‘मेरे परिवार को गालियां दी’,थप्पड़ मारने का वीडियो वायरल होने पर मंत्री प्रवेश वर्मा का बड़ा खुलासा


डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा ने तिलक नगर में सड़क निरीक्षण के दौरान एक स्थानीय युवक को थप्पड़ मारते हुए दिखाए गए वायरल वीडियो पर अपनी सफाई पेश की है। उन्होंने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी इस वीडियो को गलत तरीके से प्रचारित कर रही है।

प्रवेश वर्मा ने बताया कि विकासपुरी रिंग रोड पर पिछले कई दिनों से सड़क निर्माण का काम चल रहा है। उनके अनुसार, स्थानीय विधायक जरनैल सिंह लंबे समय से पीडब्ल्यूडी इंजीनियरों पर दबाव बना रहे थे कि उन्हें ठेकेदार से मिलवाया जाए और कमीशन का इंतजाम किया जाए।

आरोपी शख्स ने मेरे परिवार को गाली दी: प्रवेश वर्मा

इंजीनियरों ने पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है और एफआईआर करवाने की प्रक्रिया चल रही है। मंत्री ने आरोप लगाया कि कमीशन न मिलने के कारण जरनैल सिंह रात में बनी सड़क को सुबह उखाड़ देते थे और फिर वीडियो बनाकर भ्रष्टाचार का दावा करते थे। मंत्री ने बताया कि आरोपी शख्स ने उनके परिवार को गाली-गलौज कर रहा था।

प्रवेश वर्मा ने पार्टी के किसी कार्यकर्ता को नहीं बुलाया

आज उस रास्ते से गुजरते हुए उन्होंने खुद काम का निरीक्षण करने का फैसला किया। निरीक्षण में काम संतोषजनक पाया गया। स्थानीय निवासियों ने बताया कि यह सड़क 15 साल से नहीं बनी थी और अब निर्माण हो रहा है। प्रवेश वर्मा ने जरनैल सिंह को तीन बार फोन किया और 45 मिनट तक उनका इंतजार किया। उन्होंने अपनी पार्टी के किसी कार्यकर्ता को मौके पर नहीं बुलाया था।

जब जरनैल सिंह अपने पहले से सूचित कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचे तो उन्होंने बदतमीजी शुरू कर दी। एक कार्यकर्ता ने मंत्री के परिवार को गालियां दीं, जिसके बाद आवेश में आकर उन्होंने जो किया वही किया। प्रवेश वर्मा ने आखिर में कहा कि उनकी सरकार वह काम कर रही है जिसे आम आदमी पार्टी पूरा नहीं कर सकी, इसलिए उन्हें जलन हो रही है।





Source link

Related posts

दिल्ली मेट्रो में खोए मासूम को Cisf ने मिलाया मां से, गले लगकर दोनों की आंखें हुईं नम, देखें वीडियो – Delhi Metro Cisf Tearful Reunites A Lost Child With His Mother Video Viral News In Hindi

पटना में प्रदर्शन के बीच छात्रा और महिला सिपाही की दौड़, बैग-चप्पल छूटे फिर भी नहीं आई पकड़ में

क्या जैकी चैन का हो गया निधन? 72 साल के एक्टर की मौत की खबर निकली फर्जी