‘मेरे राष्ट्रपति.. माफ कीजिए, मेरे पति’, जब ब्रीफिंग के दौरान लड़खड़ाई ट्रंप की नई प्रेस सेक्रेटरी की जुबान


डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। डोनल्ड ट्रंप की नई प्रेस सेक्रेटरी केटी जकारिया की पहली प्रेस ब्रीफिंग कुछ अजीब ढंग से हुई। मंगलवार को उन्होंने अपनी पहली प्रेस ब्रीफिंग की। ये तब हुआ, जब वह चार बच्चों की परवरिश और अपने नौकरी के बीच तालमेल बिठाने से जुड़े सवाल पर अपने पति और राष्ट्रपति में कन्फ्यूज हो गई। इस दौरान उनका अपने ट्रंप को पति कह देना सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

मेरे पति के बजाय कह गई मेरे राष्ट्रपति

ब्रीफिंग के दौरान तब अजीब पल आया जब उन्होंने गलती से मेरे पति कहने के बजाय मेरे राष्ट्रपति कह दिया। केटी से सवाल किया गया था कि वह नौकरी और चार बच्चों की परवरिश के बीच कैसे तालमेल बिठाएगी। इस सवाल का जवाब देते हुए केटी ने कहा, ‘तो मेरे राष्ट्रपति…माफ कीजिए, मेरे पति… यह तो मजेदार बात हो गई।’

दरअसल केटी के पति और बच्चे कैलिफोर्निया में रहते हैं। उनके चार बच्चे हैं। ऐसे में उनसे सवाल किया गया था कि वह वाइट हाउस की प्रेस सेक्रेटरी रहते हुए बच्चों और पति को कैसे समय देंगी। इस पर उन्होंने कहा कि परिवार जल्दी दी राजधानी में रहने के लिए आ जाएगा। उनकी यह ब्रीफिंग सिर्फ 14 मिनट तक चली।

कौन है केटी के पति

केटी के पति टायलर जकारिया एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में फिल्म प्रोड्यूसर और 2521 एंटरटेनमेंट में चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर हैं। दोनों 2016 से साथ है। ब्रीफिंग के दौरान, केटी ने बताया कि काम पर लौटने से पहले वह 2014 से 2020 तक घर पर अपने बच्चों के साथ रही थीं। अब घर और काम के बीच तालमेल बैठा रही हैं।

ट्रंप की नई सेक्रेटरी हैं केटी

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने पिछले सप्ताह केटी जकारिया को वाइट हाउस का नया सेक्रेटरी बनाया है। केटी ने कैरोलिन लेविट की जगह ली है, जिन्होंने अगस्त में पद छोड़ दिया था। 41 साल की जकारिया पेशे से वकील है और फिलहाल ट्रंप मीडिया एंड टेक्नोलॉजी ग्रुप में सलाहकार हैं। ट्रंप ने शुक्रवार को उनकी नियुक्ति का ऐलान करते हुए कहा था कि उनका रिकॉर्ड बेदाग है।

केटी जकरिया इससे पहले फॉक्स न्यूज और न्यूजमैक्स जैसे बड़े अमेरिकी न्यूज चैनलों में काम कर चुकी हैं। उन्होंने कुछ समय के लिए अमेरिका के होमलैंड सिक्योरिटी विभाग में प्रवक्ता के तौर पर भी काम किया है। अब वह व्हाइट हाउस की सेक्रेटरी के तौर पर काम करेंगी।



Source link

Related posts

9 से 5 की जॉब, लेकिन हर घंटे खाना! इस शख्स का ऑफिस रूटीन वायरल – office man eats every hour 9 to 5 job food routine video viral tstf

VIDEO: गाय को बचाने में पलटा सरसों के तेल से भरा टैंकर, बाल्टी-डिब्बे लेकर लूटने लगे लोग – alwar jaipur road mustard oil tanker overturns viral video lclcn

Watch: वाराणसी में मंच पर MLC प्रत्याशी से नाराज हुए CM योगी? वायरल वीडियो से चर्चा