‘शादी कब करोगी?’ एम्मा वॉटसन की ये बात रिश्तेदारों के हर सवाल का जवाब है – hollywood actress emma watson marriage why not married yet relationship pressure right age for marriage


Emma Watson on Marriage Pressure: शादी की उम्र पर फेमस हॉलीवुड एक्स्ट्रेस एम्मा वॉटसन ने समाज को आईना दिखाया। उन्होंने कहा,’खुश हूं कि अब तक तलाक नहीं हुआ।’ शादी उम्र की डेडलाइन या चेकलिस्ट नहीं है, बल्कि दो सुलझे लोगों की साझेदारी है। सिंगल होना भी कहीं से नाकामी नहीं है।

लेख की तस्वीरें सांकेतिक हैं (फोटो साभार: Instagram @emmawatson)
​’उम्र निकल रही है, शादी कब करोगी?’ इस तरह के सवाल अक्सर लड़कियों को फैमिली, रिश्तेदारों, दोस्तों और आस-पड़ोस से सुनने पड़ते हैं। लेकिन क्या जिंदगी में शादी की भी कोई तय उम्र होती है? फेमस हॉलीवुड एक्ट्रेस एम्मा वॉटसन (Emma Watson) से जब ऑथर जे शेट्टी (Jay Shetty) के पॉडकास्ट में यही सवाल पूछा गया, तो उन्होंने हंसते हुए ऐसा जवाब दिया जिसने हर किसी का दिल जीत लिया। एम्मा ने कहा, ‘मैं तो बस इस बात से खुश हूं कि मेरा अब तक तलाक नहीं हुआ।’ उन्होंने कहा कि शादी उनके लिए उम्र पूरी होने के बाद टिक करने वाला कोई बॉक्स नहीं है। ये जिंदगी की एक बड़ी और खास चीज है, जिसे सिर्फ इसलिए नहीं किया जाना चाहिए क्योंकि समाज कहता है कि अब समय आ गया है। आइए समझते हैं कि मॉडर्न रिलेशनशिप में ये सोच इतनी जरूरी क्यों बन चुकी है…

शादी की सही उम्र क्या है?

हमारे समाज में अक्सर ये मान लिया जाता है कि पढ़ाई खत्म हुई, नौकरी लगी, तो अगला काम सिर्फ शादी करना ही है। 25 के पार जाते ही सवाल पर सवाल शुरू हो जाते हैं और 30 की उम्र के बाद तो सलाह और उसके बाद प्रेशर बढ़ता जाता है। खासकर लड़कियों से पूछा जाता है कि आखिर शादी क्यों नहीं कर रही हैं। लेकिन रिश्ते की असली जरूरत उम्र नहीं, तैयारी है। अगर दो लोग सिर्फ इसलिए साथ आ जाएं क्योंकि परिवार या समाज को लगता है कि अब शादी हो जानी चाहिए, तो इससे रिश्ता मजबूत नहीं होता है। रिलेशनशिप एक्सपर्ट्स के अनुसार, शादी की कोई ऐसी उम्र नहीं है जो हर इंसान पर एक जैसी लागू हो। किसी के लिए 25 सही हो सकता है, तो किसी को 35 की उम्र में भी लगे कि वह इसके लिए तैयार नहीं है।

पहले खुद को समझना जरूरी है

​एम्मा वॉटसन ने माना कि अगर उन्होंने कुछ साल पहले शादी की होती तो शायद चीजें बहुत मुश्किल हो जातीं। वजह थी कि उस समय वह खुद को और अपनी जिंदगी की दिशा को उतना नहीं समझती थीं। रिश्ते में जाने से पहले ये समझना जरूरी है कि आपको जिंदगी से क्या चाहिए। आप कहां रहना चाहते हैं, काम आपके लिए कितना जरूरी है, परिवार को लेकर आपकी सोच क्या है और आपकी प्राथमिकताएं क्या हैं। क्योंकि जब इंसान खुद ही अपनी जरूरतों को लेकर साफ नहीं होता, तो सामने वाले से सही उम्मीद करना भी अक्सर मुश्किल हो जाता है।

