‘राखी बांधी थी मैंने उसको’, फूट-फूटकर रोईं लव गिल, सलमान क्यों बोले- लानत है मुझ पर!, Bigg-boss Hindi News


सलमान खान ने स्काउट को सबसे सामने जमकर लताड़ा और कहा कि तुमने क्या कुछ नहीं बोला है लव के लिए। अगर आज भी मैं नहीं बोला तो धिक्कार है मुझ पर।

सलमान खान ने ‘बिग बॉस 20’ के इस हफ्ते के ‘वीकेंड का वार’ में स्काउट ओपी और गुल्लू की जमकर क्लास लगा दी। दोनों को कंबल के अंदर लव गिल के बारे में आपत्तिजनक बातें करना भारी पड़ गया। सलमान खान ने जब सभी घरवालों के सामने स्काउट और गुल्लू की बातचीत की क्लिप चला दी तो उनके चेहरों का रंग उड़ गया। लव अपने बारे में स्काउट के मुंह से ऐसी बातें सुनकर किसी तरह खुद को काबू करने की कोशिश करती नजर आईं, लेकिन बाद में वह वहां से उठकर चली गईं। अब नए प्रोमो वीडियो में दिखाया गया है कि रविवार के एपिसोड में आपको क्या कुछ देखने को मिलेगा।

मुझको बोलने का मौका दीजिए

बिग बॉस 20 का नया प्रोमो वीडियो जारी कर दिया गया है। इसमें साफ देखा जा सकता है कि सलमान खान स्काउट को जमकर लताड़ रहे हैं। खुद की पोल खुलते और इमेज डाउन होते देख स्काउट ने कहा, “मुझको प्लीज मौका दीजिए बोलने का सर।” लेकिन सलमान खान ने उन्हें टोका और कहा- क्या बात कर रहे हो? इस पर स्काउट पैनिक करने लगे और बोले- मैं अपनी बात रखना चाहता हूं सर। लेकिन सलमान खान उन्हें मौका देने के मूड में बिलकुल नहीं थे। उन्होंने कहा, “स्काउट आपने हमेशा हमको झुठलाने की कोशिश की है। और यह कनफ्यूज वाला एक्सप्रेशन क्या है स्काउट?”

पोल खुली तो हड़बड़ाए स्काउट

इधर यह सब चल रहा था और उधर आम्रपाली ने लव से कहा- तुझे सब पता है। सलमान खान के सामने इधर स्काउट ने अपनी सफाई में कहा कि मुझे यहां पर जो चीजें दी जा रही हैं, उन्हें मैं रिटर्न किस तरह से करूं? तब सलमान खान ने पूछा, “तो अपने आप को सही ठहरा कर उसको गलत..?” स्काउट कनफ्यूज दिखे और कहा- नहीं नहीं, उसको गलत नहीं कह रहा सर। सलमान खान साफ देख पा रहे थे कि स्काउट समझ रहे हैं कि वह गलत हैं, लेकिन फिर भी खुद को डिफेंड करने की कोशिश कर रहे हैं। इसके बाद सलमान खान का पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया।

सलमान से भिड़े स्काउट

सलमान खान ने ऊंची आवाज में स्काउट से कहा, “..और क्या नहीं किया है, तुमने क्या नहीं बोला है लव के बारे में स्काउट? तुमने लव की इज्जत नीलाम करके रख दी है।” इस पर भी स्काउट सलमान खान की बात से असहमत होते नजर आए और कहा, “नहीं, नहीं। बिलकुल नहीं सर। इस पर मैं सहमत बिलकुल नहीं हूं सर।” सलमान खान चिल्लाए, “अरे यह मैंने किया है क्या स्काउट? यह मैंने क्या है क्या? क्या यह बातचीत मेरी हुई है? तुम्हारे और गुल्लू के बीच में यह बातचीत हुई है। उस लड़की ने आप दोनों को इतना प्रभावित किया है, कि आप लोगों ने सोचने-समझने की झमता खो दी है।”

फूट-फूटकर रोईं लव

सलमान खान काफी गुस्से में थे और उनका पारा चढ़ता देखकर स्काउट और बाकी सभी घरवाले शांत हो गए। घर में सन्नाटा पसर गया और सलमान खान ने तब कहा, “आवाज ऊंची करके बात की है मैंने अभी तक? अगर इस वक्त भी नहीं करता, तो लानत है मुझ पर। धिक्कार है मुझ पर।” इधर सलमान खान स्काउट पर आग-बबूला हो रहे थे और उधर रोते-रोते लव की सेहत बिगड़ने लग गई और आम्रपाली किसी तरह उन्हें संभालने की कोशिश करती नजर आईं। लव गिल ने रोते हुए कहा, “राखी बांधी थी मैंने इसे।”





Source link

Related posts

Bigg Boss 20: अरिश्फा खान और लव गिल के बीच छिड़ी जंग, कैरेक्टर पर कमेंट से घर में मचा बवाल

Bigg Boss 20: लानत है मुझपर, धिक्कार है मुझपर…गुल्लू-स्काउट की बातों पर भड़के सलमान खान, फूट-फूट कर रोती दिखीं लव गिल

बिग बॉस 20:वीकएंड का वार में कनिका पर भड़के सलमान खान, लव को बताया ड्रामेबाज; किस बात पर लगी काजी की क्लास? – Bigg Boss 20 Update: Salman Khan Gets Angry At Kanika Mann In Weekend Ka Vaar Episode