उनके संबंधों की काफी चर्चा रही थी। रिपोर्ट्स के अनुसार, 1990 में आई फिल्म ‘घायल’ की शूटिंग के दौरान निर्देशक राजकुमार संतोषी मीनाक्षी को अपना दिल दे बैठे थे और उन्होंने अभिनेत्री को शादी के लिए प्रपोज भी किया था। हालांकि, मीनाक्षी ने इस प्रस्ताव को स्वीकार नहीं किया। कहा जाता है कि इसके बाद फिल्म ‘दामिनी’ की शूटिंग के दौरान दोनों के बीच कुछ अनबन भी हुई थी, जिसके चलते निर्देशक ने उन्हें फिल्म से हटाने का मन बना लिया था। बाद में फिल्म जगत के हस्तक्षेप के बाद मामला सुलझा और मीनाक्षी ने ही ‘दामिनी’ में मुख्य भूमिका निभाई।

सिनेमा से दूरी और वर्तमान जीवन

साल 1995 में मीनाक्षी शेषाद्री ने इन्वेस्टमेंट बैंकर हरीश मैसूर के साथ शादी के बंधन में बंधने का फैसला किया। न्यूयॉर्क में एक सिविल वेडिंग के जरिए शादी करने के बाद उन्होंने अभिनय की दुनिया को पूरी तरह से अलविदा कह दिया। शादी के बाद वह अपने पति के साथ अमेरिका चली गईं और वहां बस गईं। मीनाक्षी और हरीश के दो बच्चे हैं। अमेरिका में रहने के दौरान उन्होंने अपनी कला को जीवित रखा और टेक्सास के प्लानो में ‘चेरिश डांस स्कूल’ के माध्यम से भरतनाट्यम, कथक और ओडिसी जैसे शास्त्रीय नृत्य सिखाने लगीं। उनके जीवन के सफर पर ‘मीनाक्षी एक्सेप्ट हर विंग्स’ नाम की एक डॉक्यूमेंट्री भी बन चुकी है।



Source link

Related posts

ग्रैमी 2027:टेलर स्विफ्ट ने रचा कैसा इतिहास? ब्रिटिश सिंगर रे को मिले सबसे ज्यादा 11 नामांकन, देखें लिस्ट – Grammys 2027 Nominations Raye Leads With 11 Nods Taylor Swift Make Records With 5 Times

शरद कपूर:अभिनेता से मिलने पहुंचे बॉलीवुड के रॉबिनहुड, जानें किस तरह करेंगे मदद; सलमान ने भी की आर्थिक सहायता? – Sonu Sood Will Help Sharad Kapoor Met Him On Sunday And Discussed About Bollywood Project

जापानी अभिनेत्री नोआ नाकाडा का 23 साल की उम्र में निधन, ‘अल्ट्रामैन टेओ’ में निभाया था अहम किरदार