रॉबर्ट पैटिनसन की ‘बॉन्ड 26’ में विलेन बनेंगे ब्रैड पिट?, हॉलीवुड स्टार को लेकर फैंस के बीच इंटरनेट पर मचा हल्ला


ब्रैड पिट और रॉबर्ट पैटिनसन (IANS/POSTER)

हैदराबाद: हॉलीवुड स्टार ब्रैड पिट ने रॉबर्ट पैटिनसन के नए जेम्स बॉन्ड बनने पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. ब्रैड पिट ने अपनी नई अमेरिकन क्राइम कॉमेडी ड्रामा फिल्म द फर्दर्स मिस-एडवेंचर्स ऑफ क्लिफ बूथ की प्रमोशन के मौके पर जेम्स बॉन्ड के सवाल पर अपना रिएक्शन दिया. ब्रैड से यहां नई जेम्स बॉन्ड की बॉन्ड गर्ल के बारे में भी पूछा तो उनका जवाब काफी चौंकाने वाला था. बॉन्ड गर्ल के जवाब में ब्रैड पिट ने फिल्म के विलेन पर बात करते हुए खुद इस करने की इच्छा जताई.

बॉन्ड 26 में विलेन बनना चाहते हैं ब्रैड पिट

फिल्म के प्रमोशनल इवेंट में जब उनसे पूछा गया कि रॉबर्ट पैटिनसन नए जेम्स बॉन्ड बनने जा रहे हैं तो क्या आप उन्हें कोई सलाद देना चाहेंगे? इस पर फाइट क्लब एक्टर ने कहा, हां, मैंने सुना, मुझे लगता है यह बहुत ही अच्छी पसंद है. उन्होंने जो काम किया है मुझे वो बहुत पसंद है, वो बहुत अच्छे कामों को चुन रहे हैं. यह वाकई में बहुत कूल है’. इसके बाद जब ब्रैड से पूछा गया कि फिल्म में एक बॉन्ड गर्ल भी है, क्या आप बताना चाहेंगे कौन बॉन्डगर्ल ज्यादा बेहतर रहेगी? ब्रैड पिट ने जवाब दिया, ओह, मैं नहीं जानता, लेकिन विलेन के लिए मुझे साइन करना करें’.

फैंस के बीच मचा शोर

ब्रैड पिट के ऐसा कहते ही सोशल मीडिया पर उनके फैंस ने हल्ला मचा दिया है. ब्रैड के फैंस अब बॉन्ड 26 के मेकर्स को उन्हें फिल्म में विलेन के रोल के लिए लेने की सलाह दे रहे हैं. वहीं, कई ऐसे भी यूजर्स हैं, जिन्हें सच में ऐसा लग रहा है कि ब्रैड इस फिल्म में विलेन बनने जा रहे हैं. एक ने पूछा है, क्या सच में ऐसा होने जा रहा है? दूसरा यूजर कहता है, हो सकता है ब्रैड पिट ने हिंट दिया हो’. अब ब्रैड पिट ने ऐसा क्यों कहा है, तो बॉन्ड 26 पर आने वाली अपडेट में ही पता चलेगा.

जेम्स बॉन्ड 26 के बारे में

अमेजन एमजीएम स्टूडियोज ने हाल ही में रॉबर्ट पैटिनसन को लेकर बॉन्ड 26 का एलान किया है. इस फिल्म का निर्देशन डेनिस विलेनेव करेंगे, जो ड्यून, ब्लेड रनर 2049 और अराइवल के जाने जाते हैं. फिल्म के स्क्रीन राइटर स्टीवन नाइट हैं. एमी पास्कल और डेविड हेमैन फिल्म के निर्माता हैं. फिल्म को साल 2028 में रिलीज करने की तैयारी हो रही है. स्क्विड गेम फेम एक्ट्रेस जियांग हो यिओन, ड्यून फेम एक्ट्रेस आन्या टेलर जॉय और कोरियन अमेरिकन एक्ट्रेस ग्रेटा ली का नाम सामने आ रहा है.

द फर्दर्स मिस-एडवेंचर्स ऑफ क्लिफ बूथ के बारे में

ब्रैड पिट की नई फिल्म द फर्दर्स मिस-एडवेंचर्स ऑफ क्लिफ बूथ लॉस एंजेल्स में 16 नवंबर को रिलीज हो चुकी है. अमेरिका में 25 नवंबर, नेटफ्लिक्स पर 23 दिसंबर 2026 को रिलीज होगी. 143 मिनट की यह फिल्म 200 मिलियन डॉलर बजट में बनी है. फिल्म का निर्देशन डेविड फिंचर ने किया है. फिल्म कहानी क्विंटन तारांटिनो ने लिखी है. ‘वन्स अपॉन अ टाइम इन हॉलीवुड’ की घटनाओं के आठ साल बाद, 1977 के लॉस एंजिल्स में सेट यह फिल्म पूर्व स्टंटमैन क्लिफ बूथ की कहानी दिखाती है, जो अब हॉलीवुड में एक ‘स्टूडियो फिक्सर’ बन गया है. क्लिफ बूथ का किरदार ब्रैड कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें:



Source link

Related posts

रॉबर्ट पैटिनसन:ब्रैड पिट से जॉर्ज लेजेनबी तक, जेम्स बॉन्ड के रूप में एक्टर के चयन पर क्या बोले सेलेब्स? – Robert Pattinson Cast As New James Bond: Hollywood Celebs Reaction On The Batman Actor Casting

एक साल में 5 एक्टर्स का टूटा था सपना? Daniel Craig की वजह से James Bond बनते-बनते रह गए थे ये हॉलीवुड स्टार्स

Robert Pattinson on James Bond: कभी रहा सपना, अब हॉलीवुड के नए ‘जेम्स बॉन्ड’ बनकर गदगद हुए रॉबर्ट पैटिनसन, बोले- जिंदगी भर का सम्मान है – robert pattinson new james bond says its an honour of a lifetime batman actor tmovj