लड़की बनकर रात में नोएडा की सड़कों पर घूमने पहुंचा शख्स, फिर हुआ कुछ ऐसा, देखकर हो जाएंगे हैरान – Noida Women Safety Night Experiment Man In Saree Viral Video


दिल्ली- एनसीआर में लड़कियों और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर बहस छिड़ी हुई है। महिलाओं की सुरक्षा को लेकर लड़कियां अनोखा प्रदर्शन भी कर रही हैं। अब इस बीच एक शख्स ने एक प्रयोग किया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। शख्स ने अपने इस अनोखो प्रयोग में यह दिखाने की कोशिश की है कि रात में महिलाओं के लिए नोएडा कितना सुरक्षित है।

युवक साड़ी पहनकर रात में नोएडा की सड़कों पर पहुंच गया। उसने ऐसा मेकअप किया था कि देखकर लोग पकड़ नहीं पाएं कि वह लड़का है। युवक नोएडा की सड़कों पर काफी देर तक घूमता रहा। इस दौरान उसके साथ क्या हुआ, वो वीडियो में साफ तौर देखा जा सकता है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर वीडियो को शेयर किया गया है। इसमें एक लड़का पहले साड़ी पहनता है और विग लगाता है। लड़कियों की तरह मेकअप करता है. फिर निकल जाता है नोएडा की सड़कों पर.

सड़क पर पहुंचते ही लड़की बनी लड़के को लोग घूर-घूरकर देखने लगते हैं। सबसे पहले एक कैब वाला आता है और उसके पास गाड़ी रोक देता है। फिर लड़की बने लड़के को अजीब तरीके से देखने लगता है। इसके बाद फिर एक कार वाला उसके पास पहुंचकर अपनी गाड़ी रोक देता है। फिर वह जिधर- जिधर जाता है, कार वाला उसे फॉलो करने लगता है। आखिर में उसके सामने वह कार लगाकर उसे अंदर आकर बैठने के लिए कहने लगता है।

 


 



 



 





 





View this post on Instagram




 



 



 



 




 



 




 



 



 





 



 




बच्चे के रोने पर हनुमान चालीसा सुनाती है चीनी महिला, सिर्फ दो मिनट में सो जाता है! वीडियो हुआ वायरल

इसके बाद वह वहां से तेजी से दूसरी तरफ भाग जाता है, जिसके बाद उससे उसका पीछा छूटता है। कुछ देर बाद फिर एक कैब वाला वहां से जाता है और वह भी आगे जाकर रुक जाता है। इसके बाद वह कैब को घुमाकर उसके पास ले आता है। कैब ड्राइवर उसे अपनी ओर आने का इशारा करता है। 

क्यों यहां पर हो रही हत्या? लोगों के सिर काटकर ले जा रहे हत्यारे, बेहद खौफनाक है वजह

यह देखकर लड़का वहां से भाग जाता है। उसके बाद उसका साथी बाइक से आ जाता है और वह महिला के गेटअप में ही दोस्त की बाइक पर बैठने की कोशिश करता है। इसी दौरान कैब वाला उसकी तरफ तेजी से आने लगता है। लड़के का कहना है कि यह काफी डरावना अनुभव रहा है। रात में नोएडा की सड़कों पर अकेली महिला के लिए निकलना सुरक्षित नहीं है।

वायरल वीडियो पर लोगों ने अपनी-अपनी अलग प्रतिक्रियाएं दी हैं।  एक शख्स का कहना है कि उसने साड़ी पहनी थी फिर भी लोग उसे घूर रहे थे। अब यह साफ है कि कपड़ा समस्या नहीं है। एक अन्य कहा है कि यह पूरे देश की समस्या है। 





Source link

Related posts

सड़क बनाने के लिए डाली गई सीमेंट ही चोरी कर गए लोग, वीडियो वायरल 

वायरल वीडियो:ससुर से घूंघट कर लूंगी गाने पर बहू ने किया धमाकेदार डांस, ससुर जी का रिएक्शन हुआ वायरल – Viral Bahu Dance On Sasur Se Ghunghat Kar Lungi Song Front Of Father In Law Reaction Viral Wedding Video

77 साल के शख्स ने ChatGPT को कहा ‘Sir’, फ्लाइट में बना वीडियो वायरल