‘रामायण’ का ऐसा खौफ कि पीछे हट गई ‘लकड़बग्घा 2’! अंशुमान झा ने टाली फिल्म की रिलीज, जानें कब होगी रिलीज


नई दिल्ली. रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ के साथ बॉक्स ऑफिस पर टक्कर से बचने के लिए अभिनेता अंशुमान झा की फिल्म ‘लकड़बग्घा 2: द मंकी बिजनेस’ की रिलीज डेट आगे बढ़ा दी गई है. पहले यह फिल्म 6 नवंबर 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब इसे 2027 की शुरुआत में रिलीज करने की तैयारी है. हालांकि, फिल्म का अंतरराष्ट्रीय प्रीमियर तय कार्यक्रम के मुताबिक 7 नवंबर को बेल्जियम में होगा.

फिल्म के निर्माताओं ने रिलीज की तारीख बदलने के पीछे दुनियाभर में बड़े स्तर पर फिल्म रिलीज करने की योजना को अहम वजह बताया है. मेकर्स चाहते हैं कि फिल्म को ज्यादा से ज्यादा दर्शकों तक पहुंचने का मौका मिले. ऐसे में ‘रामायण’ जैसी बड़ी फिल्म के साथ सीधे मुकाबले से बचना उनके लिए बेहतर विकल्प माना जा रहा है.

‘रामायण’ से क्लैश टालने का फैसला

रणबीर कपूर की ‘रामायण’ 5 नवंबर 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. ऐसे में दोनों फिल्मों की रिलीज डेट में सिर्फ एक दिन का अंतर रह जाता. इसी संभावित टक्कर को देखते हुए ‘लकड़बग्घा 2’ के निर्माताओं ने इसकी थिएटर रिलीज आगे बढ़ाने का फैसला किया है. भले ही फिल्म की दुनियाभर में रिलीज अब 2027 में होगी, लेकिन दर्शकों को इसे देखने के लिए बहुत ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा. ‘लकड़बग्घा 2: द मंकी बिजनेस’ का वर्ल्ड प्रीमियर 7 नवंबर 2026 को बेल्जियम के रेजर रील फ्लैंडर्स फिल्म फेस्टिवल में होगा. फिल्म को इस फेस्टिवल के आधिकारिक चयन में जगह मिली है.

2027 में होगी रिलीज

निर्माताओं के मुताबिक, इस उपलब्धि से फिल्म को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने में मदद मिलेगी. फिल्म की टीम नवंबर में अमेरिकन फिल्म मार्केट में भी इसे पेश करने की तैयारी कर रही है. यहां फिल्म के लिए उत्तरी अमेरिका में बड़े स्तर पर रिलीज की संभावनाएं तलाशी जाएंगी. मेकर्स की योजना 2027 में फिल्म को अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी मजबूत तरीके से उतारने की है.

क्या है ‘लकड़बग्घा’ की कहानी?

‘लकड़बग्घा’ फ्रेंचाइजी की कहानी अर्जुन बख्शी नाम के ऐसे शख्स के इर्द-गिर्द घूमती है, जो जानवरों से बेहद प्यार करता है और उनके साथ होने वाली क्रूरता के खिलाफ खड़ा होता है. इस कहानी में एक्शन के साथ पशु प्रेम और जानवरों की सुरक्षा का संदेश भी देखने को मिलता है. फिल्म के निर्माता इस फ्रेंचाइजी को एक बड़े सिनेमाई संसार के रूप में आगे बढ़ाना चाहते हैं. उनका मकसद एक ऐसे नायक की कहानी पेश करना है, जो बेजुबान जानवरों के लिए भी इंसाफ की लड़ाई लड़ता है.

विज्ञापन

बता दें कि सीक्वल की रिलीज आगे बढ़ने के बीच मेकर्स ने पहली फिल्म ‘लकड़बग्घा’ को भी दोबारा सिनेमाघरों में लाने का फैसला किया है. यह फिल्म नवंबर 2026 से भारत के चुनिंदा सिनेमाघरों में फिर रिलीज की जाएगी. इससे दर्शक अर्जुन बख्शी की कहानी को दोबारा देख सकेंगे और दूसरे भाग की रिलीज से पहले इसकी कहानी से फिर जुड़ पाएंगे. निर्माता चाहते हैं कि पहली फिल्म की दोबारा रिलीज से फ्रेंचाइजी को नई पहचान मिले और दूसरे भाग के लिए दर्शकों के बीच उत्सुकता बढ़े. कुल मिलाकर, ‘रामायण’ के साथ बॉक्स ऑफिस पर संभावित टक्कर से बचने के लिए ‘लकड़बग्घा 2’ की रिलीज को आगे बढ़ाया गया है. अब देखना होगा कि 2027 में रिलीज होने पर अंशुमान झा की यह फिल्म दर्शकों के बीच कितना असर छोड़ पाती है.



Source link

Related posts

Udta Teer Box Office: स्पाई कॉमेडी उड़ता तीर का वीकेंड पर गदर, जेलर 2 ही नहीं 2026 की 9 फिल्मों का रिकॉर्ड ढेर | udta teer box office collection day 3 ayushmann-khurrana sara ali khan movie breaks 2026 9 movies records with jailer 2 

Box Office Report: बॉक्स ऑफिस पर एक साथ 5 फिल्मों की टक्कर, जानें- किसने मारी बाजी, किसकी झोली खाली, Bollywood Hindi News

Box Office Report: बॉक्स ऑफिस पर एक साथ 5 फिल्मों की टक्कर, जानें- किसने मारी बाजी, किसकी झोली खाली, Bollywood Hindi News