शांत बीच पर दिखी खूंखार शार्क, सील को चीरकर समुद्र कर दिया लाल, वीडियो वायरल – great white shark eats seal nantucket beach viral video tstsd


समुद्र किनारे का शांत माहौल… लहरों की आवाज और दूर तक फैला नीला पानी. लेकिन अमेरिका के नैनटकेट बीच पर अचानक ऐसा नजारा दिखा कि वहां मौजूद लोगों के होश उड़ गए. एक सील समुद्र से निकलकर तेजी से किनारे की ओर भाग रही थी और उसके पीछे एक विशाल ग्रेट व्हाइट शार्क थी. देखते ही देखते शार्क ने सील पर हमला कर दिया और कुछ ही देर में समुद्र किनारे का शांत इलाका खून से लाल हो गया.

इस पूरे हमले का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें विशाल शार्क को सील के शरीर को नोचते और खाते देखा जा सकता है. हैरानी की बात यह थी कि शार्क किनारे से महज कुछ फीट की दूरी पर थी.

कार से गुजर रहे कपल ने देखा खौफनाक मंजर
न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, यह घटना रविवार सुबह करीब 10:30 बजे की बताई जा रही है. कैरी ड्रेटन अपने बॉयफ्रेंड के साथ ग्रेट पॉइंट बीच के पास से कार से गुजर रही थीं. तभी उनकी नजर एक सील पर पड़ी, जो तेजी से पानी से बाहर निकलने की कोशिश कर रही थी.

पहले तो उन्हें लगा कि सील शायद सामान्य तरीके से किनारे आ रही है. लेकिन कुछ ही पल बाद उन्हें पानी में शार्क के पंख दिखाई दिए. तब समझ आया कि सील किसी खतरे से बचकर भाग रही है.

कुछ ही सेकंड में बदल गया पूरा नजारा
कैरी ने इस पूरे घटनाक्रम को कैमरे में रिकॉर्ड कर लिया. वीडियो में देखा जा सकता है कि विशाल ग्रेट व्हाइट शार्क सील के बेहद करीब पहुंच जाती है. इसके बाद शार्क सील पर हमला करती है. हमले के बाद समुद्र का पानी खून से लाल नजर आने लगता है. शार्क सील के बचे हुए हिस्से को किनारे के बेहद करीब आकर खाती दिखाई देती है.

कैरी ने बताया कि शार्क इतनी करीब थी कि ऐसा लग रहा था जैसे वह हाथ बढ़ाकर उसे छू सकती थीं. उन्होंने कहा कि यह नजारा उनके लिए बेहद हैरान करने वाला था.

ृइस घटना के दौरान वहां एक और सील मौजूद थी. वीडियो में यह सील समुद्र से कुछ दूर जमीन की तरफ दिखाई देती है. वह कुछ देर तक इस पूरे घटनाक्रम को देखती रहती है और फिर धीरे-धीरे समुद्र की तरफ जाने की कोशिश करती है. वीडियो बना रही कैरी ने उसे देखकर कहा कि पानी से दूर रहो दोस्त, वरना तुम्हारा भी यही हाल हो जाएगा.

जिंदगी में पहली बार देखा ऐसा हमला
कैरी ड्रेटन नैनटकेट की रहने वाली हैं और वह लंबे समय से यहां रह रही हैं. लेकिन उन्होंने बताया कि उन्होंने इससे पहले इस तरह का नजारा कभी नहीं देखा था. उनके मुताबिक, ऐसा दृश्य देखना बेहद दुर्लभ था. उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि शायद लॉटरी जीतने की संभावना इससे ज्यादा हो सकती है.

यानी उनके लिए ग्रेट व्हाइट शार्क को इतनी करीब से शिकार करते देखना बेहद असामान्य अनुभव था.

क्या समुद्र किनारे शार्क का दिखना खतरनाक है?
वीडियो देखकर भले ही यह घटना डरावनी लग रही हो, लेकिन विशेषज्ञों के मुताबिक इस हमले को लेकर घबराने की जरूरत नहीं है.

फिशरीज वैज्ञानिक ग्रेगरी स्कोमल ने बताया कि शार्क अपने प्रवास के दौरान अक्सर नैनटकेट इलाके से गुजरती हैं. ग्रेट पॉइंट पर बड़ी संख्या में सील भी पाई जाती हैं. ऐसे में सील ग्रेट व्हाइट शार्क के लिए खाने का एक स्वाभाविक स्रोत हैं.

यह भी पढ़ें: क्यों यहां कदम नहीं रखते इंसान… जहां मिट्टी पकड़ लेती है पांव! लाश भी कई दिनों बाद मिलती है

यानी शार्क का सील पर हमला करना उसके सामान्य शिकार व्यवहार का हिस्सा माना जा रहा है. विशेषज्ञों के मुताबिक, इस घटना का मतलब यह नहीं है कि शार्क इंसानों को निशाना बना रही थी.

समुद्र किनारे खून देखकर मचा हड़कंप
इस पूरे घटनाक्रम ने इसलिए ज्यादा ध्यान खींचा क्योंकि हमला समुद्र से काफी नजदीक हुआ. वीडियो में पानी के पास शार्क और सील की हलचल साफ दिखाई देती है.

एक तरफ शांत नैनटकेट बीच था, वहीं दूसरी तरफ समुद्र में शिकार कर रही विशाल ग्रेट व्हाइट शार्क. कुछ ही मिनटों में पूरा माहौल बदल गया.

यह भी पढ़ें: 65 साल की महिला बनी 29 साल की डॉक्टर, ऐसे बिजनेसमैन से ठगे 22 लाख

हालांकि विशेषज्ञों की बात मानें तो यह घटना प्रकृति में होने वाली एक सामान्य खाद्य श्रृंखला का हिस्सा है—जहां एक शिकारी अपने प्राकृतिक शिकार का पीछा कर रहा था.

—- समाप्त —-



Source link

Related posts

शिमला माल रोड पर टूरिस्ट कपल भूला मर्यादा, बीच सड़क गाली-गलौज के बाद महिला को मारे थप्पड़ और लातें

गोपालगंज में स्कूल परिसर में शिक्षक से मारपीट का वीडियो वायरल, छात्राओं को कार से घुमाने की चर्चा

75 हजार की कमाई, बेटी की स्कूल फीस 1.4 लाख… ऑटो ड्राइवर की कहानी वायरल – auto driver 75k income daughter education viral video tstf