वायरल वीडियो:पेड़ पर चढ़ने का गजब अंदाज, लड़की ने चंद पलों में नाप दी 50 फीट की ऊंचाई – Himachal Content Creator Reaches The Top Of A 50 Foot Tall Tree In Moments Viral Video


करीब 50 फुट ऊंचे पेड़ की चोटी पर पहुंची लड़की का वायरल वीडियो:  पेड़ पर चढ़ना हर किसी के लिए आसान नहीं होता। इसके लिए शरीर का संतुलन, फुर्ती और ऊंचाई पर सहज रहने का अनुभव जरूरी है। खासकर मैदानी इलाकों में पले-बढ़े लोगों के लिए इतनी ऊंचाई तक पेड़ पर चढ़ना चुनौतीपूर्ण हो सकता है। लेकिन अगर कोई इंसान करीब 50 फुट ऊंचे पेड़ की चोटी पर कुछ पल ही में पहुंच जाए तो आप उसे क्या कहेंगे। हाल ही में सोशल मीडिया पर हिमाचल से एक लड़की का वीडियो सामने आया है, जिसमें वह कुछ ही मिनटों में करीब 50 फीट ऊंचे पेड़ पर बेहद आसानी से चढ़ती नजर आ रही है। 

सोशल मीडिया वायरल वीडियो

वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि, लड़की हाथ-पैरों का संतुलन बनाते हुए बेहद तेजी से करीब 50 फीट ऊंचे चीड़ के पेड़ पर चढ़ती नजर आ रही है। कुछ ही पलों में वह पेड़ की चोटी तक पहुंच जाती है और वहां जाकर कैमरे की ओर देखकर हाथ भी हिलाती है। खास बात यह है कि लड़की पारंपरिक सूट पहने हुए भी इतनी सहजता से पेड़ पर चढ़ती है कि उसका अंदाज देखकर लोग हैरान रह जाते हैं।

यहां देखें वीडियो-


 



 



 





 





View this post on Instagram




 



 



 



 




 



 




 



 



 





 



 




A post shared by Miss Pooja Guleria (@misspoojaguleria_)



वीडियो पर लोगों के रिएक्शन

चंद पलों में करीब 50 फीट ऊंचे पेड़ की ऊंचाई नापने वाली लड़की के इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है, जिसके वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं भी दी हैं। ऐसे में एक शख्स ने लिखा- मैंने आपको क्वीन ऑफ ट्री के तौर पर स्वीकार कर लिया है। दूसरे शख्स ने लिखा- ओलंपिक दीदी। वहीं कई यूजर्स ने उन्हें सुरक्षित रहने की सलाह भी दी है। 

घर के बाहर खेल रही बच्ची पर गाय ने किया हमला, सींग पकड़कर मां बनी ढाल, देखें वीडियो

फटा फोल्डर, हाथ में CV और आंखों में सपने, नौकरी की तलाश में 57 की महिला का जज्बा देख भावुक हुए लोग

पहले भी दिखा चुकी है पेड़ पर चढ़ने का हुनर

बता दें कि, लड़की ने पहली बार ऐसा कारनामा नहीं किया है। उसके इंस्टाग्राम अकाउंट पर ऐसे कई वीडियो मौजूद हैं, जिनमें वह बेहद फुर्ती के साथ देखते ही देखते पेड़ों पर चढ़ती नजर आती है। इन वीडियो से साफ है कि पेड़ पर तेजी से चढ़ना उसके लिए कोई नई बात नहीं है।





Source link

Related posts

बुशरा बानो आईपीएस का ट्रांसफर, अस्सलाम वालेकुम वीडियो वायरल के बाद CM शुभेंदु अधिकारी ने किया शंट – ipa bushra bano transfer after viral video bengal govt action on hindu legal fund complaint

बिना सीढ़ी, बिना सहारे… सेकेंडों में पेड़ की चोटी पर चढ़ गई ये लड़की, वीडियो वायरल – himachali girl pooja guleria tree climbing video goes viral tstf

हरियाणा: बरवाला गर्ल्स स्कूल में चले लात-घूंसे, छात्राओं ने जड़े शिक्षक पर आरोप; वीडियो इंटरनेट पर वायरल