विजय सेतुपति ने Maharaja 2 की सीक्वल किया कंफर्म, कहा- ‘मैं मुफ्त में काम करने के लिए तैयार… ‘


एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। निथिलन स्वामीनाथन की फिल्म ‘महाराजा’ (Maharaja) ने 2024 में रिलीज होने पर खूब धूम मचाई थी। विजय सेतुपति (Vijay Sethpathi) इसमें लीड एक्टर के तौर पर नजर आए थे।

मूल रूप से तमिल में बनी यह नियो-नॉयर एक्शन थ्रिलर फिल्म, बॉक्‍स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी, जबकि ओटीटी (OTT) पर रिलीज के बाद इसने दुनियाभर के दर्शकों को अपना कायल बना दिया था।

अब इसके सीक्वल को लेकर नया अपडेट आया है। हाल ही में यह घोषणा की गई कि फिल्म के हॉलीवुड रीमेक के अधिकार बेच दिए गए हैं। मैथ्यू मैककोनाघी के इसमें शामिल होने की अफवाहें हैं।

महाराज की कहानी चेन्नई के एक नाई के बारे में थी, जो अपना चोरी हुआ कूड़ेदान वापस पाने के लिए पुलिस स्टेशन जाता है, लेकिन उसके इरादे कुछ और थे। विजय सेतुपति ने अब कंफर्म किया है कि ‘महाराजा 2’ पर काम चल रहा है।

‘बत्‍था’ के ऑडियो लॉन्‍च पर विजय सेतुपति ने ‘महाराजा’ के हॉलीवुड रीमेक के बारे में भी बात की। उन्होंने बताया कि प्रोड्यूसर सुधन सुंदरम से कहा था कि अगर उन्हें रोल दिया जाए, तो वह इसके अमेरिकन वर्जन में मुफ्त में काम करने के लिए तैयार हैं।

हॉलीवुड रीमेक पर चल रहा है काम

कार्यक्रम में, होस्ट ने जब विजय सेतुपति से महाराजा के हॉलीवुड रीमेक के बारे में पूछा और बताया कि ऐसी अफवाह है कि इसमें मैककोनाघी मुख्य भूमिका में होंगे। तो उन्होंने कास्टिंग की अफवाह का खंडन नहीं किया। इसके बजाय, उन्होंने खुलासा किया कि सीक्वल पर भी काम चल रहा है।

विजय बोले,’निथिलन एक बेहतरीन निर्देशक हैं, उनकी लेखन क्षमता बहुत अच्छी है। उन्होंने हाल ही में मुझे महाराजा 2 की कहानी सुनाई, जो बहुत ही खूबसूरत थी। शुरुआत में, कुछ लोग महाराजा पर विश्वास नहीं करते थे, लेकिन मैं हमेशा से करता आया हूं। हालांकि, मुझे इसकी उम्मीद नहीं थी।’

फिल्म ने किया था शानदार कलेक्शन

बता दें कि विजय सेतुपति की इस फिल्म में अनुराग कश्‍यप ने विलेन का रोल प्ले किया था। करीब 20 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने वर्ल्‍डवाइड 190 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्‍शन किया था।





Source link

Related posts

विजय सेतुपति ने की ‘महाराजा 2’ पुष्टि, हॉलीवुड रीमेक पर बोले- मुफ्त में अभिनय करुंगा

विजय सेतुपति:’महाराजा 2′ को लेकर अभिनेता ने दिया बड़ा अपडेट, क्या हॉलीवुड में भी बनेगा फिल्म का रीमेक? – Vijay Sethupathi Confirms Maharaja 2 Actor Says I Will Act Hollywood Remake For Free

Maharaja 2: विजय सेतुपति ने कंफर्म किया सीक्‍वल, कहानी है तैयार! कहा- हॉलीवुड रीमेक में भी मुफ्त में काम करूंगा – maharaja 2 confirmed vijay sethupathi reveals story is ready says he will act in hollywood remake for free