वेंकटेश दग्गुबाती की ‘आदर्श कुटुंबम’ ने की शानदार ओपनिंग, पहले दिन वर्ल्डवाइड कमा डाले इतने करोड़


तेलुगु सिनेमा के पॉपुलर एक्टर वेंकटेश दग्गुबाती की फिल्म ‘आदर्श कुटुंबम’ 30 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई. फिल्म को दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. बॉक्स ऑफिस पर भी इसकी शुरुआत शानदार रही है. फिल्म ने सिनेमाघरों में दस्तक देते ही बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है.

अब ‘आदर्श कुटुंबम’ के पहले दिन के कलेक्शन के आंकड़े सामने आ गए हैं. आइए जानते हैं कि फिल्म ‘AK 47’ ने पहले दिन कितने करोड़ रुपये कमाए.

भारत में फिल्म ने कमाए 9.50 करोड़ रुपये

सैकनिल्क की शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक, ‘AK 47’ ने पहले दिन दुनियाभर में 16.65 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. भारत में फिल्म ने 9.50 करोड़ रुपये की नेट कमाई की. वहीं, भारत में इसका ग्रॉस कलेक्शन 11.15 करोड़ रुपये रहा. फिल्म ने विदेशों में भी अच्छी कमाई की है. ओवरसीज मार्केट से इसे करीब 5.50 करोड़ रुपये मिले हैं.

इस तरह फिल्म की कुल कमाई 16.65 करोड़ रुपये हो गई है. इसमें करीब 67% कमाई भारत से और 33% विदेशों से हुई है. अब देखना होगा कि ये वीकेंड पर कैसा परफॉर्म करती है.

आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में सबसे ज्यादा कमाई

फिल्म को सबसे ज्यादा कमाई आंध्र प्रदेश और तेलंगाना से हुई है. इन दोनों राज्यों में पहले दिन फिल्म ने 9.25 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया. वहीं, कर्नाटक में फिल्म ने 1.40 करोड़ रुपये कमाए. तमिलनाडु में इसका कलेक्शन 30 लाख रुपये रहा.

इसके अलावा फिल्म ने बाकी राज्यों से 18 लाख रुपये और केरल से करीब 2 लाख रुपये कमाए. इस तरह भारत में फिल्म का कुल ग्रॉस कलेक्शन 11.15 करोड़ रुपये रहा.

त्रिविक्रम श्रीनिवास ने किया फिल्म का निर्देशन

‘आदर्श कुटुंबम-हाउस नंबर 47’ एक फैमिली ड्रामा फिल्म है. इसे त्रिविक्रम श्रीनिवास ने लिखा और डायरेक्ट किया है. फिल्म में वेंकटेश दग्गुबाती मुख्य भूमिका में हैं, जबकि श्रीनिधि शेट्टी उनकी पत्नी के किरदार में नजर आ रही हैं. इनके अलावा नारा रोहित और निवेथा पेथराज भी अहम भूमिकाओं में हैं. फिल्म में युविना, राज प्रज्वल, राव रमेश, सत्या, ब्रह्माजी, वेनेला किशोर और रघु बाबू भी नजर आ रहे हैं. 





Source link

Related posts

175 करोड़ में बिके फिल्म किंग के ओवरसीज राइट्स, पठान और जवान से भी आगे निकलेगी शाहरुख की आने वाली फिल्म?

आयुष्मान खुराना की ‘उड़ता तीर’ वर्ल्डवाइड हुई 50 करोड़ के पार, जानें 8 दिनों का टोटल कलेक्शन

‘सिस्टर सिस्टर 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दी है, लेकिन फिर भी इसे लेकर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।