नई दिल्ली. नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी ‘रामायण’ का दर्शकों को लंबे समय से इंतजार था. ये इस साल की मोस्ट अवेटेड फिल्म थी. कई सालों से ‘रामायण’ पर काम चल रहा था. 5 नवंबर को थिएटर्स में रिलीज हुई फिल्म को दर्शकों का जबरदस्त रिस्पांस मिल रहा है. दिवाली के मौके पर रामायण की रफ्तार धीमी थी लेकिन अब फिल्म ने जोर पकड़ लिया है. छुट्टियों के बाद पहले सोमवार को रणबीर कपूर और साई पल्लवी स्टारर फिल्म ने बंपर कमाई की और दूसरे मंगलवार को फिल्म ने शानदार कलेक्शन किया. नितेश तिवारी द्वारा निर्देशित और नमित मल्होत्रा द्वारा निर्मित रामायण ने वर्ल्डवाइड 800 करोड़ क्लब में एंट्री कर ली है.
November 11, 202614:09 IST
दुनियाभर में सुनाई दी ‘रामायण’ की गूंज, ऑस्कर रेस में शामिल हुई फिल्म?
नितेश तिवारी और नमित मल्होत्रा की ‘रामायण’ इस साल की सबसे अवेटेड फिल्म थी. रणबीर कपूर, साई पल्लवी, रवि दुबे और यश स्टारर ‘रामायण’ को देश के साथ ही विदेशों में भी जदरदस्त रिस्पांस मिल रहा है. अब नमित मल्होत्रा की फिल्म ‘रामायण’ को लेकर बड़ी अपडेट सामने आ रही है. लेटेस्ट मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि फिल्म ऑस्कर के लिए भी जा सकती है. ‘रामायण’ के प्रोड्यूसर्स ने ऑस्कर कंसिडरेशन के लिए सबमिट किया है.
November 11, 202614:06 IST
रामानंद सागर के ‘लक्ष्मण’ ने रामायण को बताया खट्टा-मीठा अनुभव
सुनील लहरी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने नई ‘रामायण’ देखने के बाद अपना अनुभव बताया. उन्होंने फिल्म को खट्टा-मीठा अनुभव करार दिया. एक्टर के मुताबिक, फिल्म का बजट, सिनेमैटोग्राफी और विजुअल इफेक्ट्स शानदार हैं. कलाकारों ने भी अपने किरदारों को पूरी मेहनत और ईमानदारी से निभाया है. हालांकि, कुछ अहम सीन्स और डायलॉग्स पर मेकर्स को अधिक ध्यान देने की जरूरत थी.
यहां पढ़ें पूरी खबर- ‘VFX वर्ल्डक्लास हैं, देखने में सुंदर है’, रामानंद सागर के ‘लक्ष्मण’ ने रामायण को बताया खट्टा-मीठा अनुभव
November 11, 202612:25 IST
Ramayana Day 7 Collection: 7वें दिन भी जारी है शानदार कमाई
सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक आज के दिन के शुरुआती आंकड़े आने लगे हैं. ‘रामायण’ रिलीज के 7वें दिन फिल्म ने भारत में 4.77 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है. ये आंकड़ा फिलहाल 4,341 शो के आधार पर सामने आया है. इसमें सबसे ज्यादा योगदान हिंदी वर्जन का है. फिल्म ने हिंदी में 3,567 शो के जरिए 3.75 करोड़ रुपये कमाए हैं. वहीं, कन्नड़ भाषा में फिल्म ने 214 शो से 39 लाख रुपये का कारोबार किया. तमिल वर्जन ने 148 शो के जरिए 24 लाख रुपये, तेलुगु वर्जन ने 283 शो से 20 लाख रुपये और मलयालम वर्जन ने 129 शो के जरिए 19 लाख रुपये की कमाई की है.
November 11, 202614:32 IST
Ramayana Box Office Collection : थाईलैंड में ‘रामायण’ ने बनाया खास रिकॉर्ड
इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, बॉक्स ऑफिस मोजो ने थाईलैंड में ‘रामायण’ के कलेक्शन के आंकड़े शेयर किए हैं. फिल्म ने थाईलैंड में अपने एक्सटेंडेड ओपनिंग वीकेंड के दौरान 5,50,000 डॉलर यानी करीब 5.15 करोड़ रुपये की कमाई की है. इस कलेक्शन के साथ फिल्म ने थाईलैंड में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्मों की सूची में अपनी जगह बना ली है.
