रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ की कंटेस्टेंट और ओलंपिक मेडलिस्ट बॉक्सर मैरी कॉम एक बड़ी मुसीबत में फंस सकती हैं और उन्हें दो साल तक की जेल भी हो सकती है. दरअसल उनके एक्स हसबैंड ओनलर ने उनके खिलाफ कानूनी कदम उठाते हुए आपराधिक मानहानि का केस दर्ज कराया है. ये कदम ओनलर ने मैरी के उन बयान के बाद उठाया है जिसमें मैरी ने एक्स हसबैंड पर अपमानजनक बातें कही थीं.
ओनलर ने मैरी पर ठोका मानहानि का केस
बता दें कि मैरी ने इस साल की शुरुआत में ‘आपकी अदालत’ में ओनलर को उनके पैसों पर पलने वाला और गली-गली फुटबॉल खेलने वाला कहा था. साथ ही उन पर पैसों में हेरफेर और धोखाधड़ी के आरोप भी लगाए थे. उन्होंने ये भी कहा था कि ओनलर ने उनकी प्रॉपर्टी गिरवी रख दी थी और उनके नाम पर लोन भी लिए थे. मैरी की टिप्पणी को लेकर अब ओनलर ने एक्स वाइफ पर मानहानि का केस किया है. ओनलर ने कहा कि मैरी ने उनके खिलाफ टेलीविजन और अन्य मंचो पर लोगों के सामने उनके लिए अपमानजनक और नुकसान पहुंचाने वाली बातें कही हैं.
मैरी कॉम को हो सकती है 2 साल तक की जेल
जानकारी के मुताबिक मैरी पर मानहानि का मुकदमा भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 356 के तहत दर्ज हुआ है. अगर इस केस में बॉक्सर दोषी पाई जाती हैं तो उन्हें दो साल तक की जेल हो सकती है. इसके अलावा उन पर जुर्माना भी लग सकता है. अदालत में इस मामले की अगली सुनवाई 19 नवंबर, 2026 को होगी.
केस करने के बाद क्या बोले ओनलर?
एक्स वाइफ मैरी कॉम पर मानहानि का केस करने के बाद ओनलर ने न्याय मिलने की उम्मीद जताई है. उन्होंने अपने पक्ष को मजबूत बताते हुए कहा, ‘मैं भारत के जस्टिस सिस्टम पर विश्वास करता हूं. मैं इस मामले पर अभी ज्यादा कुछ नहीं कहूंगा, क्योंकि मामला कोर्ट में है.’