रामलीला में शूर्पणखा पर चढ़ा श्रीदेवी का रंग! लक्ष्मण को गुलाब देकर गाने लगीं ‘काटे नहीं कटते ये दिन ये रात’, Video Viral – sridevi mr india song played at muzaffarnagar ramlila shurpanakha sang for laxman viral video tmova


रामलीला में आपने रावण का अहंकार, सीता हरण और लक्ष्मण के शूर्पणखा की नाक काटने का सीन तो खूब देखा होगा. लेकिन क्या कभी शूर्पणखा को बॉलीवुड की रोमांटिक हीरोइन बनते देखा है? अगर नहीं, तो उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर की रामलीला का यह वायरल वीडियो आपको जरूर देखना चाहिए. 

यहां शूर्पणखा के दिल में लक्ष्मण के लिए प्यार ऐसा उमड़ा कि सीधे श्रीदेवी के गाने का सहारा ले लिया. हाथ में गुलाब का फूल और जुबां पर 1987 की फिल्म ‘मिस्टर इंडिया’ का सुपरहिट गाना ‘काटे नहीं कटते ये दिन ये रात’… बस फिर क्या था, वीडियो सोशल मीडिया पर छा गया.

शूर्पणखा को हुआ लक्ष्मण से प्यार, फिर शुरू हुआ बॉलीवुड वाला रोमांस!

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को मुजफ्फरनगर की रामलीला का बताया जा रहा है. इसमें रामायण का वह प्रसंग दिखाया जा रहा है, जब शूर्पणखा लक्ष्मण के सामने अपने प्रेम का इजहार करती है. लेकिन इस बार अंदाज थोड़ा फिल्मी है. शूर्पणखा के हाथ में गुलाब का फूल है और अपने दिल की बात कहने के लिए उन्होंने कोई साधारण तरीका नहीं, बल्कि सीधे बॉलीवुड का रोमांटिक गाना चुन लिया.

जैसे ही ‘काटे नहीं कटते ये दिन ये रात’ की धुन बजती है, रामलीला का माहौल ही बदल जाता है. जिस गाने पर कभी श्रीदेवी और अनिल कपूर का रोमांस देखकर दर्शक आहें भरते थे, उसी गाने पर अब शूर्पणखा लक्ष्मण को रिझाने में लगी हैं. कह सकते हैं कि इस बार लंका की तरफ से प्रेम प्रस्ताव में बॉलीवुड का तड़का लगा दिया गया है!

39 साल पुराना गाना, आज भी बरकरार है जादू

फिल्मी तड़के की बात हो रही है, तो उस गाने को भी याद कर लेते हैं, जिसने इस वीडियो को और खास बना दिया है. साल 1987 में रिलीज हुई फिल्म ‘मिस्टर इंडिया’ का ‘काटे नहीं कटते ये दिन ये रात’ आज भी बॉलीवुड के सबसे यादगार रोमांटिक गानों में गिना जाता है.

किशोर कुमार और अलीशा चिनॉय की आवाज, लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल का संगीत और श्रीदेवी-अनिल कपूर की शानदार केमिस्ट्री ने इस गाने को खास बना दिया था. करीब चार दशक बाद भी इसकी लोकप्रियता कम नहीं हुई है. हालांकि, किसी ने शायद ही सोचा होगा कि एक दिन यही गाना रामलीला में शूर्पणखा के प्रेम निवेदन का बैकग्राउंड म्यूजिक बन जाएगा.

सोशल मीडिया पर लोगों को खूब आ रहा मजा

रामलीला और बॉलीवुड के रोमांटिक गाने का यह अनोखा मेल लोगों का ध्यान खींच रहा है. आम तौर पर रामलीला में पारंपरिक संवाद और भजन सुनने को मिलते हैं, लेकिन यहां पुराने फिल्मी गाने ने पूरे सीन को नया रंग दे दिया. यही वजह है कि वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा हो रही है.

कई इसे मजेदार बता रहे हैं तो कुछ का कहना है कि ये कैसी रामलीला है. हर चीज को मॉडर्न रंग देना जरूरी नहीं है. कुछ मान्यताओं से जुड़ी होती हैं तो उसे वैसे ही रहने देना चाहिए.

—- समाप्त —-



Source link

Related posts

‘कच्चा बादाम’ गाना बजने पर भड़कीं अंजलि अरोड़ा? इवेंट का वीडियो वायरल, यूजर्स तंज करते हुए बोले- यही है डाउनफॉल

जंतर-मंतर प्रोटेस्ट पर बना दिया वीडियो गेम… सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल – jantar mantar chalo protest game suraj kushwah viral video tstsd

लंच बॉक्स की जगह पूरी थाली लेकर स्कूल पहुंचा बच्चा, वायरल हो गया वीडियो