रणबीर की Ramayana के लिए टेंशन बनी ये एक्शन-कॉमेडी फिल्म! चार गुना ज्यादा कमाकर तमिल बॉक्स ऑफिस पर उड़ाया गर्दा


एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। नो डाउट रामायणम् (Ramayana) दुनियाभर में जमकर नोट छाप रही है, लेकिन एक भाषा में रणबीर कपूर की पौराणिक फिल्म, एक हालिया रिलीज एक्शन-कॉमेडी फिल्म से पीछे हो गई है। इस फिल्म ने सिंगल डे एक भाषा में रामायणम् से चार गुना ज्यादा कमाई कर ली है।

यह फिल्म है 6 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई सीन (Scene Movie)। एक्शन और कॉमेडी से भरी फिल्म में सूर्या ने मुख्य भूमिका निभाई है। सूर्या के अलावा फिल्म में नजरिया नाजिम और नासलेन भी अहम भूमिकाओं में हैं। फिल्म चार दिन में ही सबसे ज्यादा कमाई करने वाली तमिल फिल्म बन गई है।

रामायणम् से चार गुना ज्यादा कमाई

सूर्या स्टारर सीन फिल्म ने एक दिन में ही रामायणम् से तमिल भाषा में चार गुना ज्यादा कमाकर इतिहास रच दिया है। यह फिल्म रामायणम् के एक दिन बाद रिलीज हुई। भले ही ओवरऑल फिल्म, रणबीर की पौराणिक फिल्म को पछाड़ पाने में असफल हो, लेकिन तमिल भाषा में इस वक्त बॉक्स ऑफिस पर सीन का कहर है।

सैकनिल्क के अर्ली ट्रेड के मुताबिक, सोमवार को सीन फिल्म ने इतना जबरदस्त कलेक्शन किया कि रामायणम् भी पीछे हो गई। तमिल और तेलुगु भाषा में रिलीज हुई सीन ने चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर कुल 21.40 करोड़ रुपये की कमाई कर ली। सिर्फ तमिल में फिल्म की कमाई 17.90 करोड़ रुपये हो गई।

रामायणम् का कलेक्शन

दूसरी ओर सोमवार को रामायणम् भले ही सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई और इसने सिंगल डे 107 करोड़ रुपये से ज्यादा कमा लिए लेकिन तमिल में यह फिल्म सीन से पीछे रही। सोमवार को जहां सीन फिल्म ने 17.90 करोड़ रुपये कमाया था, जबकि रामायणम् का कलेक्शन 4 करोड़ रुपये के करीब था।

सीन फिल्म का डे वाइज कलेक्शन

दिन सीन फिल्म
पहला 19.15 करोड़
दूसरा  20.35 करोड़
तीसरा 23.65 करोड़
चौथा 21.40 करोड़

रामायणम् का डे वाइज कलेक्शन

दिन रामायणम् फिल्म
पहला 64.85 करोड़
दूसरा 48.05 करोड़
तीसरा 69.80 करोड़
चौथा 56.15 करोड़
पांचवां 107.50 करोड़

सीन फिल्म की कहानी

फिल्म की कहानी डीएसपी इनबराज (सूर्या) की है जो सनकी पुलिस अधिकारी हैं। वह एक अधूरी मामले की जांच फिर से शुरू करने के लिए मजबूर हो जाता है। फिल्म में कॉमेडी और एक्शन दोनों मिलेगा। फिल्म को दर्शकों से खूब सराहना मिल रही है। करीब 30 करोड़ रुपये के बजट में बनी सीन ने चार दिन में ही 150 करोड़ के पार कारोबार कर लिया है।

यह भी पढ़ें- 4000 करोड़ की ‘रामायणम्’ के लिए सिर दर्द बनी साउथ फिल्म, दुनियाभर में मोटी कमाई का उड़ाया गर्दा



Source link

Related posts

Instagram

इतिहास रचते हुए यूके-आयरलैंड बॉक्स ऑफिस पर नंबर वन बनी ‘रामायण’, ‘गॉडजिला’ को मिली ये रैंकिंग

सीन बॉक्स ऑफिस:’रामायण’ की आंधी के बीच सूर्या की फिल्म का धमाका, चार दिन में 150 करोड़ का आंकड़ा किया पार – Scene Box Office Collection Worldwide Day 4 Suriya Movie Earn Rs 150 Cr