मुजफ्फरनगर: कचहरी में हंगामा, 500 रुपये के लिए चाचा-भतीजे में मारपीट


उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर कचहरी परिसर में महज 500 रुपये के लेनदेन को लेकर रिश्ते के चाचा-भतीजे के बीच जमकर मारपीट हो गई. शुक्रवार दोपहर करीब 2 बजे दोनों के बीच पहले कहासुनी हुई और देखते ही देखते मामला हाथापाई तक पहुंच गया. दोनों ने एक-दूसरे पर जमकर लात-घूंसे बरसाए.

मारपीट के दौरान युवक के कपड़े तक फट गए. मौके पर मौजूद वकीलों और लोगों ने बीच-बचाव कर दोनों को अलग कराया. घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस मामले में किसी भी पक्ष ने पुलिस में शिकायत नहीं है. उधर कचहरी परिसर में इतनी देर हंगामा होता रहा और पुलिस को खबर भी नहीं, इसने सवाल खड़े कर दिए हैं. पुलिस ने मामले से अनभिज्ञता जताई है.

यह भी पढ़ें: UP चुनाव में Gen- Z को ऐसे साधेगी समाजवादी पार्टी, उठाया ये खास कदम

क्या है पूरा मामला ?

जानकारी के मुताबिक, युवक लंबे समय से कचहरी परिसर में चश्मे और गॉगल्स बेचने का काम करता है. शुक्रवार दोपहर रिश्ते में उसका करीब 65 वर्षीय चाचा कचहरी परिसर पहुंचा. युवक ने उसे देखा तो अपने उधार दिए 500 रुपये वापस मांगे.इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई. आरोप है कि विवाद बढ़ने पर गाली-गलौज हुई और बुजुर्ग ने युवक के साथ मारपीट कर दी. इसके बाद युवक ने भी पलटवार किया और दोनों के बीच जमकर मारपीट शुरू हो गई.

वकीलों ने कराया मामला शांत 

कचहरी परिसर में दोनों काफी देर तक एक-दूसरे से भिड़ते रहे. इस दौरान कपड़े खींचने और लात-घूंसे चलने से युवक के कपड़े फट गए. मारपीट देखकर मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई. वकीलों और आसपास मौजूद लोगों ने दोनों को अलग कराने की कोशिश की. काफी मशक्कत के बाद दोनों को अलग कराया गया और मामला शांत कराया गया. फिलहाल इस मामले में पुलिस कार्रवाई हुई है या नहीं, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है. वहीं, मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

यह भी पढ़ें: रामपुर: शादी से इनकार पड़ा भारी, सिरफिरे ने युवती पर कुल्हाड़ी से किया हमला



Source link

Related posts

Lucknow Chain Snatching Case | Woman Targeted in Munhukheda, CCTV Viral

अटकती थी आवाज, फिर कैमरा फेस कर बनाया वीडियो… वायरल हुआ इस शख्स का इमोशनल व्लॉग – karnataka boy face social anxiety emotional blog goes viral rttw

IT कंपनी के बाहर दिखा अजगर, हाथ में लपेटकर घूमने लगा शख्स; वीडियो वायरल