‘रामायण’ ने यूके और आयरलैंड बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, ‘गॉडजिला माइनस जीरो’ को कमाई में पछाड़ा


‘रामायण’ (POSTER)

हैदराबाद: रामायण: राइज ऑफ ए लेजेंड ओवरसीज बॉक्स ऑफिस पर भी राज कर रही है. रणबीर कपूर और यश स्टारर एपिक ड्रामा ने यूके और आयरलैंड बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया है. रामायण यहां टॉप पर पहुंचने वाली पहली भारतीय फिल्म बन गई है. ब्रिटिश फिल्म इंस्टीट्यूट (BFI) के जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म ने 6 से 8 नवंबर के बीच अपने ओपनिंग वीकेंड में £2.14 मिलियन (लगभग 26.63 करोड़ रुपये) कमाए हैं.

सोनी पिक्चर्स द्वारा डिस्ट्रीब्यूट की गई इस फिल्म ने 361 सिनेमाघरों में नंबर वन पोजीशन हासिल की, जिसमें हर सिनेमा का एवरेज कलेक्शन £5,951 (लगभग 7.50 लाख रुपये) था. इसके टोटल में 337 जगहों पर प्रीव्यू से कमाए गए £435,875 (लगभग- 5.42 करोड़ रुपये)कलेक्शन शामिल हैं.

अब तक, यूके और आयरलैंड बॉक्स ऑफिस पर किसी भारतीय फिल्म दूसरे नबंर पर ही थी। एसएस राजामौली की आरआरआर , शाहरुख खान की पठान और जवान, रणवीर सिंह की धुरंधर: द रिवेंज सभी उस जगह पर पहुंच चुकी हैं, लेकिन टॉप पर नहीं जा सकी.

रामायण : राइज ऑफ ए लेजेंड ने डिज्नी की वाइल्ड हॉर्स नाइन को दूसरे स्थान पर धकेल दिया. फिल्म ने अपने ओपनिंग वीकेंड में 656 सिनेमाघरों में £1.47 मिलियन (18.29 करोड़ रुपये) की कमाई की. जापानी फिल्म गॉडजिला माइनस जीरो 473 सिनेमाघरों में £1.39 मिलियन (17.29 करोड़ रुपये) की कमाई के साथ तीसरे स्थान पर रही.

ब्लैक बेयर की विकर, जो पिछले वीकेंड चार्ट में टॉप पर थी, दूसरे हफ्ते में चौथे नंबर पर आ गई. इसने £1.12 मिलियन (13.93 करोड़ रुपये) कमाए, जिससे इसका टोटल कलेक्शन £4.31 मिलियन (53.66 करोड़ रुपये) हो गया. प्रीव्यू को हटाने पर इसके कलेक्शन में 32 परसेंट की गिरावट आई.

यूनिवर्सल की कॉन्सर्ट फिल्म जॉर्ज माइकल: द फेथ टूर £1.02 मिलियन (12.70 करोड़ रुपये) के साथ पांचवें स्थान पर रही. A24 की प्राइमटाइम, जिसमें रॉबर्ट पैटिनसन ने एक्टिंग की थी और लांस ओपेनहेम ने डायरेक्ट किया था, अपने दूसरे वीकेंड में £843,456 के साथ छठे स्थान पर रही. अब इसकी कुल कमाई £3.48 मिलियन (लगभग 43.32 करोड़ रुपये) हो गई है.

घोस्ट्स: द पजेशन ऑफ बटन हाउस अपने तीसरे वीकेंड में £747,374 के साथ सातवें नंबर पर रही, जिससे इसकी टोटल कमाई £7.77 मिलियन हो गई. वार्नर ब्रदर्स की क्लेफेस आठवें नंबर पर रही, जिसने £683,058 कमाए और इसकी टोटल कमाई £6.07 मिलियन हो गई.

एंथनी इप्पोलिटो की फिल्म ‘आई प्ले रॉकी’ £607,741 के साथ नौवें नंबर पर आई, जबकि ‘स्ट्रे किड्स वर्ल्ड टूर’ ‘रन इट’ लाइव व्यूइंग’ की लाइव स्क्रीनिंग £594,832 के साथ टॉप 10 में रही. एक और इंडियन रिलीज, सीन भी टॉप 15 में शामिल हुई और अपने ओपनिंग वीकेंड में £301,808 की कमाई के साथ 14वें नंबर पर रही.

रिपोर्ट में टॉप 15 फिल्मों के लिए कुल वीकेंड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन £12.38 मिलियन (करीब 154.10 करोड़ रुपये) दर्ज किया गया. यह पिछले वीकेंड से 27.3 प्रतिशत और पिछले साल के इसी वीकेंड से 70.8 प्रतिशत ज्यादा था.

नितेश तिवारी के डायरेक्शन और नमित मल्होत्रा ​​और यश के प्रोड्यूस की हुई, रामायण: राइज ऑफ ए लेजेंड भी फेज में इंटरनेशनल रिलीज की स्ट्रैटेजी अपना रही है, जिसमें सोनी पिक्चर्स इंटरनेशनल भारत के बाहर इसका डिस्ट्रीब्यूशन संभाल रहा है. नवंबर में कई ओवरसीज मार्केट में रिलीज होने के बाद, फिल्म और ज्यादा जगहों पर अपनी पहुंच बढ़ा रही है.

यह फिल्म हांगकांग, मैक्सिको और सेंट्रल एशिया के कुछ हिस्सों में 12 नवंबर को रिलीज होगी, इसके बाद ब्राजील, इटली, यूक्रेन और हंगरी में 19 नवंबर को रिलीज होगी. पोलैंड में यह फिल्म 20 नवंबर को रिलीज होगी, जबकि अर्जेंटीना, कोलंबिया, इक्वाडोर, पेरू और लैटिन अमेरिका के दूसरे हिस्सों में यह 26 नवंबर को रिलीज होगी.



Source link

Related posts

8वें दिन रणबीर की Ramayana का शॉकिंग कलेक्शन, बॉक्स ऑफिस पर अचानक बदला कमाई का गणित

‘रामायण’ ने आठवें दिन इन 7 बड़ी फिल्मों को पछाड़ा, बॉक्स ऑफिस पर की पैसों की बारिश

‘रामायण’ के आगे सूर्या की ‘सीन’ का बजा डंका, चौथे दिन कमा डाले करोड़ों, ‘डीसी’ को भी दी मात, बनाया ये रिकॉर्ड