‘मैं डाइट पर हूं’, रणबीर कपूर ने नहीं खाया गणपति पूजा का प्रसाद, भड़के लोग बोले- ‘रामायाण फ्लॉप होगी’


बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर हाल ही में अपनी पत्नी आलिया भट्ट के साथ अंबानी के घर गणेश चतुर्थी के जश्न में शामिल हुए थे. इस बीच, एक्टर का एक गणपति पूजा में शामिल होने का पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. इस वीडियो की वजह से एक्टर को काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा है. जानते हैं आखिर इस वीडियों में ऐसा क्या है जिसकी वजह से लोग रणबीर कपूर से नाराज हैं.

रणबीर कपूर का गणपति पूजा का पुराना वीडियो हो रहा वायरल
बता दें कि रणबीर कपूर अपने जिस पुराने वायरल हो रहे वीडियो की वजह से ट्रोल हो रहे हैं उसमें वे एक पंडाल में गणपति जी के दर्शन करते हुए नजर आ रहे हैं. इसके बाद पंडित उन्हें प्रसाद देते हैं. रणबीर कपूर प्रसाद का डब्बा ले तो लेते हैं लेकिन फिर वे पैप्स से कहते हुए नजर आते हैं “मैं तो डाइट पर हूं, तुम खा लो.”

 

ये भी पढ़ें:-‘मिर्जापुर द मूवी’ ने 13वें दिन ‘भूत बंगला’ के उड़ाए परखच्चे, बनी साल की चौथी सबसे बड़ी फिल्म

प्रसाद खाने से इंकार करने पर ट्रोल हो रहे रणबीर कपूर
वहीं प्रसाद लेने से मना करने पर एक्टर को अब आलोचना का सामना करना पड़ रहा है. एक यूजर ने भड़कते हुए लिखा, “ऑन ए सीरियस नोट प्रसाद के रूप में मिठाई का एक बाइट आपकी हेल्थ पर कोई निगेटवि इफेक्ट नहीं डालेगा. ये डाइट का रीजन बिल्कुल बकवास है.” एक अन्य ने कहा, “इसको बीफ दे देते तो ये खा लेता.” एक अन्य ने लिखा, “बीफ खाने वाले प्रसाद कैसा खा सकता है…और इनको राम बना दिया है.” वहीं एक और ने लिखा, “लिख कर ले लो रामायण फ्लॉप होगी.”


हालांकि, वायरल वीडियो 2023 का निकला है.

रणबीर कपूर ‘रामायण’ में राम की भूमिका में आएंगे नजर
बता दें कि रामायण दो पार्ट वाली एपिक है जिसमें रणबीर कपूर ने भगवान राम, यश ने रावण, साई पल्लवी ने सीता, रवि दुबे ने लक्ष्मण और सनी देओल ने भगवान हनुमान की भूमिका निभाई है,  लारा दत्ता, विवेक ओबेरॉय, अरुण गोविल, रकुल प्रीत सिंह और कुणाल कपूर सहित अन्य भी हम भूमिकाएं निभाते दिखेंगे.  बता दें कि इस फिल्म का पहला पार्ट इस दिवाली पर रिलीज होगा जबकि दूसरा पार्ट अगले साल यानी 2027 की दिवाली के मौके पर रिलीज किए जाने की उम्मीद है. 

ये भी पढ़ें:-’16-17 फिल्मों के लिए कभी नहीं मिली पेमेंट’, ‘राम तेरी गंगा मैली’ एक्ट्रेस मंदाकिनी का खुलासा

 





Source link

Related posts

यूपी:पाकिस्तान में वायरल हो रही अमर उजाला की ये खबर, जिसमें है आगरा के कोच और नन्हे अरहम की कहानी – Amar Ujala Story On Agra Coach And Pakistani Boy Goes Viral In Pakistan

बंगले में घुसा युवक जाली में ऐसा फंसा कि निकल ही नहीं पाया… लोगों ने चोर कहकर बरसाए डंडे, Video – Surat Locked Bungalow Steel Grill Trapped Youth Beaten Video Viral Investigation lcla

ड्यूटी भूल ‘ठुमकों’ के मुरीद हुए खाकीधारी! कौशांबी में कुर्सी जमाकर बार-बालाओं का डांस देखते सिपाहियों का VIDEO VIRAL – Kaushambi Sipahi Bar dancer Video viral kada dham mela lclam