वरुण धवन ने पिता संग देखा ‘बिग बॉस 20’, सलमान खान के शर्टलेस अंदाज की जमकर की तारीफ


बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान इस वक्त सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं. रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ के हालिया ‘वीकेंड का वार’ एपिसोड में उनका एक अलग ही अंदाज देखने को मिला. उन्होंने ट्रोलर्स और पैपराजी को जमकर फटकार लगाई. इसी दौरान वो नेशनल टेलीविजन पर शर्टलेस भी हो गए. सलमान का ये अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है. वहीं, बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन ने भी अपने पिता और निर्देशक डेविड धवन के साथ ‘वीकेंड का वार’ एपिसोड देखा और सलमान के इस अंदाज की जमकर तारीफ की.

वरुण धवन-डेविड धवन ने देखा ‘वीकेंड का वार’ 
वरुण धवन ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो अपने पिता और फिल्ममेकर डेविड धवन के साथ ‘बिग बॉस 20’ का ‘वीकेंड का वार’ एपिसोड देखते नजर आ रहे हैं. वीडियो में टीवी स्क्रीन पर सलमान खान शर्टलेस होते दिखाई दे रहे हैं. इस दौरान वरुण ने क्लैपिंग वाला इमोजी शेयर करते हुए सलमान के इस अंदाज की तारीफ की.

ये भी पढ़ें:- रोंगटे खड़े कर देगी सीरियल किलर की ये इनवेस्टिगेशन, IMDb पर 8.5+ रेटिंग वाले 4 क्राइम शोज

सलमान खान ने किया वरुण धवन का जिक्र
बता दें कि सलमान खान ने ‘वीकेंड का वार’ एपिसोड में ऑनलाइन ट्रोलिंग को लेकर बात करते हुए अपने भाई सोहेल खान और वरुण धवन का भी जिक्र किया. उन्होंने बताया कि किसी एक्टर की सेहत को लेकर चिंता जताना और उसके लुक्स का मजाक उड़ाना, दोनों अलग-अलग बातें हैं. सलमान ने कहा, ‘भाई, आप ठीक नहीं लग रहे हो, आपका वजन कम हो गया है, इस तरह चिंता जताना अलग बात है. लेकिन सोहेल और वरुण के लुक्स का मजाक उड़ाना? ये गलत है.’ 

सलमान खान ने यूं दिया ट्रोलर्स को जवाब
इसके बाद सलमान ने स्टेज पर अपनी टोपी और शर्ट उतार दी. उन्होंने अपने वजन और लुक को लेकर ट्रोल करने वालों को करारा जवाब देते हुए कहा, ‘भाई मोटा हो गया है, भाई को ट्रोल करो… कर लो ट्रोल, ये लो. कर लो ट्रोल. आओ, ट्रोल करना है ना? ट्रोल करना पसंद है? ये देखो, क्लोज-अप कर लो.’ सलमान का ट्रोलर्स को जवाब देने का ये अंदाज वरुण धवन और उनके पिता डेविड धवन को भी काफी पसंद आया.

ये भी पढ़ें:- IMDb पर 8+ रेटिंग, नेटफ्लिक्स पर देखें 5 सबसे खूंखार मर्डर मिस्ट्री फिल्में, हर 15 मिनट में पलटती है कहानी





Source link

Related posts

Bollywood: कैटरीना कैफ को ट्रोल करने पर भड़के सलमान खान

Salman Khan Clarifies Health Rumors After Bigg Boss Promo Video

‘घूम के चमाट मारो…’ एक्ट्रेसेज को गलत तरीके से क्लिक करने पर भड़के Salman Khan, वरुण धवन को भी किया सपोर्ट