कुछ समय जरूर लगा, लेकिन फाइनली ‘रामायण पार्ट 1’ ने अपनी जगह बना ली है. इतने बड़े बजट की फिल्म होने के बावजूद, इसकी शुरुआत कुछ खास नहीं हुई थी. खाकर विदेशों में ये उम्मीद के मुताबिक ओपनिंग नहीं कर पाई थी. लेकिन फिर पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ की बदौलत फिल्म ने रफ्तार पकड़ ली. रविवार तक फिल्म ने भारत में तेजी पकड़ी और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी पैठ बनाई. इस तरह, अपने पहले ही वीकेंड में ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर एक बड़ा मील का पत्थर पार कर लिया है.
‘रामायण’ ने वर्ल्डवाइड चार दिनों में कितना किया कलेक्शन?
रणबीर कपूर और यश स्टारर ‘रामायण’ गुरुवार, 5 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. इसे क्रिटिक्स और दर्शकों से पॉजिटिव रिव्यू मिला हालांकि, इससे सिनेमाघरों में दर्शकों की संख्या में कोई बहुत बड़ा उछाल देखने को नहीं मिला. फिल्म ने अपनी रिलीज़ के दिन दुनिया भर में 128 करोड़ की कमाई की थी. लेकिन ‘माउथ पब्लिसिटी’ की बदौलत वीकेंड पर ‘रामायण’ की कमाई में उछाल आया. शनिवार को फिल्म ने एक दिन में सबसे ज्यादा कमाई की, और दिवाली के चलते भारत में दर्शकों की कम संख्या के बावजूद रविवार को भी फिल्म का प्रदर्शन शानदार रहा.
बता दें कि चौथे दिन, ‘रामायण’ ने 21 हजार 770 शोज के जरिए 56.15 करोड़ की नेट कमाई की इसके साथ ही, भारत में इसका कुल नेट कलेक्शन 238.85 करोड़ रुपये हो गया जबकि इसकी ग्रॉस कमाई 285.20 करोड़ रुपये हुई. वहीं ओवरसीज में फिल्म ने चौथे दिन 53.00 करोड़ की कमाई की, जिससे वहां का कुल ग्रॉस कलेक्शन 222.00 करोड़ तक पहुंच गया है. इस तरह, फिल्म का दुनिया भर में कुल ग्रॉस कलेक्शन 500 करोड़ के पार यानी 507.20 करोड़ हो गया है.
‘रामायण’ ने इन फिल्मों की लाइफटाइम कमाई को दी मात
‘रामायण’ ने रिलीज के 4 दिनों में 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर दुनियाभर में कई फिल्मों की लाइफटाइम कमाई को मात दे दी है. इनमें बॉर्डर 2 (485 करोड़), टाइगर 3 472.77 करोड़, डंकी 470.6 करोड़, वॉर 466.82 करोड़, अंधाधुंध 453.8 करोड, हनुमान अंश 453.67 करोड़ की वर्ल्डवाइड लाइफटाइम कमाई के परखच्चे दिए हैं.
‘रामायण’ के बारे में
बता दें कि ‘रामायण’ को नितेश तिवारी ने निर्देशित किया है. फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम के किरदार में हैं, जबकि यश रावण की भूमिका में हैं जबकि साई पल्लवी ने माता सीता का किरदार निभाया है. फिल्म के अन्य कलाकारों में सनी देओल, लारा दत्ता, अरुण गोविल, रकुल प्रीत सिंह शामिल हैं.