‘रामायण’ वर्ल्डवाइड दो दिन में 200 करोड़ के पार, बनी रणबीर कपूर की 6वीं हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म


रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश स्टारर फिल्म ‘रामायण’ इन दिनों काफी चर्चा में है. फिल्म की रिलीज को लेकर काफी बज बना हुआ है. ये एक के बाद एक रिकॉर्ड्स भी बॉक्स ऑफिस पर बना रही है. फिल्म जबसे सिनेमाघरों में आई है तभी से ये छाई हुई है. इसे दर्शकों से अच्छा खासा रिस्पांस मिल रहा है. स्ट्रॉन्ग वर्ड ऑफ माउथ का फायदा फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर मिल रहा है. ऐसे में इसने अब दुनियाभर में अपना तांडव दिखाया है.

नितेश तिवारी की ‘रामायण’ की रिलीज को तीन दिनों का वक्त हो गया है और फिल्म अपने पहले शनिवार को भी बंपर कमाई कर रही है और माना जा रहा है कि ये तीसरे दिन फर्स्ट डे का रिकॉर्ड तोड़ सकती है. खैर, फिल्म ने दो दिनों में ही वर्ल्डवाइड 200 करोड़ की कमाई का आंकड़ा पार कर लिया है. चलिए बताते हैं कलेक्शन.

‘रामायण’ का दो दिनों का वर्ल्डवाइड कलेक्शन

‘रामायण’ को सिनेमाघरों में 5 नवंबर, 2026 को रिलीज किया गया था. फिल्म को लेकर काफी बज था और कोईमोई के अनुसार, इसका इंडिया नेट कलेक्शन 65 करोड़ था. जबकि फिल्म ने वर्ल्डवाइड पहले दिन 127.7 करोड़ का बिजनेस किया था. फिल्म ने ग्लोबल मार्केट में 100 करोड़ की ओपनिंग के साथ ही बड़ा धमाका कर दिया था. 

यह भी पढ़ें: ‘जेलर 2’ की तबाही के बीच सूर्या की ‘सीन’ बनी 2026 की कॉलीवुड की तीसरी बड़ी ओपनर

इसके बाद रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ ने दूसरे दिन वर्ल्डवाइड 200 करोड़ का भी आंकड़ा पार कर लिया. सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ने 221.05 करोड़ का बिजनेस किया था. 

‘रामायण’ बनी रणबीर कपूर की 6वीं हाईएस्ट ग्रॉसर फिल्म (वर्ल्डवाइड)

इसके साथ ही ‘रामायण’ अब रणबीर कपूर के करियर की छठी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म बन चुकी है. कोईमोई के अनुसार, इसने ‘बर्फी’, ‘तू झूठी मैं मक्कार’ और ‘राजनीति’ समेत ‘तमाशा’ का भी रिकॉर्ड तोड़ दिया है. देखिए रणबीर कपूर की टॉप 10 हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्में (ग्लोबली)…

1. एनिमल- 910.72 करोड़
2. संजू- 541.76 करोड़
3. ब्रह्मास्त्र पार्ट 1- 430.24 करोड़
4. ये जवानी है दीवानी- 318 करोड़
5. ऐ दिल है मुश्किल- 242.5 करोड़
6. रामायण- 221.5 करोड़ (दो दिन)
7. तू झूठी मैं मक्कार- 221.28 करोड़
8. बर्फी- 188.36 करोड़
9. राजनीति- 149.53 करोड़
10. तमाशा- 131.84 करोड़

गौरतलब है कि नितेश तिवारी की फिल्म ‘रामायण’ को लेकर अच्छा खासा बज बना हुआ है. कोईमोई में छपी एक रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म को लेकर माना जा रहा है कि ये तीसरे दिन यानी कि पहले सैटरडे को बॉक्स ऑफिस पर 70 करोड़ का सॉलिड कलेक्शन कर सकती है, अगर ऐसा होता है तो ये फर्स्ट से भी ज्यादा होने वाला है.



Source link

Related posts

तीसरे दिन Ramayana ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, शनिवार को रणबीर कपूर की फिल्म पर हुई धनवर्षा – Jagran

8.30 बजे तक तीसरे दिन 50 करोड़ के पार ‘रामायण’, तोड़ा ‘दंगल’-‘धुरंधर’ समेत 5 फिल्मों का रिकॉर्ड

रामायण बॉक्स ऑफिस:छोटी दिवाली पर कैसी रही फिल्म की गूंज? रणबीर की मेगा बजट फिल्म ने तीसरे दिन कमाए इतने – Ramayana Box Office Collection Day 3: Ranbir Kapoor Film crosses 150 Crore Mark In India Know Sunday Earning