रात के सन्नाटे में बिटिया संग साइकिल से जा रहे थे चाचा, पीछे से आई कार, फिर हुआ कुछ ऐसा, लोग करने लगे तारीफ!


कभी-कभी रास्ते में मिलने वाला कोई अनजान इंसान ऐसी मदद कर जाता है, जिसे हम लंबे समय तक याद रखते हैं. मदद हमेशा बड़ी हो, यह जरूरी नहीं. किसी मुश्किल वक्त में छोटी सी कोशिश भी सामने वाले के लिए बहुत मायने रखती है. खासकर तब, जब रास्ता सुनसान हो, चारों तरफ अंधेरा हो और घर अभी काफी दूर हो. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा एक वीडियो इसी छोटी लेकिन दिल छू लेने वाली मदद की कहानी बता रहा है. दरअसल, वायरल हो रहे वीडियो में रात के वक्त एक शख्स अपनी साइकिल से घर की ओर जाते हुए दिखाई दे रहा है. साइकिल पर उसके पीछे स्कूल ड्रेस में एक बच्ची भी बैठी है. रास्ता जंगल के बीच से गुजरता नजर आ रहा है और आसपास काफी अंधेरा है. इसी दौरान पीछे से एक कार आती है. कार में बैठे शख्स की नजर साइकिल पर जा रहे चाचा और उनके साथ बैठी बच्ची पर पड़ती है. इसके बाद वह जो करता है, उसकी सोशल मीडिया पर खूब तारीफ हो रही है.

साइकिल से जा रहे पिता-बेटी की कार वाले ने की मददफोटो Instagram-itz_az_az_786

रात के अंधेरे में साइकिल से जा रहे थे चाचा
वीडियो को इंस्टाग्राम पर @itz_az_az_786 नाम के हैंडल से शेयर किया गया है. इसमें कैमरा कार के अंदर से रिकॉर्ड किया गया है. सामने सड़क पर एक शख्स साइकिल चलाता नजर आता है और उसके पीछे एक बच्ची बैठी हुई है. बताया गया है कि यह वीडियो रात करीब 9 बजे का है. जंगल से होकर गुजरने वाला रास्ता उस वक्त काफी सुनसान था. ऐसे रास्ते पर रात में पैदल या साइकिल से सफर करना किसी के लिए भी आसान नहीं होता. लेकिन चाचा के पास शायद कोई दूसरा ऑप्शन नहीं था, इसलिए वह धीरे-धीरे साइकिल चलाते हुए आगे बढ़ रहे थे.

पीछे आई कार तो ड्राइवर ने कम कर दी रफ्तार
इसी दौरान पीछे से एक कार वहां पहुंचती है. आमतौर पर ऐसी स्थिति में कार तेजी से आगे निकल जाती है, लेकिन यहां ड्राइवर ने ऐसा नहीं किया. उसने साइकिल सवार शख्स को देखकर अपनी कार की रफ्तार कम कर दी. कार की हेडलाइट की रोशनी आगे सड़क पर पड़ रही थी. इससे साइकिल से जा रहे चाचा को अंधेरे रास्ते पर आगे देखने में आसानी हो रही थी. कार ड्राइवर कुछ दूरी तक उनके पीछे चलता रहा, ताकि उन्हें अकेले अंधेरे में सफर न करना पड़े. वीडियो शेयर करने वाले शख्स ने इसके साथ बताया कि रात करीब 9 बजे लौटते समय उन्हें ये चाचा रास्ते में दिखाई दिए. चूंकि उनकी कार वहां थी, इसलिए उन्होंने कार की रोशनी से आगे का रास्ता रोशन कर दिया, ताकि साइकिल से जा रहे चाचा आराम से अपने घर पहुंच सकें. सोचिए, ड्राइवर के लिए यह शायद कुछ मिनटों का ही काम था, लेकिन अंधेरे और सुनसान रास्ते पर साइकिल से जा रहे उस शख्स के लिए यह मदद काफी बड़ी रही होगी. खास बात यह भी है कि कार वाले ने इसके बदले कुछ मांगा नहीं और न ही इसे दिखावे का जरिया बनाया. उसने बस सामने वाले की परेशानी देखी और जितना संभव था, उतनी मदद कर दी.

वीडियो देखकर लोग बोले- इंसानियत अभी जिंदा है
वीडियो सोशल मीडिया पर आने के बाद तुरंत वायरल हो गया. खबर लिखे जाने तक इसे 82 लाख से ज्यादा लोगों ने देख लिया है और 6 लाख सा ज्यादा लोगों ने इसे लाइक भी किया है. लोग कार ड्राइवर की जमकर तारीफ कर रहे हैं. कमेंट सेक्शन में कई यूजर्स ने उसकी इस छोटी सी कोशिश को बड़ी इंसानियत बताया है. एक यूजर ने लिखा- “ भाई आपको दिल से सलाम है.” वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- “इस वीडियो ने दिल खुश कर दिया.” कुछ लोगों ने यह भी कहा कि ऐसे वीडियो सोशल मीडिया पर ज्यादा आने चाहिए, क्योंकि ये लोगों को एक-दूसरे की मदद करने की प्रेरणा देते हैं.

विज्ञापन



Source link

Related posts

केदारनाथ धाम में कथित वसूली के आरोपों पर यात्रियों का हंगामा, मंदिर प्रांगण में रील बनाने का वीडियो वायरल

नाना का आखिरी भाषण:’पता नहीं.. कल रहूं या..’, चार दिन पहले कार्यक्रम में शामिल हुए थे अभिनेता; वीडियो वायरल – Nana Patekar Death Actor Last Goa Event Video Viral On Social Media

मुजफ्फरपुर में सर्वे अमीन का घूस लेते वीडियो वायरल! पैसे जेब में रखते कैमरे में कैद, विभाग ने मांगा स्पष्टीकरण