एक्टर विद्युत जामवाल इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘स्ट्रीट फाइटर’ को लेकर चर्चा में हैं. इस फिल्म से वो हॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहे हैं. वहीं मेकर्स ने आज फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर दिया है. फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर काफी बज बना हुआ है.
ट्रेलर लॉन्च इवेंट से विद्युत जामवाल के कई फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. इवेंट में वो ऑल व्हाइट ब्लेजर और पैंट पहने नजर आए. वो काफी हैंडसम लग रहे थे. वहीं उनका एक वीडियो लोगों का ध्यान खींच लिया.
20 मिनट तक बिना पलक झपकाए खड़े रहे विद्युत जामवाल
वायरल वीडियो में विद्युत जामवाल 20 मिनट तक मेडिटेशन करते दिखें और वो बिना पलक झपकाए खड़े नजर आए. इस दौरान उनकी आंखों से आंसू भी छलक रहे हैं. उनका ये वीडियो इंटरनेट पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है.
एक्टर का ये अंदाज देख लोग उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं. दर्शक उनके हॉलीवुड डेब्यू के लिए भी बेहद एक्साइटेड नजर आ रहे हैं.
‘स्ट्रीट फाइटर’ के बारे में
हॉलीवुड फिल्म ‘स्ट्रीट फाइटर’ में विद्युत जामवाल ‘धलसिम’ की भूमिका निभा रहे है. इसे किताओ सकुराई ने निर्देशित किया है. इस फिल्म में उनके साथ नोआ सेंटिनियो और जेसन मोमोआ जैसे कलाकार भी हैं.
कब रिलीज होगी ‘स्ट्रीट फाइटर’?
फिल्म ‘स्ट्रीट फाइटर’ 16 अक्टूबर को थिएटर्स में दस्तक देगी. ये फिल्म अंग्रेजी के अलावा हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषाओं में भी रिलीज की जाएगी.
बॉक्स ऑफिस पर होगा क्लैश
‘स्ट्रीट फाइटर’ का यामी गौतम की फिल्म ‘नई नवेली’ और रश्मिका मंदाना की फिल्म रणाबाली से क्लैश होने वाला है. तीनों फिल्म एक ही दिन थिएटर में रिलीज होंगी.
विद्युत जामवाल का करियर
विद्युत ने साल 2011 में फिल्म ‘फोर्स’ अपना धमाकेदार बॉलीवुड डेब्यू किया. इन्होंने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत असल में तेलुगु फिल्म ‘शक्ति’ (2011) से की थी. इसके बाद उन्होंने साउथ की सुपरहिट फिल्मों काम किया.
साल 2013 में आई फिल्म ‘कमांडो: ए वन मैन आर्मी’ में विद्युत पहली बार लीड रोल में नजर आए.