शख्स से बात कर रही थी महिला, अचानक लोहे की रॉड से स्कॉर्पियो के शीशे तोड़ने लगी, लोग देखते रह गए, VIDEO वायरल – auraiya woman breaks scorpio car windows with iron rod video viral lclar


उत्तर प्रदेश के औरैया में एक महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में महिला हाथ में लोहे की रॉड लेकर सड़क पर खड़ी एक काली स्कॉर्पियो के शीशों पर लगातार वार करती दिखाई दे रही है. महिला एक के बाद एक वार करके गाड़ी के शीशे तोड़ देती है. घटना औरैया सदर कोतवाली क्षेत्र के जालौन चौराहे के पास की बताई जा रही है. वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला सड़क पर खड़ी स्कॉर्पियो के पास पहुंचती है और हाथ में मौजूद लोहे की रॉड से गाड़ी पर ताबड़तोड़ वार शुरू कर देती है. देखते ही देखते स्कॉर्पियो के शीशे टूटने लगते हैं.

महिला गाड़ी के अलग-अलग हिस्सों के शीशों पर रॉड से वार करती नजर आती है. इस दौरान सड़क पर मौजूद कुछ लोग पूरे घटनाक्रम को देखते रहे. लोग तमाशबीन बने नजर आए. इसी दौरान किसी ने इस घटना का वीडियो बना लिया. बाद में यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. महिला की पहचान कुमकुम देवी के रूप में हुई है. वह कानपुर देहात के देवनपुर की रहने वाली हैं. महिला के मुताबिक वह अपने पति पवन सिंह के साथ वाहन से दिल्ली जा रही थीं.

इसी दौरान औरैया पहुंचने पर एक काली स्कॉर्पियो कार ने उनकी गाड़ी को ओवरटेक किया. महिला ने अपनी शिकायत में बताया कि स्कॉर्पियो कार का नंबर UP 79 AE 8982 है. उनके मुताबिक कार चालक ने ओवरटेक करने के दौरान गाली-गलौज की. महिला का आरोप है कि वह आगे निकल गईं, लेकिन कुछ दूरी पर स्कॉर्पियो चालक ने दोबारा उनकी गाड़ी को ओवरटेक किया और अपनी कार आगे लगा दी. इसके बाद जालौन चौराहे के पास विवाद बढ़ गया.

रास्ता रोककर अभद्रता और मारपीट का आरोप

कुमकुम देवी ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया कि जब उन्होंने स्कॉर्पियो सवार से गाली देने की वजह पूछी तो उसके साथ अभद्र व्यवहार किया गया. महिला का आरोप है कि उनके साथ गाली-गलौज और मारपीट की गई. शिकायत के मुताबिक स्कॉर्पियो सवार ने महिला को जान से मारने की धमकी भी दी. इस दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव किया. महिला के अनुसार लोगों के हस्तक्षेप के बाद स्कॉर्पियो सवार वहां से कार छोड़कर भाग गया. इसके बाद महिला ने सदर कोतवाली औरैया में पहुंचकर पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया.

घटना के वायरल वीडियो में महिला स्कॉर्पियो के पास खड़ी दिखाई दे रही है. उसके हाथ में लोहे की रॉड है. वह लगातार रॉड से कार के शीशों पर वार करती है. वीडियो में महिला कार के शीशे तोड़ते हुए दिखाई दे रही है. जानकारी के मुताबिक, एक व्यक्ति महिला से स्कॉर्पियो के शीशे तोड़ने के लिए कहता हुआ भी दिखाई देता है. इसके बाद महिला लोहे की रॉड से गाड़ी के शीशे तोड़ना शुरू कर देती है. महिला के इस तरह स्कॉर्पियो के शीशे तोड़ने का वीडियो वहां मौजूद किसी शख्स ने रिकॉर्ड कर लिया. घटना के बाद वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और लोगों का ध्यान इस मामले की ओर गया.

पुलिस ने दर्ज किया मामला

महिला की शिकायत के आधार पर औरैया सदर कोतवाली पुलिस ने स्कॉर्पियो सवार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस अब मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है. पुलिस के सामने महिला ने अपने प्रार्थना पत्र में ओवरटेक करने, गाली-गलौज, अभद्र व्यवहार, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाए हैं. शिकायत में स्कॉर्पियो कार का नंबर भी दिया गया है. फिलहाल इस पूरे मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है. वीडियो में महिला को लोहे की रॉड से स्कॉर्पियो के शीशे तोड़ते हुए देखा जा सकता है. वहीं महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है.
 

—- समाप्त —-



Source link

Related posts

Video: पेरिस फैशन वीक में छाईं 52 साल की ऐश्वर्या राय बच्चन, ब्लैक गाउन में ढाया कहर

Bilaspur Viral Video Controversy | Girl Seen With Knife And Cigarette

Sasaram News: मारपीट का वीडियो वायरल होने पर पहुंची पुलिस, Sasaram Hindi News