शनिवार को किंग बनी ‘जेलर 2’, ‘उड़ता तीर’ ने ‘दृश्यम 3’ को बुरी तरह पछड़ा, बाकी फिल्मों का ऐसा हाल


शनिवार को बॉक्स ऑफिस पर जमकर पैसों की बारिश हुई. ‘जेलर 2’ से लेकर ‘उड़ता तीर’ तक ने शानदार कलेक्शन किया. वहीं दृश्यम 3 का भी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन ठीक रहा. आइए जानते हैं शनिवार को किस फिल्म ने कितनी कमाई की.

सैकनिल्क के मुताबिक, जेलर 2 ने शनिवार को 9.35 करोड़ की कमाई की. फिल्म ने 10.90 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन किया. फिल्म को 8,738 शोज मिले और 22.9 परसेंट ऑक्यूपेंसी रही. फिल्म ने 444.75 करोड़ का नेट कलेक्शन किया. फिल्म के निदेशक नेलसन दिलीपकुमार हैं. रजनीकांत फिल्म में लीड रोल में हैं. वहीं विद्या बालन, मिरना मेनन फिल्म में फीमेल रोल में हैं. ऋतिक रोशन और मोहनलाल ने फिल्म में कैमियो रोल प्ले किया है.

‘दृश्यम 3’ का इतना रहा कलेक्शन

‘दृश्यम 3’ ने शनिवार को 1.60 करोड़ का नेट कलेक्शन किया. वहीं 1.92 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन किया. फिल्म को 3,030 शोज मिले और 13 परसेंट की ऑक्यूपेंसी मिली. फिल्म ने टोटल 375.60 करोड़ का नेट और 449.84 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन किया. इस फिल्म में अजय देवगन लीड रोल में हैं. फिल्म में तबु, श्रिया सरन, इशिता दत्ता जैसे स्टार्स नजर आए हैं. 

‘प्रहार’ का कलेक्शन

‘प्रहार’ ने शनिवार को 60 लाख का नेट और 70 लाख का ग्रॉस कलेक्शन किया. फिल्म को 933 शोज मिले और 15 परसेंट ऑकयूपेंसी मिली. फिल्म ने टोटल 22.60 करोड़ नेट और 26.81 करोड़ ग्रॉस कलेक्शन किया. फिल्म में राजकुमार राव लीड रोल में हैं.

यामी गौतम की फिल्म का हाल

‘नई नवेली’ ने शनिवार को 35 लाख का कलेक्शन किया. वहीं फिल्म ने ग्रॉस 41 लाख कमाए. फिल्म ने टोटल 26.35 करोड़ नेट और 31.27 करोड़ ग्रॉस कलेक्शन किया. फिल्म में यामी गौतम लीड रोल में हैं.

‘राणाबाली’

‘राणाबाली’ ने शनिवार को 37 लाख नेट और 42.55 लाख ग्रॉस कलेक्शन किया. फिल्म ने टोटल 57.89 करोड़ नेट कमाए. वहीं 67.23 करोड़ ग्रॉस कलेक्शन किया. फिल्म में विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना लीड रोल में हैं.

‘उड़ता तीर’ ने भी मारी बाजी

‘उड़ता तीर’ ने शनिवार को नेट 4 करोड़ का बिजनेस किया. वहीं 4.75 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन किया. फिल्म को 4,978 शोज मिले और 18 परसेंट ऑक्यूपेंसी मिली. फिल्म ने टोटल नेट 37.75 करोड़ की कमाई की. वहीं 45.03 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन किया. फिल्म में आयुष्मान खुराना और सारा अली खान नजर आए.



Source link

Related posts

‘जेलर 2’ की रविवार को बॉक्स ऑफिस पर बंपर कमाई, 447 करोड़ पार कलेक्शन

क्या ‘रामायण’ पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर करेगी धमाका? जानिए क्या कहते हैं आंकड़े, Bollywood Hindi News

Box Office: ‘जेलर 2’ की कमाई में भयंकर उछाल, ‘हनुमान अंश’ में 86वें दिन भी दम, ‘उड़ता तीर’, ‘दृश्‍यम 3’ ने चौंकाया – jailer 2 collection day 17 vs drishyam 3 box office collection day 30 udta teer box office day 9 hanuman ansh collection till now