एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली अजय देवगन की क्राइम थ्रिलर फिल्म ‘दृश्यम 3’ ने आते ही बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई की है। फिल्म ने शानदार ओपनिंग करने के बाद अपने पहले वीकेंड पर भी अच्छा प्रदर्शन किया है।
दृश्यम: द कन्क्लूजन (Drishyam: The Conclusion) ने पहले दिन 62 करोड़ रुपये से शानदार ओपनिंग की और अब जानते हैं फिल्म ने पहले वीकेंड पर कितना कलेक्शन किया है?
‘दृश्यम 3’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 59
सैकनिल्क के मुताबिक, 62 करोड़ रुपये के साथ ओपनिंग करने के बाद फिल्म ने शनिवार को 53.50 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन किया और अब तीसरे दिन यानी संडे को फिल्म ने अब तक 53.41 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है, जो 55 करोड़ रुपये के लगभग हो सकती है।
दो दिनों में ही फिल्म ने 100 करोड़ रुपये का माइलस्टोन पार कर लिया था। वहीं अब संडे के कलेक्शन के साथ फिल्म ने 168.91 करोड़ रुपये का नेट इंडिया कलेक्शन और 201.62 करोड़ रुपये का ग्रॉस इंडिया कलेक्शन किया है।
दृश्यम 3 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 3- 53.41 करोड़ रुपये (अब तक)
नेट इंडिया कलेक्शन- 168.91 करोड़ रुपये
ग्रॉस इंडिया कलेक्शन- 201.62 करोड़ रुपये
‘दृश्यम 3’ के बारे में
‘दृश्यम: द कंक्लूजन’ एक क्राइम थ्रिलर (Crime Thriller) फिल्म है, जिसे अभिषेक पाठक ने लिखा, प्रोड्यूस और डायरेक्ट किया है। यह भारतीय सिनेमा की सबसे सफल फ्रैंचाइजी में से एक दृश्यम की तीसरी कड़ी है। पिछली फिल्मों के उलट, इस फिल्म की कहानी ओरिजिनल है यानी यह मोहनलाल की दृश्यम 3 से अलग है।
इस फिल्म में अजय देवगन (Ajay Devgn), जयदीप अहलावत (Jaideep Ahlawat), तब्बू (Tabu), श्रिया सरन, रजत कपूर, प्रकाश राज (Prakash Raj), इशिता दत्ता और मृणाल जाधव अहम किरदारों में हैं।
दृश्यम फ्रैंचाइजी की पहली फिल्म 2015 में रिलीज हुई थी और हिट रही थी वहीं इसका सीक्वल 2022 में रिलीज हुआ और यह भी जबरदस्त सफल रहा और अब 2026 में इसका तीसरा और फाइनल पार्ट रिलीज हुआ है जिसने दो दिनों में ही 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। फिल्म को क्रिटीक्स और दर्शकों से खूब सराहना मिली है।