मॉर्निंग वॉक के दौरान बेहोश होकर गिरे पूर्व उपराष्ट्रपति, AIIMS में भर्ती


नई दिल्ली: देश के पूर्व उपराष्ट्रपति (Former Vice President)  जगदीप धनखड़ की बुधवार सुबह अचानक तबीयत बिगड़ गई। मॉर्निंग वॉक के दौरान वह बेहोश होकर गिर पड़े। घटना के बाद उन्हें तत्काल इलाज के लिए दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में भर्ती कराया गया। सूत्रों के मुताबिक, बेहोश होने के बाद धनखड़ कुछ मिनटों तक अचेत रहे। फिलहाल डॉक्टरों की टीम उनकी स्वास्थ्य स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है।

जानकारी के अनुसार, मॉर्निंग वॉक के दौरान धनखड़ के अचानक गिरने के बाद उनके साथ मौजूद सुरक्षाकर्मी उन्हें पीसीआर वाहन से घर लेकर पहुंचे। इसके बाद ILBS की मेडिकल टीम और AIIMS के डॉक्टर संदीप सेठ ने उनकी शुरुआती जांच की और आवश्यक चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई।

हालांकि, उनकी स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें तत्काल एंबुलेंस के जरिए AIIMS ले जाने का फैसला किया। सूत्रों के अनुसार, 75 वर्षीय जगदीप धनखड़ को अस्पताल के कार्डियो-न्यूरो सेंटर में भर्ती कराया गया है। फिलहाल वह कार्डियोलॉजी विभाग के विशेषज्ञ डॉक्टरों की निगरानी में हैं। उनकी विस्तृत मेडिकल जांच और उपचार किया जा रहा है।

गौरतलब है कि जगदीप धनखड़ ने अगस्त 2022 में देश के 14वें उपराष्ट्रपति के रूप में पदभार संभाला था। उनका कार्यकाल अगस्त 2027 तक निर्धारित था, लेकिन उन्होंने जुलाई 2025 में अचानक अपने पद से इस्तीफा दे दिया था।

उन्होंने अपने इस्तीफे में स्वास्थ्य संबंधी कारणों का हवाला दिया था। अब मॉर्निंग वॉक के दौरान अचानक बेहोश होने की घटना के बाद उनकी सेहत को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं। फिलहाल, AIIMS में उनका इलाज जारी है। डॉक्टरों की ओर से उनकी स्वास्थ्य स्थिति और बेहोश होने के कारणों को लेकर विस्तृत आधिकारिक जानकारी का इंतजार है।



Source link

Related posts

Shahjahanpur News:भजन-कीर्तन के बीच प्रभातफेरी का स्वागत किया – The Morning Procession (prabhat-pheri) Was Welcomed Amidst Devotional Singing (bhajan-kirtan)

Rohtak News:पटेल नगर में प्रभात फेरी निकाली, किया कीर्तन – Morning Procession (prabhat Pheri) Held In Patel Nagar; Kirtan Performed

Former VP Jagdeep Dhankhar Hospitalized in AIIMS Delhi