वायरल:शादी के लिए लड़की को धूप में खड़ा कर चेक किया रंग, फिर लड़के वालों ने जो कहा वो सुनकर चौंक जाएंगे – Bride To Be Rejected Over Skin Colour Her Story Sparks Debate Video Goes Viral


शादी के लिए लड़का-लड़की को एक-दूसरे को देखना और पसंद-नापसंद जानना आम बात है। लेकिन किसी को पसंद करने या रिजेक्ट करने के नाम पर उसके रंग-रूप का मजाक उड़ाना और उसे अपमानित करना कहां तक सही है? सोशल मीडिया पर एक लड़की ने लड़के वालों से जुड़ा ऐसा ही किस्सा सुनाया है, जिसे जानकर लोग हैरान हो सकते हैं। लड़की का दावा है कि शादी के लिए देखने आए लोगों ने उसे अलग-अलग कपड़ों में देखने के बाद धूप में ले जाकर उसका रंग तक चेक किया। इसके बाद भी उनका मन नहीं भरा और आखिर में उसे काली बताकर रिजेक्ट कर दिया।

साड़ी से लेकर सूट तक में देखा, फिर भी नहीं हुई तसल्ली

सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर किया गया है। इसमें लड़की बताती हैं कि उन्हें शादी के लिए रिजेक्ट कर दिया गया है। उनके मुताबिक लड़के वाले उन्हें देखने आए थे। शुरुआत में सब कुछ सामान्य लग रहा था, लेकिन इसके बाद जो हुआ, वह उनके लिए काफी अपमानजनक रहा। लड़की बताती हैं कि लड़के वालों ने उन्हें पहले साड़ी में देखा। इसके बाद सूट में भी देखने की बात हुई। लेकिन इतने पर ही उनका देखना खत्म नहीं हुआ। लड़के वालों की तरफ से पसंद के रंग की साड़ी पहनकर दिखाने की बात कही गई। लड़की ने यह भी किया, लेकिन इसके बाद भी उन्हें संतुष्टि नहीं मिली।

View this post on Instagram

A post shared by Her🧿 (@unfiltered_wings)

छत पर ले जाकर धूप में चेक किया स्किन कलर

लड़की के मुताबिक इसके बाद उन्हें छत पर ले जाया गया। वहां धूप में उनका स्किन कलर देखा गया। यानी कपड़े बदलवाकर देखने से लेकर धूप में रंग जांचने तक, उनके साथ कई तरह की चीजें की गईं। लड़की ने वीडियो में अपने अनुभव को जिस तरह बताया है, उससे साफ है कि उन्हें इस पूरे मामले से काफी बुरा लगा।

‘हमारा लड़का गोरा है, जेनरेशन काली हो जाएगी’

लड़की बताती हैं कि आखिर में लड़के वालों ने उन्हें रिजेक्ट कर दिया। इसकी वजह बताते हुए उन्होंने कहा कि लड़की काली है और उनका लड़का गोरा है। उन्हें यह भी चिंता थी कि अगर शादी हुई तो उनकी अगली पीढ़ी का रंग काला हो जाएगा। लड़की ने वीडियो के आखिर में सवाल उठाते हुए कहा, ‘ऐसा है क्या?’

 रंग के आधार पर किसी को आंकना कितना सही?

यह वीडियो शादी के लिए रिश्ता देखने के दौरान रंग-रूप को लेकर होने वाली सोच पर सवाल खड़े करता है। किसी को पसंद करना या न करना निजी फैसला हो सकता है, लेकिन किसी के रंग को लेकर उसे बार-बार जांचना और इस तरह की टिप्पणी करना उसके आत्मसम्मान को ठेस पहुंचा सकता है। शादी जैसे रिश्ते में सिर्फ रंग-रूप को अहमियत देने के बजाय इंसान के स्वभाव, सोच और आपसी समझ को भी महत्व देना जरूरी है। फिलहाल, वीडियो में लड़की ने अपने साथ हुई घटना का अनुभव साझा किया है। लड़के वालों की पहचान और मामले से जुड़ी अन्य जानकारी सामने नहीं आई है।





Source link

Related posts

जब न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर में गरबा पर झूम उठे भारतीय… VIDEO वायरल – new york times square garba navratri indian dance video viral tstf

ट्रक में सजा शादी का मंडप, सड़क पर दौड़ती गाड़ी में दूल्हा-दुल्हन ने लिए सात फेरे, अनोखी शादी देख लोग हैरान – Gurugram Moving Truck Transformed Into Wedding Mandap Bride Groom Seen Performing Marriage Rituals Viral Video

भैरवगढ़ जेल का कारनामा:महिलाओं के कपड़े पहनाकर पुरुष कैदियों से करवाया गरबा, जेल अधीक्षक ने दिया ये जवाब – Shame At Bhairavgarh Jail: Male Inmates Dressed As Women Forced To Perform Garba, Video Viral