वायरल वीडियो पर संगीतकार सोनू निगम ने सफाई दी , National Hindi News


– बोले- बॉलीवुड या किसी गाने से लेना-देना नहीं मुंबई, एजेंसी। संगीतकार सोनू निगम ने एक वायरल वीडियो पर सफाई दी है। उन्होंने कहा, इसका बॉलीवुड या किसी गाने से कोई लेना-देना नहीं है।दरअसल, सोशल मीडिया पर अभिनेता सलमान खान का ‘मैं हूं हीरो तेरा’ गाना गाते हुए एक वीडियो वायरल है। इसमें सलमान के बाद सोनू निगम खास तरह का हाव-भाव बनाते और अपना सिर पकड़ते दिखाई दे रहे हैं। इसमें उन्हें यह कहते हुए सुना जा रहा है कि मैंने कई दिनों बाद कुछ अच्छा सुना और इसने मेरा दिमाग हिला दिया। अगर मैं किसी को गाते हुए सुनूंगा तो रो पड़ूंगा।

हालांकि, बाद में उन्होंने कहा, वे किसी का मजाक नहीं उड़ा रहे थे, बल्कि एक पाकिस्तानी बच्ची की गायकी से प्रभावित होकर रो पड़े थे। उन्होंने साफ किया है कि यह प्रतिक्रिया असल में हादिया की प्रदर्शन पर थी और इसका सलमान या उस गाने से कोई लेना-देना नहीं था।



Source link

Related posts

शर्मनाक है ये वीडियो:बीच सड़क पर पत्नी और मां को पीटा, ननदोई और पति को न आई शर्म; Video हो रहा वायरल – Woman And Mother Assaulted On Road Husband And Brother-in-law Arrested After Video Goes Viral

लीव पर नहीं मिला बॉस का OK, बाद में जवाब आया- जहां हो वहीं रहो; चैट हुई वायरल

Sonu-Salman Viral Video : क्या सोनू निगम ने सलमान खान की सिंगिंग का उड़ाया मजाक? वायरल वीडियो का सच आया सामने