विदेशों में चल गया ‘विजय सलगांवर’ की फैमिली का दांव, Drishyam 3 पर इन देशों में जमकर हुई धनवर्षा


एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सिनेमाघरों से लेकर बॉक्स ऑफिस तक अगर किसी फिल्म का दबदबा कायम है, तो वह अजय देवगन स्टारर लेटेस्ट फिल्म दृश्यम 3 (Drishyam 3) है। सस्पेंस थ्रिलर के तौर पर निर्देशक अभिषेक पाठक की इस मूवी ने सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि विदेशी जनता का भी दिल जीता है।

ओवरसीज दृश्यम 3 कमाई के मामले में गर्दा उड़ाते हुए नजर आ रही है। रिलीज के तीसरे दिन भी दृश्यम 3 ने विदेशों में बंपर कलेक्शन किया है और इन देशों में कामयाबी का परचम लहराया है। 

दृश्यम 3 ओवरसीज कलेक्शन

4 साल के लंबे इंतजार के बाद अजय देवगन (Ajay Devgn) और तब्बू स्टारर दृश्यम का तीसरा पार्ट आया है। पहले और दूसरे भाग की अपार सफलता के बाद मेकर्स ने इस पेश किया है और आते ही इस फिल्म ने सभी का दिल जीत लिया है। जिसका अंदाजा विदेशों में फिल्म की मोटी कमाई के जरिए आसानी से लगाया जा सकता है, जो ओपनिंग वीकेंड तक 61 करोड़ की हो गई है। 

इसके अलावा रिलीज के दूसरे दिन तक दृश्यम 3 ने इन विदेशी कंट्रीज में भारतीय मुद्रा के हिसाब से कमाई के मामले में अपनी छाप छोड़ी है। जिसकी डिटेल्स इस प्रकार है- 

  • यूनाटेड किंगडम- 3.90 करोड़

  • ऑस्ट्रेलिया- 4.61 करोड़

  • न्यूजीलैंड- 91.18 लाख

  • यूएसए और कनाडा- 7.77 करोड़

  • जर्मनी- 29.17 लाख

नोट- दृश्यम 3 की ओवरसीज की कमाई के इन आंकड़ों की आधिकारिक जानकारी ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श द्वारा सोशल मीडिया पर साझा की गई है। 

वर्ल्डवाइड दृश्यम 3 ने रचा इतिहास

इसके साथ ही बात की जाए दृश्यम 3 को टोटल वर्ल्डवाइड कलेक्शन के बारे में तो वह रिलीज के तीन दिन के भीतर 276 करोड़ के पार पहुंच गया है, जोकि अपने आप में रिकॉर्ड है। धुरंधर 2 के बाद अब अजय की दृश्यम 3 इस साल की ओपनिंग वीकेंड में सबसे अधिक ग्रॉस कमाई के मामले में दूसरी हिंदी फिल्म बन गई है।



Source link

Related posts

डिगर:19 साल में टॉम क्रूज की सबसे कमजोर ओपनिंग, सिनेमाघरों में खराब प्रदर्शन बन रहा मेकर्स के लिए मुसीबत – Tom Cruise Failed To Recreate His Box-office Magic With Digger

दृश्यम 3 बॉक्स ऑफिस: संडे को आया कमाई में जबरदस्त उछाल, पहले वीकेंड फिल्म मालामाल, 300 करोड़ से इतनी दूर

थियेटर में रोई दृश्यम 3 के डायरेक्टर की पत्नी, स्क्रीन पर मिला खास सरप्राइज, पति पर लुटाया प्यार – Drishyam 3 director abhishek Pathak wife Shivaleeka Oberoi cried film box office ajay devgn tmovh