वीडियो वायरल के बाद महिला की आत्महत्या का मामला हत्या में बदला, National Hindi News


संग्रामपुर में एक महिला की आत्महत्या की रिपोर्ट के बाद एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें पति व ससुराल वालों द्वारा पिटाई दिखाई गई। बाद में हत्या के आरोप में तीन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

संग्रामपुर, निस । थाना क्षेत्र के नंदपुर परसौना गांव में एक वर्ष पूर्व एक महिला की अत्महत्या को लेकर थाने में सनहा दर्ज कराया गया था। महिला के भाई ने भी समझा बैठा कि आत्महत्या की है तो उसने थाने में लिखित आवेदन दे दिया कि इसमें किसी की गलती नहीं है। यह आत्महत्या है। मंगलवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें ससुराल वाले उस महिला के साथ मारपीट करते दिखे । जिसे जान से मार देने के बाद फंदा से लटका दिया गया। वीडियो वायरल होने के बाद इस मामले में एसपी ने संज्ञान लिया और डीएसपी को जांच का आदेश दिया। जांच के दौरान हत्या करने की बात सामने आयी तो मृतका के दूसरे भाई के बयान पर मंगलवार को तीन लोगों पर संग्रामपुर थाने में हत्या की एफआईआर दर्ज करायी गयी।

मृत महिला के भाई का आरोप

गोविन्दगंज थाना क्षेत्र के झखरा गांव निवासी मृत महिला के भाई पूरन कुमार सिंह ने थाने में दिये आवेदन में आरोप लगाया गया है कि उसकी बहन मनीषा देवी के ससुराल पक्ष के लोगों ने मारपीट कर हत्या कर दी थी। गले में कपड़ा डालकर घटना को आत्महत्या का रूप देने का प्रयास किया। पहले बहन के साथ मारपीट किए जाने का वीडियो भी सामने आया है। आवेदन में ऋतिक कुमार, नीकु कुमारी , किरण देवी समेत अन्य लोगों को आरोपित किया गया है। आवेदक ने पुलिस से वीडियो फुटेज ,मोबाइल व अन्य साक्ष्यों को आधार पर निष्पक्ष जांच की मांग की है। आवेदन में कहा गया है कि मृतका के शरीर पर मारपीट के निशान भी थे। उसके बाद गले मे कपड़ा डालकर लटकाया गया था। अरेराज डीएसपी पंकज कुमार मिश्र के निर्देश पर संग्रामपुर थाने में एफआईआर दर्ज की गयी है。

घटना का विवरण

02 अक्तूबर 2025 को हुई थी घटना

02 अक्टूबर 2025 को घटना हुई थी। घटना के बाद मनीषा देवी के एक भाई झखरा गांव निवासी सुमित कुमार सिंह ने अपने बहन की फांसी लगाकर आत्महत्या की जानकारी पुलिस को लिखित रूप में देकर पोस्टमार्टम नहीं कराने का आग्रह किया था। थाना को दिए आवेदन में बताया था कि बहन खुद फांसी लगाकर हत्या कर ली है कोई कानूनी कार्रवाई नही करना चाहता हूं।

एसपी द्वारा की गई कार्रवाई

एसपी ने एसआईटी का किया गठन

एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि एक वीडियो के आधार पर परिजनों ने अरेराज डीएसपी पंकज कुमार मिश्रा से मिलकर शिकायत की। शिकायत सही पाये जाने पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। एसआईटी का गठन किया गया है । गिरफ्तारी के लिये छापेमारी की जा रही है । वायरल वीडीओ की एफएसएल से जांच करायी जायेगी।

सामान्य प्रश्न

✦ये घटना कब हुई थी?−

ये घटना 02 अक्टूबर 2025 को हुई थी।

✦पुलिस ने शिकायत पर क्या कार्रवाई की?+



Source link

Related posts

पानीपत में हाई-वोल्टेज ड्रामा, नशे में धुत युवक ने एएसआई को जड़ा थप्पड़; सड़क पर हाथापाई का VIDEO वायरल

वायरल वीडियो:जया बच्चन ने प्रदर्शन के दौरान रिपोर्टर का माइक हटाया, सोशल मीडिया पर मचा बवाल; जानें पूरा मामला – Viral Video Jaya Bachchan Pushes Away Reporters Microphone During Delhi Opposition Protest

फ्लाइट में एयरहोस्टेस की बना रहा था वीडियो, जैसे ही पड़ी नजर, उसने दिया हंबल जेस्चर, लोग बोले- बंद करो! – man capturing air hostess in flight she waved her hand in humble gesture people asked to stop recording