November 11, 202611:22 IST
Ramayana Collection in Thailand: थाईलैंड में रणबीर कपूर-साई पल्लवी की धूम
रणबीर कपूर और यश की फिल्म ‘रामायण: पार्ट वन’ को लेकर भारत में दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है. फिल्म की रिलीज के साथ ही दुनियाभर में इसकी चर्चा शुरू हो गई है. खास बात यह है कि भारतीय दर्शकों के अलावा विदेशों में भी फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. थाईलैंड में फिल्म ‘रामायण’ ने शानदार कलेक्शन किया है.
November 11, 202611:05 IST
इंडोनेशिया में रिलीज हुई ‘रामायण’, भारतीय कपड़ों में पहुंचे विदेशी फैंस
नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी ‘रामायण’ अब इंडोनेशिया में भी रिलीज हो चुकी है. इंडिया, नॉर्थ अमेरिका, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, यूके और यूरोप के बाद अब फिल्म इंडोनेशिया में रिलीज हुई. जकारता में फिल्म का ग्रैंड प्रीमियर हुआ जिसके विजुअल्स सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं. इंडोनेशिया में रहने वाले फैंस भारतीय कपड़े पहनकर फिल्म देखने पहुंचे. फैंस चूड़ियां पहनकर, हाथ में मेहंदी लगाकर और भारतीय कपड़े पहनकर फिल्म देखने पहुंचे.
November 11, 202610:42 IST
Ramayana Worldwide Collection: 800 करोड़ के पार पहुंची रामायण
Ramayana Worldwide: रणबीर कपूर और साई पल्लवी की फिल्म ने 6 दिन के अंदर वर्ल्डवाइड 800 करोड़ का बिजनेस कर लिया है. रामायण ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 823.50 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है.
November 11, 202610:39 IST
Ramayana Overseas Collection: विदेशों में भी ‘रामायण’ की गूंज
Ramayana Overseas Collection: रणबीर कपूर-साई पल्लवी स्टारर फिल्म ‘रामायण’ ने विदेशी मार्केट में भी जमकर कमाई की है. विदेशी बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने छठे दिन 35 करोड़ का शानदार बिजनेस किया. विदेशी कमाई और घरेलू बॉक्स ऑफिस पर बिजनेस को मिलाकर फिल्म ने छठे दिन 129 करोड़ कमाए.
November 11, 202610:35 IST
भारत में ‘रामायण’ ने 526 करोड़ का बिजनेस कर लिया है
छठे दिन की कमाई के बाद ‘रामायण’ का भारत में कुल नेट कलेक्शन 440.45 करोड़ रुपये हो गया है. वहीं, भारतीय बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 526.50 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है. नेट और ग्रॉस कलेक्शन के बीच का अंतर टैक्स की वजह से होता है. फिल्म ने महज 6 दिनों में भारतीय बाजार में जिस तरह का कारोबार किया है, उससे इसकी बॉक्स ऑफिस रफ्तार का अंदाजा लगाया जा सकता है.
November 11, 202610:33 IST
Ramayana Regional Collection: हर भाषा में ‘रामायण’ पर बरस रहा प्यार
दक्षिण भारतीय भाषाओं में भी फिल्म ने अच्छी कमाई की. कन्नड़ वर्जन ने 931 शोज के जरिए 7.75 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया. वहीं, तेलुगु वर्जन से 1,860 शोज में 4 करोड़ रुपये की कमाई हुई. तमिल वर्जन ने 859 शोज में 3.60 करोड़ रुपये जुटाए, जबकि मलयालम वर्जन ने 849 शोज के जरिए 2.75 करोड़ रुपये का कारोबार किया. सभी भाषाओं के कलेक्शन को मिलाकर फिल्म का छठे दिन का भारतीय नेट कलेक्शन 94.10 करोड़ रुपये रहा.
November 11, 202610:32 IST
Ramayana Tuesday Collection
बीते मंगलवार को ‘रामायण’ को बॉक्स ऑफिस पर शानदार रिस्पांस मिला. देश के साथ ही फिल्म ने विदेशों में भी जबरदस्त कमाई की. फिल्म ने मंगलवार को 94.10 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. रामायण को देशभर में 23,344 शोज मिले और इसके जरिए फिल्म ने 94.10 करोड़ रुपये का बिजनेस किया. फिल्म के हिंदी वर्जन ने 19,845 शोज में 76 करोड़ रुपये की कमाई की. इससे साफ है कि हिंदी दर्शकों के बीच फिल्म को लेकर जबरदस्त उत्साह बना हुआ है. हिंदी वर्जन ने अकेले ही फिल्म के कुल भारतीय कलेक्शन में बड़ी हिस्सेदारी निभाई है.