‘रामायण’ के तूफान के आगे सिल्वेस्टर स्टेलोन की ‘आई प्ले रॉकी’ की ठंडी हुई शुरुआत, जानें- ओपनिंग डे कलेक्शन


दिग्गज एक्टर सिल्वेस्टर स्टेलोन की जिंदगी पर बनी बायोपिक फिल्म ‘आई प्ले रॉकी’ आखिरकार भारत में रिलीज हो गई है. अमेरिका में रिलीज होने के एक हफ्ते बाद ये फिल्म भारतीय सिनेमाघरों में आई है. 

फिल्म की रिलीज को लेकर दर्शकों में कुछ उत्साह भी था, लेकिन पहले दिन इसकी कमाई पर दूसरी फिल्मों का असर देखने को मिला. ‘रामायण: राइज ऑफ ए लेजेंड’ की शानदार कमाई के बीच फिल्म कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी.

 ‘आई प्ले रॉकी’ का बॉक्स ऑफिस डे-1 
सैकनिल्क के मुताबिक, ‘आई प्ले रॉकी’ ने भारत में रिलीज के पहले दिन कुल 24 लाख रुपये की कमाई की. फिल्म को लेकर शुरुआती चर्चा होने के बावजूद इसकी ओपनिंग काफी धीमी रही. हालांकि, फिल्म ने एडवांस बुकिंग के जरिए ही 16.25 लाख रुपये जुटा लिए थे.

देशभर में इसके कुल 4,003 शो हुए और सिनेमाघरों में इसकी ऑक्यूपेंसी 22 फीसदी रही. वहीं, भारत से पहले 6 नवंबर को अमेरिका में सीमित स्क्रीन्स पर रिलीज हुई इस फिल्म ने वहां 4,50,320 डॉलर का कलेक्शन किया था.

 ‘आई प्ले रॉकी’ की कहानी क्या है?
‘आई प्ले रॉकी’ एक बायोपिक ड्रामा फिल्म है, जिसमें सिल्वेस्टर स्टेलोन के संघर्ष भरे शुरुआती दिनों की कहानी दिखाई गई है. फिल्म में एंथनी इपोलिटो ने सिल्वेस्टर स्टेलोन का किरदार निभाया है. इसकी कहानी इस बात पर आधारित है कि कैसे स्टेलोन ने कई मुश्किलों के बावजूद साल 1976 में आई क्लासिक फिल्म ‘रॉकी’ बनाने का सपना पूरा किया और इसके बाद दुनियाभर में पहचान हासिल की. फिल्म का निर्देशन पीटर फैरेल्ली ने किया है.

 ‘आई प्ले रॉकी’ की इन फिल्मों से टक्कर
‘आई प्ले रॉकी’ को बॉक्स ऑफिस पर इसे कई फिल्मों से मुकाबला करना पड़ रहा है. इनमें सबसे बड़ी फिल्म ‘रामायण: राइज ऑफ ए लेजेंड’ है, जिसने दुनियाभर में 1,100 करोड़ रुपये की कमाई की है. इसके अलावा ऑनलाइन वायरल हुई स्टॉप-मोशन फिल्म ‘वाइल्डवुड’ भी इसी दिन रिलीज हुई. वहीं, सिनेमाघरों में पहले से ‘पायरे’, ‘क्लेफेस’ और ‘सीन’ जैसी फिल्में भी चल रही हैं. ऐसे में ‘आई प्ले रॉकी’ के लिए दर्शकों का ध्यान खींचना आसान नहीं रहा.



Source link

Related posts

Ramayana Day 9: 9वें दिन विदेशी बॉक्स ऑफिस पर ये नया रिकॉर्ड बना सकती है ‘रामायण’, 40 मिलियन डॉलर के करीब पहुंची फिल्म

नॉर्थ अमेरिका में ‘रामायण’ का डंका, ‘पठान’ का तोड़ा रिकॉर्ड, बनी 5वीं सबसे बड़ी इंडियन ग्रॉसर फिल्म

‘रामायण’ के तूफान के आगे भी ‘दृश्यम 3’ कर रही कमाई, जानें- 43 दिनों का प्रॉफिट