नितेश तिवारी की ‘रामायण’ ने सिनेमाघरों में रिलीज होने के आठ दिनों के भीतर ही बॉक्स ऑफिस पर एक बड़ा मुकाम हासिल कर लिया है. दरअसल रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश स्टारर इस फिल्म ने दुनिया भर में 1 हजार करोड़ रुपये की कमाई का आंकड़ा पार कर इतिहास रच दिया है.
‘रामायण’ वर्ल्ड़वाइड हुई 1 हजार करोड़ के पार
बता दें कि ‘रामायण’ की रिलीज के 8 दिनों की वर्ल्डवाइड कमाई 1,33.55 करोड़ रुपये हो गई है. इसी के साथ ये इस एलिट क्लब में शामिल होने वाली 11वीं भारतीय फिल्म बन गई है.यह फिल्म ‘दंगल’, ‘बाहुबली 2’, ‘पुष्पा 2’ और ‘धुरंधर 2’ जैसी सफल भारतीय फिल्मों की लिस्ट शामिल हो गई है.
हालांकि, गुरुवार, 12 नवंबर को इसकी घरेलू कमाई में एक बार फिर गिरावट देखी गई. सैकनिल्क के मुताबिक, आठवें दिन भारत में फिल्म की नेट कमाई 53.50 करोड़ रुपये रही, जबकि विदेशी बाजारों से 25 करोड़ रुपये की कमाई हुई. जिसके बाद फिल्म की दुनिया भर में कुल कमाई 1,033.55 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है, जिसमें भारत से हुई कमाई 675.05 करोड़ रुपये है. घरेलू नेट कलेक्शन 564.60 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है, जबकि विदेशी बाजारों से 358.50 करोड़ रुपये की कमाई हुई है.
‘रामायण’ की कुल कमाई में कितने प्रतिशत दुनियाभर से हिस्सा
दुनिया भर की कुल कमाई में भारत का हिस्सा 65.3% है, जबकि बाकी 34.7% हिस्सा अंतरराष्ट्रीय बाजारों से आया है. यह उपलब्धि फिल्म के एक्स्टेंडेड ओपनिंग वीक (शुरुआती सप्ताह) के दौरान हासिल हुई है. इस परफॉर्मेंस के साथ, नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी यह फिल्म भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी कमर्शियल सफलताओं में से एक बन गई है.
‘रामायण’ स्टार कास्ट
बता दें कि ‘रामायण’ का निर्देशन नितेश तिवारी ने किया है और इसे यश और नमित मल्होत्रा द्वारा प्रोड्यूस किया गया है. फिल्म में रणबीर कपूर ने भगवान राम. साई पल्लवी ने माता सीता और यश ने रावण का रोल प्ले किया है जबकि रवि दुबे लक्ष्मण के किरदार में हैं. फिल्म के अन्य कलाकारों में लारा दत्ता, रकुल प्रीत सिंह, अरुण गोविल और विवेक ओबेरॉय सहित कई शामिल हैं.