या तो नू ही चालेगी… हरियाणा रोडवेज की बसों की थार और वंदे भारत से रेस… वीडियो हो रहे वायरल! – thar vs haryana roadways bus viral video tstsd


हरियाणा रोडवेज की तेज रफ्तार बसों के ढेर सारे वीडियो इंटरनेट पर मौजूद हैं. अक्सर सड़क पर फर्राटा भरती हरियाणा शक्ति यानी हरियाणा रोडवेज की वीडियो बनाकर लोग सोशल मीडिया पर अलग- अलग कैप्शन के साथ शेयर कर देते हैं. क्योंकि, इन बसों की रफ्तार ऐसी होती है. जिसकी बराबरी थार जैसी अच्छी- अच्छी गाड़ियां भी नहीं कर सकती. 

सबसे मजेदार तो ऐसे वीडियो होते हैं. जिनमें सड़क पर सरसरा कर दौड़ती हरियाणा रोडवेज की बस के आगे चल रही गाड़ियां काफी पीछे छूट जाती हैं. वहीं जो उनके पीछे पहले से चल रही है, वो भी पूरे रफ्तार से चलने के बावजूद बसों से आगे नहीं निकल पाती है. 

इन दिनों हरियाणा रोडवेज की दो वीडियो खूब वायरल हैं. एक वीडियो में एक थार हरियाणा रोडवेज की बस को चेज करती दिखाई दे रही है, लेकिन वह उसके आसपास भी नहीं पहुंच पा रही है. इस पर लोगों के जबदस्त रिएक्शन आए हुए हैं. कुछ लोगों ने तो थार चला रहे ड्राइवर को अपनी गाड़ी बेचकर बस खरीद लेने तक की सलाह दे दी. 

इसी तरह का एक और हरियाणा रोडवेज का वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें बस और वंदे भारत ट्रेन के बीच की रेस दिखाई गई है. बस पर बैठे लोग बगल से गुजर रही वंदे भारत ट्रेन की वीडियो बनाते हुए दिखा रहे हैं कि हरियाणा रोडवेज ट्रेन से भी आगे निकल जा रही है. 

हरियाणा रोडवेज की बसे काफी तेज रफ्तार से चलने के लिए जानी जाती है. अक्सर इसकी रफ्तार को लेकर चर्चा होती है. कभी लोग इस रफ्तार के लिए ड्राइवर की तारीफ करते दिख जाते हैं.  थार की चेजिंग वाले वीडियो को भी ऐसे ही शेयर किया जा रहा है. वीडियो को शेयर करते हुए यूजर ने लिखा है कि थार वाला फिर भूल गया कि उनका मुकाबला किसी बस से नहीं है.  

इस वीडियो पर लोगों ने काफी सारे फनी कमेंट्स किए हैं. एक शख्स ने लिखा है थार बेचकर बस ले ले लाला. वहीं दूसरे यूजर ने लिखा है ये हरियाणा रोडवेज नहीं हरियाणा एयरलाइन है. एक अन्य यूजर ने लिखा है कि थार वाले को औकात पता चल गई होगी. कुछ लोगों ने बस के ड्राइवर को हैवी ड्राइवर बताया है.   

—- समाप्त —-



Source link

Related posts

नन्हे कदमों से स्टेज पर उतरी बच्ची, ‘पार्वती’ गाने पर किया डांस, एक्सप्रेशन देख मंत्रमुग्ध हुए लोग

ममता कुलकर्णी:’करण अर्जुन’ के गाने पर एक्ट्रेस ने लगाए ठुमके; यूजर ने पूछा- इन्होंने तो संन्यास ले लिया था? – Mamta Kulkarni Dance Performance On Her Movie Karan Arjun Song Bhangda Paale In Jaipur Goes Viral

टैक्सी में सिगरेट पीने पर भिड़े ड्राइवर और यात्री, वीडियो वायरल