‘समुद्र ले गया मोबाइल’, लड़कियों ने वीडियो बनाने के लिए रेत पर रखा था फोन, लहर आई और फोन गायब! – girls filming video while kept the phone on sand sea wave took it away


Viral Video: वीडियो बनाना कई दफा ऐसा भारी पड़ता है कि लंबी चपत लग जाती है। दो लड़कियां पता नहीं कौन सी तरह का वीडियो बना रही थीं कि फोन रेत पर ही रख दिया था। पर लहरों का मूड आज फोन ले जाने का था। अब हैरान परेशान लड़कियों का वीडियो वायरल हो रहा है।

लड़की ने वीडियो बनाने के लिए रेत पर रखा था फोन
नई लोकेशन, नया वीडियो, वीडियो रिकॉर्ड करने के शौकीन अक्सर यही सोचते हैं कि बस कैसे उस पल को रिकॉर्ड कर लें। लेकिन हर बार, हर जगह और हर तरीके से वीडियो नहीं बनाया जा सकता है। समुद्र की लहरों के बीच तो बहुत सावधानी बरती जानी चाहिए। मगर लोग ऐसा नहीं करते हैं और फिर बड़ा नुकसान हो जाता है।

वीडियो बना लेती हूं

वीडियो में बोकारो की रहने वाली Seema kumari समुद्र किनारे खड़ी दिखती हैं। फिर पता नहीं कौन से एंगल से वीडियो बनाना था कि उसे बिल्कुल लहरों के करीब रेत पर रख दिया।

आंख झपकने से पहले

मगर उनके आंख झपकने से पहले ही लहर आई। पहले फोन नजरों से ओझल हुआ, फिर लहर जाने के बाद भी मिला नहीं। हालांकि ये कहां का बीच है, इसकी जानकारी नहीं है।

अब क्या होगा

​ ​

मगर फिर सीमा ही नहीं उनकी दोस्त भी परेशान हो गईं। दोनों आसपास ढूंढने लगती हैं। लेकिन फोन तो गायब हो चुका था। आप भी वीडियो देखिए।

2000% डमी फोन है

ये वीडियो देखने के बाद लोग पक्के से कह रहे हैं कि ये डमी फोन ही है। एक यूजर ने तो इसका 2000% दावा कर दिया है। एक यूजर ने लिखा है, रिलैक्स डमी फोन है। एक यूजर ने ये भी लिखा है कि क्या बेवकूफ बनाती हो।

लेखक के बारे मेंचयनिकाचयनिका निगम मीडिया इंडस्ट्री में पिछले 17 सालों से हैं। लाइफस्टाइल, ब्यूटी, हेल्थ, जैसे फीचर लेखों के साथ समाचार की दुनिया में करियर शुरू किया। सिटी रिपोर्टिंग में भी स्टिंग ऑपरेशन सहित कई प्रभावी लेख लिखे। कुछ दिन सिटी डेस्क का हिस्सा रहते हुए एडिटिंग में भी हाथ आजमाया। पिछले 10 सालों से फ्रीलांस काम करते हुए प्रिंट और डिजिटल मीडिया का हिस्सा रही हैं। खासतौर पर एंटरटेनमेंट, ट्रेवल, टेक, रिलेशनशिप, लाइफस्टाइल, ब्यूटी जैसे विषयों पर लिखा है। इनका पसंदीदा विषय रिलेशनशिप है, जिसमें पेरेंट्स और बच्चों की मानसिक स्थिति को देखते हुए इन्होंने कई लेख लिखे हैं।… और पढ़ें



Source link

Related posts

‘राहुल गांधी ने मुझे धक्का नहीं दिया, हमारा रिश्ता ही ऐसा’, वायरल वीडियो पर डीके शिवकुमार का खंडन, BJP पर आरोप – rahul gandhi not push me dk shivakumar hits back bjp over delhi protest viral video

Viral Video: न भारत, न गुजरात… पाकिस्तान में दिखा नवरात्रि का ऐसा नजारा, वीडियो देख खुश हो जाएंगे आप – pakistan karachi temple navratri garba viral video

नीलगाय के बच्चे को जिंदा निगल गया अजगर, पेट फूला तो उगल दिया; VIDEO सोशल मीडिया पर वायरल