मुजफ्फरपुर में हथियार के साथ युवक की तस्वीर वायरल, जांच में जुटी मनियारी पुलिस


केशव कुमार, मुजफ्फरपुर। Muzaffarpur Weapon Photo Viral: मनियारी थाना क्षेत्र में हथियार जैसी वस्तु के साथ एक युवक की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस जांच में जुट गई है।

वायरल तस्वीर को लेकर स्थानीय स्तर पर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। पुलिस तस्वीर की सत्यता और उसमें दिख रहे युवक की पहचान का पता लगाने में जुटी है।

सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीर को लेकर स्थानीय लोगों और इंटरनेट मीडिया यूजर्स की ओर से कई तरह के दावे किए जा रहे हैं।

दावों के अनुसार, तस्वीर मनियारी थाना क्षेत्र के मारीपुर इलाके की है। तस्वीर में एक युवक हाथ में हथियार जैसी संदिग्ध वस्तु लेकर पोज देता दिखाई दे रहा है।

तस्वीर इंटरनेट मीडिया पर सार्वजनिक होने के बाद स्थानीय स्तर पर चर्चा का विषय बन गई है। हालांकि, तस्वीर की सत्यता और उसमें दिखाई दे रहे युवक की पहचान की अब तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस इन दावों की भी जांच कर रही है।

पुलिस तकनीकी सेल और स्थानीय इनपुट की मदद से युवक की पहचान करने का प्रयास कर रही है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि तस्वीर में दिखाई दे रही वस्तु वास्तविक हथियार है या खिलौना, लाइटर अथवा डमी। पुलिस तस्वीर के स्रोत और इसके इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित होने की जानकारी भी जुटा रही है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए मनियारी थाना पुलिस ने वायरल पोस्ट का संज्ञान लिया है। पुलिस की ओर से अभी कोई विस्तृत आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही तस्वीर की वास्तविकता और युवक की पहचान स्पष्ट हो सकेगी।

पुलिस का कहना है कि कानून-व्यवस्था को प्रभावित करने वाले किसी भी मामले में नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

फिलहाल पुलिस की टीम मामले की छानबीन में जुटी है और उपलब्ध तकनीकी एवं स्थानीय साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।



Source link

Related posts

हरियाणवी गाने पर लड़कियों ने किया गजब का डांस, लगाए ताबड़तोड़ ठुमके, देखें वायरल वीडियो…

सड़क पर नहीं, तीसरी मंजिल की छत पर खुली चाय की दुकान, नाम देख यूजर्स हुए हैरान, सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीर!

जमशेदपुर: लाठीचार्ज वीडियो पर पुलिस की बढ़ी मुश्किलें