मॉर्निंग वॉक से लौटने के बाद टीचर की तबीयत बिगड़ी: फर्रुखाबाद में बेसिक शिक्षा विभाग में तैनात थे, इलाज के दौरान तोड़ा दम – Farrukhabad Teacher Arjun Singh Death


फर्रुखाबाद के शमशाबाद थाना क्षेत्र के कुइया धीर गांव निवासी 48 साल के टीचर अर्जुन सिंह की शुक्रवार सुबह मौत हो गई। वह मॉर्निंग वॉक से लौटने के बाद अचानक बीमार पड़ गए थे। परिजन उन्हें लोहिया अस्पताल की इमरजेंसी लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घ

.

मॉर्निंग वॉक से लौटने के बाद बिगड़ी हालत

अर्जुन सिंह सरकारी में शिक्षक के पद पर तैनात थे। बताया गया कि वह प्रतिदिन की तरह शुक्रवार सुबह भी टहलने गए थे। घर लौटने के बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई।

परिजन शुक्रवार सुबह करीब 7:30 बजे उन्हें लोहिया अस्पताल की इमरजेंसी लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सक ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से मौत की वजह होगी साफ

शव को मॉर्च्युरी में रखवाकर थाना पुलिस को सूचना दी गई है। मृतक के परिवार में एक बेटा वैभव है। शिक्षक की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

अनुमान लगाया जा रहा है कि शिक्षक की मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई है। हालांकि, मौत की असली वजह पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।



Source link

Related posts

मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ: राजा मर्डर केस- पत्नी सोनम गिरफ्तार; ठाणे में ट्रेन से गिरकर 4 की मौत; अमेरिकी एयरपोर्ट पर भारतीय को पटका, हथकड़ी में इंडिया भेजा – Dainik Bhaskar Morning News Brief; Raja Sonam Raghuvanshi

शहर का न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री पर, आज और बढ़ेगी ठंड, सुबह छा रहा कोहरा

मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ: 48 घंटे में 21 कोरोना पेशेंट की मौत; तेजप्रताप बोले- मुझे तेजस्वी से अलग करने की साजिश; IPL फाइनल बेंगलुरु Vs पंजाब – Dainik Bhaskar Morning News Brief; Coronavirus Cases