सिर्फ शादी न होने से कोई नाकाम नहीं

रिलेशनशिप एक्सपर्ट्स कहते हैं कि सबसे जरूरी बात कि अगर आपकी शादी किसी तय उम्र तक नहीं हुई, तो इसका मतलब ये बिल्कुल नहीं कि आप जिंदगी में फेल हो गए। करियर, दोस्त, फैमिली और अपनी मानसिक शांति भी कामयाबी के बड़े पैमाने हैं। शादी जिंदगी का एक हिस्सा हो सकती है, पूरी जिंदगी नहीं।

समझौता नहीं, साझेदारी चुनिए

​आज के दौर में रिश्ते का मतलब सिर्फ एक-दूसरे की जिंदगी में जबरन फिट होना नहीं है। रिलेशनशिप एक्सपर्ट्स के मुताबिक, रिश्ता ऐसा होना चाहिए जहां दोनों पार्टनर खुलकर कह सकें, ‘मैं ये हूं, मेरे ये सपने हैं।’ अगर दो लोग एक-दूसरे के मकसद का सम्मान करते हुए साथ चल सकते हैं, तभी साथ रहने का कोई असली मतलब है।

सही रिश्ता उम्र देखकर नहीं बनता है

जानकार कहते हैं कि एक मजबूत रिश्ते में सबसे जरूरी सवाल ये नहीं होना चाहिए कि शादी कब होगी। सही सवाल ये है कि क्या दोनों लोग एक-दूसरे की जिंदगी, सपनों और प्रॉयरिटीज को समझते हैं? लाइफ पार्टनर ऐसा होना चाहिए, जिसके साथ आपको खुद को बदलने की मजबूरी महसूस न हो। दोनों अपनी पहचान बनाए रखते हुए एक-दूसरे का साथ दे सकें, तो रिश्ता ज्यादा मजबूत बनता है।

लेखक के बारे मेंकोमल शर्माकोमल शर्मा पिछले 15 वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में काम कर रही हैं। लाइफस्टाइल, रिलेशनशिप, हेल्थ, ह्यूमन इंटरेस्ट, बॉलीवुड, एजुकेशन, ट्रेंडिंग न्यूज और फीचर स्टोरीज़ पर उनकी अच्छी पकड़ है। आसान और साफ भाषा में ऐसी खबरें लिखना, जो सीधे पाठकों से जुड़ सकें, उनकी सबसे बड़ी खासियत है।कोमल शर्मा ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से ब्रॉडकास्ट जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएशन और बरकतउल्लाह विश्वविद्यालय से बायोटेक्नोलॉजी में ग्रेजुएशन किया है। पत्रकार के तौर पर उन्होंने कई वर्षों तक फील्ड रिपोर्टिंग की है। इस दौरान राजनीतिक, सामाजिक और सांस्कृतिक आयोजनों की ग्राउंड रिपोर्टिंग की, कई अहम इंटरव्यू किए और व्यापम की सीबीआई जांच समेत अलग-अलग विषयों पर रिपोर्टिंग की। खबरों की सच्चाई परखना, सही जानकारी जुटाना और उसे आसान भाषा में लोगों तक पहुंचाना उनकी कार्यशैली का अहम हिस्सा रहा है।अपने करियर में कोमल शर्मा डिजी न्यूज, बंसल न्यूज, स्टोरीटेलर्स क्रिएटिव कंटेंट एजेंसी और एनडीटीवी के साथ काम कर चुकी हैं। डिजिटल पत्रकारिता के बदलते दौर के साथ उन्होंने SEO कंटेंट, रिलेशनशिप, लाइफस्टाइल और फीचर लेखन में भी अपनी अलग पहचान बनाई है। उनकी कोशिश रहती है कि हर लेख सही जानकारी के साथ, आसान और दिलचस्प भाषा में लिखा जाए, ताकि पाठकों को पढ़ने के साथ-साथ काम की जानकारी भी मिल सके।… और पढ़ें



Source link

Related posts

नाना पाटेकर:बॉलीवुड पर फूटा प्रवीण तरडे का गुस्सा, बोले- जिन्हें वह अपना दोस्त कहते थे उन्हें आना चाहिए था – Marathi Actor Praveen Tarde Questioned To Bollywood For Not Attending Nana Patekar Funeral

हॉलीवुड अभिनेत्री फ्लोरेंस ने कॉर्नेल यौन उत्पीड़न मामले पर चिंता जताई, National Hindi News

बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर का उनके फार्म हाउस पर अंतिम संस्कार