वायरल वीडियो:मेहनत की कमाई से खरीदी कार, कुछ घंटों में हुआ ऐसा हाल; वीडियो देख भड़के लोग – New Car Vandalized Overnight Owner Gets Shocking Surprise In The Morning


{“_id”:”6adf3b870e997476350cb763″,”slug”:”new-car-vandalized-overnight-owner-gets-shocking-surprise-in-the-morning-2026-10-26″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”वायरल वीडियो: मेहनत की कमाई से खरीदी कार, कुछ घंटों में हुआ ऐसा हाल; वीडियो देख भड़के लोग”,”category”:{“title”:”Bizarre News”,”title_hn”:”हटके खबर”,”slug”:”bizarre-news”}}

शाम को खरीदी कार, सुबह दिखा ऐसा नजारा
– फोटो : एक्स@lakshaymehta08

विस्तार


वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें



अपनी मेहनत की कमाई से जब कोई नई कार खरीदता है, तो उसकी खुशी अलग ही होती है। परिवार के लोग भी कार को घर के नए सदस्य की तरह रखते हैं। उसकी साफ-सफाई से लेकर सुरक्षा तक का पूरा ध्यान रखा जाता है। लेकिन जरा सोचिए, जिस कार को आप कुछ घंटे पहले ही खरीदकर लाए हों, अगली सुबह उसकी हालत देखकर आपके होश उड़ जाएं तो कैसा लगेगा? सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर लोग हैरान हैं। वीडियो में एक नई कार पर जगह-जगह बड़े-बड़े स्क्रैच दिखाई दे रहे हैं।


शाम को खरीदी कार, सुबह दिखा ऐसा नजारा

सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। कैप्शन में दी गई जानकारी के मुताबिक एक शख्स ने शाम को कार खरीदी थी और उसे रात में अपने घर के बाहर खड़ा कर दिया था। लेकिन अगली सुबह जब परिवार की नजर कार पर पड़ी, तो उसका हुलिया बिगड़ा हुआ था। कार की बॉडी पर कई जगह बड़े-बड़े स्क्रैच थे। यह देखकर किसी को भी दुख हो सकता है, क्योंकि नई कार खरीदने के लिए लोग काफी मेहनत करते हैं और अपनी कमाई का बड़ा हिस्सा खर्च करते हैं।

पूरी कार पर किए गए बड़े-बड़े स्क्रैच

वीडियो में कार की हालत देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि उसे काफी नुकसान पहुंचाया गया है। स्क्रैच किसी एक जगह तक सीमित नहीं हैं, बल्कि कार के कई हिस्सों पर दिखाई दे रहे हैं। यही वजह है कि वीडियो देखने वाले लोग इस घटना पर नाराजगी जता रहे हैं। कैप्शन में दावा किया गया है कि यह हरकत जलन की वजह से की गई और इसमें पड़ोसियों का हाथ बताया जा रहा है। हालांकि, वीडियो से यह साफ नहीं होता कि कार को नुकसान किसने पहुंचाया और इसकी असली वजह क्या थी।

वीडियो देख लोगों ने क्या कहा?

इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कुछ लोगों का कहना है कि कार खरीदने से पहले पार्किंग की सही व्यवस्था होनी चाहिए। अगर घर के बाहर गाड़ी खड़ी करने की सुरक्षित जगह नहीं है, तो उसके लिए इंतजाम करना जरूरी है। वहीं, एक यूजर ने कहा कि आजकल कुछ लोग दूसरों की तरक्की देखकर जलने लगते हैं। दूसरी ओर, एक यूजर ने यह भी लिखा कि अगर गाड़ी गलत जगह खड़ी की गई थी तो ऐसा किया जाना चाहिए। हालांकि, गलत पार्किंग होने पर भी किसी की गाड़ी को नुकसान पहुंचाना सही तरीका नहीं है। ऐसी स्थिति में शिकायत करके समस्या का हल निकाला जा सकता है। फिलहाल, यह वीडियो लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।



Source link

Related posts

Jamia Millia Islamia Student Union Election Date

मंडला:मॉर्निंग वॉक पर निकले वन विभाग एसडीओ का अपहरण, 4 घंटे घुमाया, चेन-अंगूठी लूटी, खाते से निकाले 10 हजार – Mandla: Forest Sdo Abducted During Morning Walk, Held For 4 Hours; Gold Chain, Ring And 10,000 Stolen

Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 26 अक्टूबर 2026 की सुबह की बड़ी खबरें और अन्य समाचार – aaj ki taza khabar 26 october 2026 morning top news headlines ntc