लखीसराय: वायरल वीडियो में कट्टा और कारतूस का प्रदर्शन, युवक गिरफ्तार, National Hindi News


लखीसराय, एक प्रतिनिधि। सोशल मीडिया पर हथियार और कारतूस के प्रदर्शन का वीडियो वायरल होने के बाद पिपरिया थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। मामले में पिपरिया थाना कांड संख्या 97/26 दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, वायरल फोटो-वीडियो प्राप्त होने के बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए उसका अवलोकन किया गया। वीडियो में एक युवक उजली शर्ट पहने पलंग पर लेटा दिखाई दे रहा है और उसके हाथ में कट्टा है।

पुलिस की कार्रवाई

वहीं दूसरे वीडियो में वही युवक नदी के किनारे बैठा दिखाई दे रहा है। उसने गुलाबी रंग की टी-शर्ट और नीले रंग की हाफ पैंट पहन रखी है तथा उसके हाथ में चार गोली के खोखे दिखाई दे रहे हैं। पुलिस के मुताबिक, दोनों वीडियो के अवलोकन से स्पष्ट हुआ कि उनमें दिखाई दे रहा युवक एक ही है। दोनों वीडियो में ‘दिलखुश यादव ’ नाम भी दिखाई दे रहा था। इसके आधार पर पुलिस ने युवक की पहचान दिलखुश कुमार, पिता मनोज यादव उर्फ राम मनोज यादव, ग्राम डीह पिपरिया, थाना पिपरिया, जिला लखीसराय के रूप में की। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दिलखुश कुमार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि युवक पर अवैध हथियार एवं गोली का प्रदर्शन करने के आरोप में कार्रवाई की गई है। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर वीडियो में दिख रहे हथियार और अन्य तथ्यों की जांच की जा रही है।



Source link

Related posts

Lakhisarai News: वायरल वीडियो में कट्टा और कारतूस का प्रदर्शन, युवक गिरफ्तार, Lakhisarai Hindi News

क्या मुनव्वर फारुकी फिर हुए गिरफ्तार? वायरल वीडियो देख कॉमेडियन का भी चकराया माथा, दिया ऐसा करारा जवाब

झांसी में भंडारे के दौरान विवाद; युवक के साथ मारपीट का वीडियो वायरल, पुलिस ने दर्ज की FIR