शादी में उन्हें फिजिकल, इमोशनल और सोशल चीटिंग फेस करनी पड़ी- बिग बॉस 20 में बादशाह की एक्स वाइफ ईशा रिखी बोलीं, लगातार मिलता रहा धोखा (Being Played The Whole Time – Badshah’s Ex-Wife Isha Rikhi Says She Faced ‘Physical, Emotional, Social Cheating’ In Marriage On Bigg Boss 20)


रैपर सिंगर बादशाह से सेपरेशन के बाद (Punjabi Singer Isha Rikhi) ईशा रिखी ने बिग बॉस 20 (Big Boss 20) के घर में कनिका मान (Kanika Mann) के साथ अपनी मैरिड लाइफ के रिलेशनशिप के एक्सपीरियंस को डिसकस किया. ईशा ने ये कनिका से बात करते हुए ये दावा किया कि अपनी शादी में उन्हें फिजिकल, इमोशनल और सोशल चीटिंग का सामना करना पड़ा (she faced “physical, emotional and social cheating).

रियलिटी शो बिग बॉस 20 के लेटेस्ट एपिसोड में सिंगर-रैपर बादशाह से सेपरेशन की अनाउंसमेंट के बाद पंजाबी सिंगर ईशा रिखी ने ये खुलासा किया कि अपनी शादी में उन्हें काफी परेशानियां झेलनी पड़ी. ईशा ने अपने को-कंटेस्टेंट से बात करते हुए कहा कि बादशाह ये रिश्ता तो चाहते थे, लेकिन इस रिश्ते में आने वाली जिम्मेदारियों को नहीं उठाना चाहते थे.

कनिका ईशा से पूछती है – शादी में किस तरह की चीटिंग हो रही थी? फिजिकल, इमोशनल या सोशल चीटिंग? ईशा कहती है- सभी तरह की चीटिंग. कनिका पूछती – वे रिश्तों को कैसे देखती है तो ईशा कहती हैं – अगर कोई व्यक्ति उससे से कणिका के बारे में कोई बात कहता है, मैं उससे कहूँगी कि या तो मुझे सबूत दो, या फिर मेरे दिमाग के साथ खेलना बंद करो. मैं तब तक उस पर यकीन नहीं करती जब तक वह खुद उसे देख न लेती. और मैं अपने रिश्तों को इसी तरीके से ट्रीट करती हूं.

कनिका से बात करते हुए ईशा रिखी ये भी बताया कि बीच में लटके रहना बहुत ही टॉक्सिक होता है. ये ऐसी स्थिति होती है जैसे मैं तुम्हें यकीन दिलाऊं कि तुम मेरी बेस्ट फ्रेंड हो. मैं तुम्हारे साथ अपनी बेस्ट फ्रेंड जैसा बर्ताव कर रही हूं, लेकिन फिर तुम्हें पता चलता है कि तुम कभी मेरी बेस्ट फ्रेंड थी ही नहीं.

ईशा ने बताया कि बादशाह ने अपने पूरे सोशल सर्कल से नहीं,बल्कि कुछ चुनिंदा लोगों से मिलवाया था. कनिका पूछती- तो क्या सच में बहुत सारे बेस्ट फ्रेंड्स थे?’इसपर ईशा ने जवाब दिया, ‘हां। लेकिन, वे सभी एक-दो दिन के लिए चिल करने वाले लोग थे.मगर सच तो ये था कि तुम कभी बेस्ट फ्रेंड चाहते ही नहीं थे, तुम बस गेम खेल रहे थे.

ईशा ने कहा- सुविधा के लिए अपनी लाइफ में चाहता था.क्योंकि मैं इतनी अच्छी थी कि मुझे अपनी जिंदगी में चाहता था. ‘लेकिन, जिम्मेदारी नहीं लेनी?’तो ये ऐसा था कि तुम रहना भी चाहते हो, लेकिन अपनी आजादी भी चाहते हो. ईशा रिखी अपनी शादी के अनुभव को उदाहरण देकर समझाया है.





Source link

Related posts

Bigg Boss 20: ईशा रिखी ने बादशाह संग रिश्ते पर कहा मुझे ‘इमोशनली और फिजिकली धोखा दिया..’ यहां तो कट गया

Isha Rikhi Bigg Boss 20: Arishfa Khan के लिए उठाई आवाज, Scout से बोलीं- ‘थप्पड़ वाली बात गलत है’

बादशाह संग 5 महीने में टूटी ईशा रिखी की शादी, अब बिग बॉस 20 में तोड़ी चुप्पी, कनिका संग बातों-बातों में बयां किया दर्द