शुक्रवार को Mirzapur-The Movie ने फैलाई बॉक्स ऑफिस पर दहशत, Haiwaan और हनुमान अंश भी नहीं हिला पाए सिंहासन


एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। पंकज त्रिपाठी और रवि किशन स्टारर फिल्म मिर्जापुर- द मूवी का बॉक्स ऑफिस पर इस वक्त दो बड़ी फिल्मों से कम्पीटिशन है। हनुमान अंश तो पहले से ही क्राइम थ्रिलर के सामने खड़ी थी, लेकिन अब सिनेमाघरों में अक्षय कुमार और सैफ अली खान की फिल्म हैवान भी आ चुकी है।

हालांकि, शुक्रवार को यह दोनों फिल्में मिलकर भी मिर्जापुर- द मूवी(Mirzapur The Movie) को टस से मस नहीं कर सकी। 8वें दिन बॉक्स ऑफिस पर कालीन भैया ने कमाई से क्या नया भौकाल मचाया, नीचे देखें फिल्म के घरेलू और वर्ल्डवाइड आंकड़ें।

हैवान की दस्तक से भी नहीं हिली मिर्जापुर-द मूवी की गद्दी

मिर्जापुर-द मूवी शोभिनव सत्या स्टारर डिवोशनल ड्रामा फिल्म हनुमान अंश (Hanuman Ansh)के सामने तो सीना ताने खड़ी ही हुई थी, लेकिन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 8वें दिन हैवान से भी यह आगे रही। सैकनिल्क डॉट कॉम की रिपोर्ट्स के मुताबिक, दो भाषाओं में रिलीज मिर्जापुर- द मूवी ने शुक्रवार को हिंदी में जहां सिंगल डे पर 9 करोड़ का कलेक्शन किया, तो वहीं तेलुगु भाषा में फिल्म सिर्फ 5 लाख कमा पाई।

शुक्रवार को घरेलू बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई करने वाली मल्टीस्टारर फिल्म मिर्जापुर द मूवी ने इंडिया में नेट 157.45 करोड़ की कमाई कर ली है, जबकि इसका ग्रॉस कलेक्शन 187.55 करोड़ तक पहुंचा है।

दुनियाभर में मिर्जापुर-द मूवी ने दिखाया दम

मिर्जापुर- द मूवी जितनी तेज रफ्तार से घरेलू बॉक्स ऑफिस पर दौड़ रही है, उससे दोगुनी रफ्तार फिल्म की वर्ल्डवाइड है। महज 8 दिनों के अंदर फिल्म ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफि पर 225.55 करोड़ तक की कमाई करके ग्लोबली हनुमान अंश को भी पीछे छोड़ दिया है। यह फिल्म विदेशों में नॉर्थ अमेरिका से लेकर यूके, मिडिल ईस्ट कंट्रीज, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड जैसी जगहों पर रिलीज हुई है। मिर्जापुर द मूवी विदेशी ऑडियंस को कितनी ज्यादा पसंद आ रही है।

इस बात का अंदाजा आपको मूवी के ओवरसीज कलेक्शन से पता लग जाएगा, जो 8 दिनों के अंदर 38 करोड़ पहुंच चुका है। बहुत ही कम बॉलीवुड फिल्मों के साथ ऐसा हो पाता है कि वह ग्लोबली अपनी पहचान बना सके। फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो अली फजल, पंकज त्रिपाठी, दिव्येंदु शर्मा, श्वेता त्रिपाठी के अलावा मूवी में नई एंट्री जितेंद्र कुमार और रवि किशन की हुई।



Source link

Related posts

36वें दिन भी Hanuman Ansh की चांदी, नीम करोली बाबा की फिल्म के आगे नहीं टिक पाई अक्षय की Haiwaan

Haiwaan Box Office : अक्षय-सैफ की फिल्म के पहले ही दिन छूटे पसीने, सिर्फ इतनी ही कर पाई कमाई, Bollywood Hindi News

पहले दिन दुनियाभर में Haiwaan का सरप्राइज कलेक्शन, Box Office पर अक्षय-सैफ की जोड़ी हिट या फ्लॉप?