लखीमपुर में गन्ने के खेत में 45 मिनट तक चला सांप-नेवले का संग्राम, जहरीले धामिन सांप ने तोड़ा दम; देखें वीडियो


संवाद सूत्र, लखीमपुर खीरी : प्रदेश के तराई क्षेत्र वाले जिले के निघासन क्षेत्र के लुधौरी गांव में रविवार सुबह गन्ने के खेत में सांप और नेवले के बीच जोरदार संघर्ष देखने को मिला। दोनों के बीच इस संघर्ष का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल है।

सांप और नेवले के बीच करीब 45 मिनट तक चले इस संघर्ष में नेवले के लगातार हमलों से सांप की मौत हो गई। खेत में अचानक सामने आए इस दृश्य को देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। कुछ लोगों ने अपने मोबाइल फोन से घटना का वीडियो बना लिया, जो अब इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रहा है।

लुधौरी गांव में सेमरा पुरवा मार्ग के पास चौधरी के गन्ने के खेत में सुबह कुछ ग्रामीण मवेशियों के लिए चारा लेने पहुंचे थे। इसी दौरान उनकी नजर सांप और नेवले के बीच चल रही भिड़ंत पर पड़ी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, वहां पर नेवला तो सांप की पूंछ की तरफ से लगातार हमला कर रहा था। उसके हमले से बचने के लिए सांप फुफकारते हुए खुद को बचाने की कोशिश कर रहा था। दोनों के बीच संघर्ष काफी देर तक चलता रहा।

नेवले के हमलों से बचने के लिए सांप ने गन्ने के तने पर चढ़ने का प्रयास किया, लेकिन नेवले ने उसका पीछा नहीं छोड़ा। ग्रामीणों के अनुसार, नेवला बार-बार सांप के शरीर पर हमला करता रहा। संघर्ष के दौरान उसने सांप के फन को भी निशाना बनाया। लगातार हमलों से सांप गंभीर रूप से घायल हो गया और बाद में मृत अवस्था में मिला। इस दौरान खेत के आसपास मौजूद ग्रामीणों ने घटना के अलग-अलग दृश्यों को मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया।

फिल्मी दृश्य जैसा लगा संघर्ष

गन्ने के खेत में सांप और नेवले के बीच लंबे समय तक चली भिड़ंत ग्रामीणों के बीच चर्चा का विषय बन गई। मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने इस दृश्य की तुलना फिल्म ‘नाचे नागिन गली-गली’ में दिखाए गए सांप-नेवले के संघर्ष से की। घटना के वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित होने के बाद लोग इसे लेकर चर्चा कर रहे हैं।

धामिन प्रजाति का था सांप

वन विभाग के अनुसार, खेत में मिला काले रंग का सांप धामिन प्रजाति का बताया गया है। धामिन सामान्यतः गैर-विषैला सांप होता है। यह तेजी से रेंगने के साथ गन्ने जैसे पौधों और अन्य सहारों पर चढ़ने में भी सक्षम होता है।



Source link

Related posts

Maharajganj News:जेन-अल्फा ने उठाई आवाज, जलभराव से मिली आजादी – District Magistrate Takes Cognizance Of Viral Video Of Children On Waterlogging Problem In Anandnagar

Kanpur News:युवक और पुलिस पर कार चढ़ाने की कोशिश, वीडियो वायरल – Attempt To Run Car Over Youth And Police; Video Goes Viral

ऑर्डर किसका, इस पर सड़क पर संग्राम! डिलीवरी राइडरों ने युवक को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा-VIDEO – greater noida delivery riders fight order dispute video viral lclcn