रजनीकांत की ‘जेलर 2’ पर नहीं हुआ ‘प्रहार’ का असर, ‘नई नवेली’ भी हुई पस्त, जानें कैसा रहा ‘राणाबली’ का हाल


इस शुक्रवार, 16 अक्टूबर को सिनेमाघरों में एक साथ तीन फिल्में रिलीज हुईं। राजकुमार राव अभिनीत ‘प्रहारः द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ उज्जव निकम’, यामी गौतम स्टारर हॉरर-कॉमेडी ‘नई नवेली’ और रश्मिका मंदाना-विजय देवरकोंडा स्टारर पीरियड ड्रामा ‘राणाबली’। वहीं 15 अक्टूबर, गुरुवार को भी सिनेमाघरों में एक बड़ी फिल्म ने दस्तक दी, जिसमें रजनीकांत लीड रोल में हैं। हम बात कर रहे हैं ‘जेलर 2’ की। रजनीकांत की इस एक्शन-थ्रिलर को पहले ही दिन दर्शकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला और इसने दुनियाभर में 125 करोड़ के साथ खाता खोला। इस फिल्म की कमाई ने साबित कर दिया कि थलाइवा का स्टारडम आज भी बरकरार है और बॉक्स ऑफिस पर उनका मुकाबला करना आसान नहीं है। तो चलिए जानते हैं कि रजनीकांत स्टारर ‘जेलर 2’ के आगे ‘प्रहार’, ‘नई नवेली’ और ‘राणाबली’ जैसी फिल्मों का क्या हाल रहा।

‘जेलर 2’ डे 2 कलेक्शन

रजनीकांत स्टारर ‘जेलर 2’ ने धांसू कलेक्शन के साथ बॉक्स ऑफिस पर शुरुआत की। पहले ही दिन फिल्म ने भारत में 59.70 करोड़ का नेट कलेक्शन करके साबित कर दिया कि रजनीकांत का स्टारडम आज भी जस का तस है। वहीं दूसरे दिन भी फिल्म की जबरदस्त कमाई जारी रही। इस फिल्म ने शुक्रवार को प्रहार, राणाबली और नई नवेली जैसी फिल्मों को टक्कर देते हुए सभी भाषाओं में 35.60 करोड़ का कलेक्शन किया। इसी के साथ फिल्म का भारत में कुल नेट कलेक्शन 95.30 करोड़ हो गया है और ग्रॉस कलेक्शन 112.10 करोड़ हो गया है। वहीं फिल्म के वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो ये एक्शन-थ्रिलर 209.10 करोड़ का कलेक्शन कर चुकी है।

‘नई नवेली’ का पहले दिन का कलेक्शन

यामी गौतम स्टारर ‘नई नवेली’ शुक्रवार, 16 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई और सैकनिल्क के आंकड़ों के अनुसार, फिल्म ने पहले दिन भारत में 3.25 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है। वहीं इसके वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो ये 4.58 करोड़ कमाने में सफल रही। यह फिल्म मोहिनी (यामी गौतम) के इर्द-गिर्द घूमती है, जो हाल ही में शादी करके मेरठ में अपने ससुराल में रहने आती है। उसके देवर, बंटू (अनुराग ठाकुर) को लगता है कि मोहिनी एक ‘डायन’ है। छानबीन करने पर उन्हें पता चलता है कि मोहिनी भले ही वैसी न हो जैसी उन्होंने सोची थी, लेकिन असल में वह कुछ ऐसी निकलती है जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की होगी।

‘प्रहार’ का पहले दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

राजकुमार राव स्टारर बायोग्राफिकल कोर्टरूम ड्रामा ‘प्रहार: द उज्ज्वल निकम स्टोरी’ की बात करें तो इस फिल्म ने पहले दिन भारत में 2.35 करोड़ और दुनियाभर में 3.25 करोड़ का कलेक्शन किया, जो ‘जेलर 2’ से ही नहीं यामी गौतम की ‘नई नवेली’ से भी कम है। बता दें, ये फिल्म एक कोर्टरूम ड्रामा है, जो पब्लिक प्रॉसिक्यूटर उज्ज्वल निकम के जीवन पर आधारित है। इसमें मुख्य रूप से 26/11 मुंबई आतंकी हमलों के दौरान न्याय के लिए उनकी लड़ाई को दिखाया गया है। फिल्म में राजकुमार राव उज्ज्वल निकम के किरदार में हैं। इनके अलावा वामिका गब्बी, जयदीप अहलावत, सिकंदर खेर, आशीष विद्यार्थी, ललित प्रभाकर (अजमल कसाब के रोल में) और ऋत्विक सहोरे भी अहम भूमिकाओं में हैं।

‘राणाबली’ का पहले दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की ‘राणाबली’ का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार था, जो शुक्रवार को ‘प्रहारः द उज्जवल निकम स्टोरी’ और ‘नई नवेली’ के साथ सिनेमाघरों में रिलीज हुई और इन दोनों फिल्मों पर भारी पड़ती दिखी। राहुल सांकृतियन द्वारा निर्देशित यह फिल्म एक पीरियड ड्रामा है और ब्रिटिश शासन के दौर पर आधारित है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार ओपनिंग डे पर ‘राणाबली’ ने 9.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया और दुनियाभर में 16.50 करोड़ कमाने में सफल रही।

ये भी पढ़ेंः Nayyi Navelli X Review: यामी गौतम की हॉरर कॉमेडी ने दर्शकों को हंसाया या किया निराश? रिलीज होते ही बंटी राय

Latest Bollywood News





Source link

Related posts

Box Office पर 4 ‘नई नवेली’ फिल्मों में छिड़ी जंग, ‘जेलर 2’ पर हुई धनवर्षा; कैसा रहा बाकी फिल्मों का हाल?

Box Office Collection Prahaar And Nayyi Naveli Struggle Against Jailer 2 And Ranabaali 2 Day Earnings Revealed – Entertainment News: Amar Ujala

‘जेलर 2’ के बीच ‘दृश्यम 3’ ने तोड़ा ‘हनुमान अंश’ का रिकॉर्ड, बनी 2026 की 3rd हाईएस्ट ग्रॉसर