‘मैंने आत्महत्या की कोशिश की थी’, मनीष ने बताया प्रोफेसर शब्द सुनकर क्यों भड़के?


‘बिग बॉस 20’ में मनीष गोयल को काजी तौकीर ने बार-बार प्रोफेसर कहकर बुलाया था। नॉमिनेशन टास्क के दौरान दोनों के बीच में इस बात को लेकर काफी झगड़ा हुआ था। मनीष ने बार-बार उन्हें इस शब्द को इस्तेमाल करने से मना किया था। इस पर काजी ने कहा था कि यह कोई गंदा शब्द नहीं है तब उन्हें इससे इतनी दिक्कत क्यों हो रही है?

 

नॉमिनेशन टास्क के बाद काजी ने गार्डन एरिया में भी मनीष को प्रोफेसर कहकर बुलाया। इसके बाद में दोनों में फिर से बहस हुई। दोनों को साथी कंटेस्टेंट्स ने शांत करवाया। इसके बाद मनीष ने लव, गुल्लू और कनिका को बताया कि इस शब्द से उनकी बहुत बुरी यादें जुड़ी है। ये मेरे स्कूल टाइम का सबसे बुरा समय था। क्या आप लोगों को मेरी बैक स्टोरी सुननी है। मेरे साथ स्कूल में क्या हुआ था। फिर मनीष ने कहा कि वह नहीं बताना चाहते हैं और वहां से चल गए।

 

यह भी पढ़ें: फुलेरा में सत्ता बदलते ही पलटी सचिव जी की किस्मत, कब रिलीज होगी ‘पंचायत 5’?

मनीष ने बताया प्रोफेसर शब्द सुनकर क्यों भड़के?

मनीष ने कहा, ‘उस शब्द को सुनकर वह ट्रिगर हो गए, यह मेरी जिंदगी का सबसे डार्क फेज था। यह एक ऐसी चीज है जिसके बारे में मैं बात नहीं करना चाहता हूं। आज मुझे ऐहसास हो गया कि अभी भी उस शब्द को सुनकर ट्रिगर हो जाता हूं। मेरी गलती है। मुझे ट्रिगर नहीं होना चाहिए थे।’

 

उन्होंने आगे कहा, ‘मेरे साथ 8वीं, 9वीं और 10वीं में कुछ ऐसा हुआ था। मेरी मां जानती है। मैं उसके बारे में सोचना भी नहीं चाहता हूं। यह मेरे लिए बहुत दर्द भरा समय था। मैं उस समय 12,13, 14 या 17 का था। कुछ चीजें आपके साथ हमेशा रह जाती है। मैं उसके बारे में नहीं करना चाहता हूं लेकिन कुछ ऐसा था जिसके बाद मैंने आत्माहत्या करने की कोशिश की थी।’

 

यह भी पढ़ें: ‘बात करने की तमीज नहीं…’, दीया ने बताया नवाजुद्दीन संग काम करने का अनुभव!

सिर्फ उदिति सिंह हैं सुरक्षित

बाद में गुल्लू काजी से कहता है कि मनीष ने बताया कि आखिर क्यों कोई उन्हें प्रोफेसर कहता तो वह दुखी हो जाते हैं। उनके स्कूल टाइम में कुछ गलता हुआ था। इस पर काजी ने कहा कि मैंने तो उसकी पर्सनैलिटी को देखते हुए कहा था कोई नहीं मैं अब डॉक्टर बोलूंगा। नॉमिनेशन टास्क में 11 में से 10 लोग नॉमिनेटेड हैं। इस हफ्ते सिर्फ उदिति सिंह ही सुरक्षित है।





Source link

Related posts

Bigg  Boss 20 : लव गिल के बदले तेवर से घर में घमासान, माही-आम्रपाली और काजी से हुई तीखी बहस

Bigg Boss 20: लव गिल ने गुस्से में माही विज के हाथ पर काटा, कैप्टेंसी टास्क में हुई भिड़ंत

‘बिग बॉस 20’ को लंबा खींचने की फिराक में मेकर्स? बीच में फंसा सलमान खान वाला पेंच!, Bigg-boss Hindi News